: मां दुर्गा की भक्ति में थिरके मंत्री श्री लोधी
Thu, Oct 10, 2024
मां दुर्गा की भक्ति में थिरके मंत्री श्री लोधी
दमोह जिले की जबेरा विधानसभा के विधायक में श्री धर्मेंद्र सिंह लोधी जी राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) मध्यप्रदेश शासन के ग्रह ग्राम नोहटा में शारदीय नवरात्रि की सप्तमी के अवसर पर श्री हनुमान शंकर मंदिर में विराजमान दुर्गा जी प्रांगण में संस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ जिसमें स्थानीय कलाकारों सहित सुप्रसिद्ध गायिका कविता पौडवाल जी के द्वारा भजनों की प्रस्तुति दी गई।
इस कार्यक्रम का आयोजन मंत्री श्री लोधी जी के नेतृत्व में संस्कृति विभाग के द्वारा किया गया भजनों की प्रस्तुति के दौरान मंत्री श्री लोधी अपने आप को रोक नहीं पाए और सभी साथियों के साथ थिरकते नजर आए।
नवरात्रि की शुभकामनाएं देते हुए मंत्री श्री श्री लोधी ने कहा कि बड़ा ही सौभाग्य का दिन रहा है कि पावन पर्व पर मां दुर्गा के समक्ष हम सभी उपस्थित हुए हैं मैं माता रानी से प्रार्थना करता हूं
ॐ सर्वे भवन्तु सुखिनः
सर्वे सन्तु निरामयाः।
सर्वे भद्राणि पश्यन्तु मा कश्चिद्दुःखभाग्भवेत।
सभी सुखी हों, सभी रोगमुक्त रहें, सभी मंगलमय घटनाओं के साक्षी बनें, किसी को भी दुःख का भागी न बनना पड़े।
कार्यक्रम में दमोह सांसद श्री राहल सिंह लोधी जी,
जिला अध्यक्ष प्रीतम सिंह लोधी जी, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि गौरव पटेल जी, नोहटा सरपंच सोनम लाल सिंह यादव, शहर बड़ी संख्या में क्षेत्रवासीय एवं जनप्रतिनिधि जनों की उपस्थिति रही।
: बकस्वाहा में मासिक नेत्र शिविर का सफल आयोजन
Thu, Oct 10, 2024
बकस्वाहा में मासिक नेत्र शिविर का सफल आयोजन
बकस्वाहा: हर माह की तरह इस बार भी संस्कार कंप्यूटर एवं कोचिंग सेंटर, बस स्टैंड बकस्वाहा पर निशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलित कर की गई, जो एक सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक था।
इस शिविर में लगभग 95 लोगों ने निशुल्क नेत्र परीक्षण कराया। परीक्षण के दौरान 25 से अधिक लोगों में मोतियाबिंद की शिकायत पाई गई। इनमें से 17 मरीजों ने स्वेच्छा से मोतियाबिंद के ऑपरेशन के लिए विशेष बस द्वारा सद्गुरु नेत्र चिकित्सालय, जानकी कुण्ड, चित्रकूट भेजे गए।
यह कार्यक्रम मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद में चयनित संस्था "उत्थान सेवा संस्थान" द्वारा हर माह की 10 तारीख को आयोजित किया जाता है। आयोजक समिति ने बताया कि पिछले 5 वर्षों से यह मासिक शिविर नियमित रूप से चल रहा है, जिसके माध्यम से अब तक लगभग 7000 लोगों का निशुल्क नेत्र परीक्षण किया जा चुका है। इसके अलावा, लगभग 2100 लोगों के मोतियाबिंद के ऑपरेशन भी कराए जा चुके हैं।
शिविर की आयोजक समिति में देवकीनंदन गंधर्व, महेंद्र साथी, कपिल तिवारी, गणेश प्रजापति, भूपेंद्र सिंह पायक और संस्था की छात्रा मनोरमा यादव विशेष रूप से उपस्थित रहे, जिन्होंने नेत्र रोगियों की मदद करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
इस तरह के शिविरों का आयोजन न केवल नेत्र रोगियों के लिए राहत का स्रोत है, बल्कि समाज में स्वास्थ्य जागरूकता फैलाने में भी मददगार साबित हो रहा है। आयोजक समिति ने आशा व्यक्त की है कि इस पहल को आगे बढ़ाते हुए और अधिक लोगों को लाभ पहुंचाया जा सकेगा।
: बच्चों ने नम आंखों से विदाई दी शिक्षक को
Thu, Oct 10, 2024
बच्चों ने नम आंखों से विदाई दी शिक्षक को
वकस्वाहा: बल्देबगढ़ तहसील के शासकीय हाई स्कूल नारायणपुर से माडल स्कूल बल्देगढ स्थानांतरित होने वाले शिक्षक श्री जिनेन्द्र जैन का विदाई समारोह भावुक और यादगार रहा। 2021 में नियुक्त हुए श्री जैन ने गणित की पढ़ाई के साथ-साथ बच्चों के दिलों में एक विशेष स्थान बना लिया।
विदाई समारोह में आरती प्रजापति, अनुष्का राय, रितु विश्वकर्मा, वर्षा कुम्हार, अमित प्रजापति, रामवागास, अजय, हरेंद्र और अन्य छात्रों ने अपने जज्बात साझा किए। बच्चों ने श्री जैन के लिए तोहफे और कार्ड्स पेश किए, जिनमें लिखा था, "आप हमारे लिए सबसे अच्छे शिक्षक हैं।"
समारोह में संस्था प्रभारी प्राचार्य श्री राजेश जैन, श्री रामकिशोर अहिरवार, श्री ब्रजेश मिश्रा, श्री संतोष वैश्य, श्री मनोहर सिंह यादव, श्रीमती पिंकी प्रजापति और श्री ऋतुराज शुक्ला भी मौजूद रहे।
जब विदाई का समय आया, तो बच्चे श्री जैन से न जाने की जिद करने लगे। उन्होंने कहा, "आप हमेशा हमारे दिलों में रहेंगे।" यह घटना साबित करती है कि शिक्षक केवल ज्ञान नहीं देते, बल्कि बच्चों के जीवन में महत्वपूर्ण मार्गदर्शक भी होते हैं। श्री जैन का योगदान हमेशा याद रखा जाएगा।