*प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में 12 वर्षों की उपलब्धियों को जन-जन तक : *प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में 12 वर्षों की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने सांसद राहुल सिंह लोधी का विशेष जनसंपर्क अ
Jankranti Express
Fri, Jun 19, 2026
write something...प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में 12 वर्षों की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने सांसद राहुल सिंह लोधी का विशेष जनसंपर्क अभियान तेज
सांसद राहुल सिंह लोधी ने रहली विधानसभा के विभिन्न मंडलों में प्रबुद्धजनों का किया सम्मान, विकसित भारत-2047 के संकल्प पर किया संवाद
दमोह: दमोह संसदीय क्षेत्र के सांसद राहुल सिंह लोधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण को समर्पित केंद्र सरकार के सफलतम 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे “विशेष जनसंपर्क अभियान” के अंतर्गत रहली विधानसभा क्षेत्र के गढ़ाकोटा नगर, गढ़ाकोटा ग्रामीण एवं बलेह मंडल में प्रबुद्धजनों से आत्मीय संवाद किया।
इस दौरान सांसद श्री लोधी ने क्षेत्र के विभिन्न प्रतिष्ठित एवं समाजसेवी व्यक्तित्वों का शाल-श्रीफल भेंट कर सम्मान किया। सम्मानित होने वालों में राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त शिक्षक श्री पी.एल. पटैल एवं श्री आर.आर. रावत, सेवानिवृत्त शिक्षक श्री रामविशाल दुबे एवं श्री सीताराम पाल, सेवानिवृत्त वेटरनरी चिकित्सक डॉ. रामदास कुर्मी एवं डॉ. हरिराम पटैल, सेवानिवृत्त महाप्रबंधक श्री राजकुमार सिंह राजपूत, सेवानिवृत्त कृषि उपज मंडी सचिव श्री हरिराम कुर्मी, सेवानिवृत्त नायब तहसीलदार श्री पी.एल. अहिरवार, सेवानिवृत्त सेना अधिकारी श्री अवधेश प्रताप सिंह, श्री प्रहलाद सिंह एवं श्री कुंवर सिंह राजपूत, सेवानिवृत्त रेंजर श्री धीर सिंह आदिवासी तथा श्री दरयाव सिंह मरकाम शामिल रहे।
सांसद श्री राहुल सिंह लोधी ने प्रबुद्धजनों से संवाद करते हुए केंद्र सरकार के 12 वर्षों में हुए अभूतपूर्व विकास कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं, गरीब, किसान, महिला एवं युवा सशक्तिकरण के लिए किए गए प्रयासों तथा विकसित भारत-2047 के संकल्प पर विस्तारपूर्वक चर्चा की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने वैश्विक स्तर पर नई पहचान स्थापित की है तथा समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने का कार्य निरंतर किया जा रहा है।
कार्यक्रम के दौरान भाजपा जिला महामंत्री श्री मितेन्द्र सिंह चौहान, जिला उपाध्यक्ष श्री अभिजीत सिंह, गढ़ाकोटा नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि श्री मनोज तिवारी, जनपद अध्यक्ष रहली प्रतिनिधि श्री सुरेश कपस्या, मंडल अध्यक्ष श्री हरिनारायण पटैल, श्री रामकुमार लोधी, श्री भूपेंद्र कुर्मी, श्री कुंवर सिंह राजपूत सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक एवं भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Tags :
#damoh
विज्ञापन
विज्ञापन