: *पथरिया में 791 जोड़ो का हुआ मुख्यमंत्री कन्या विवाह/निकाह योजना के तहत विवाह* *मिला 49 हजार की राशि का चेक*
Tue, Jul 9, 2024
*बेटियों के हाथ पीले करना सरकार की चिंता है और जिम्मेदारी भी है-राज्य मंत्री श्री पटेल*
*दमोह विधायक एवं पूर्व मंत्री श्री जयंत कुमार मलैया ने सभी वर वधुओं को दांपत्य जीवन के लिए दी हार्दिक शुभकामनाएं*
*पथरिया में 791 जोड़ो का हुआ मुख्यमंत्री कन्या विवाह/निकाह योजना के तहत विवाह*
*मिला 49 हजार की राशि का चेक*
*राज्य मंत्री श्री पटेल ने एक बैग, विछिया, वैनिटी बॉक्स, एक टंकी और चार बर्तन किए भेंट
बेटियों के हाथ पीले करना सरकार की चिंता है और जिम्मेदारी भी है, यह योजना पूर्व मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने शुरू की थी, वर्तमान में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव 49 हजार रुपए की राशि का चेक दे रही हैं। जो हमारी बेटियों के खाते में सीधे जाएगी। इस आशय के विचार प्रदेश के पशुपालन एवं डेयरी विभाग राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार श्री लखन पटेल ने पथरिया में आयोजित मुख्यमंत्री कन्या विवाह/निकाह कार्यक्रम में व्यक्त किये।राज्यमंत्री श्री लखन पटेल ने कहा आज मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के अंतर्गत सामूहिक विवाह का आयोजन किया गया, जिसमें 791 जोड़े पंजीकृत थे उनकी शादी हुई है। सभी प्रशासनिक अधिकारी-कर्मचारी, और सभी कार्यकर्ताओं ने अथक प्रयास कर कार्यक्रम को सफल बनाया है, इसके लिए राज्य मंत्री श्री पटेल ने सभी को बधाई और शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कार्यक्रम बहुत अच्छे तरीके से संपन्न हुआ, जिसमें लगभग 25 से 30 हजार लोग शामिल हुए। बिना किसी बाधा के कार्यक्रम संपन्न हुआ है।राज्य मंत्री श्री पटेल ने सामूहिक विवाह सम्मेलन के सफल आयोजन करने पर सभी अधिकारियों, कर्मचारियों व कार्यकर्ताओं को बधाई दी।दमोह विधायक एवं पूर्व मंत्री श्री जयंत कुमार मलैया ने सभी वर वधुओं को दांपत्य जीवन के लिए हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा यह सरकार गरीबों की सरकार है, गरीब परिवारो के बेटे बेटियों का विवाह भी भव्यता से कराती है और उपहार भी देती है, सभी वर वधु खूब सफल रहे, स्वस्थ रहें और संतोष के साथ रहे ऐसी मेरी कामना है।इस अवसर पर अन्य अतिथियों ने भी अपने विचार व्यक्त किये और वर वधुओं को सुखी जीवन की शुभकामनाएं दी।कृषि उपज मंडी पथरिया में मुख्यमंत्री कन्या विवाह/ निकाह योजना अंतर्गत सामूहिक विवाह सम्मेलन में 791 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे। इनमें 34 निकाह भी शामिल है।एक ही परिसर में वर-वधु ने 7 फेरे लिए, गायत्री परिवार ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ वर-वधु का पाणिग्रहण संस्कार संपन्न करवाया।मुख्यमंत्री कन्या विवाह /निकाह योजना के तहत वधु पक्ष को 49 हजार रुपए की राशि का चेक वितरित किया गया। राज्यमंत्री श्री पटेल की ओर से वर- वधु के लिए एक टंकी,चार वर्तन, विछिया, एक बैग, वैनिटी बॉक्स भी वितरित किया गया।
कार्यक्रम में दमोह विधायक एवं पूर्व वित्तमंत्री श्री जयंत कुमार मलैया, हटा विधायक श्रीमती उमादेवी खटीक,जिला पंचायत अध्यक्ष रंजीता गौरव पटेल, नगर पालिका अध्यक्ष सुंदर लाल विश्वकर्मा,एडिशनल एसपी संदीप मिश्रा ,एसडीओपी रघु केसरी, पूर्व मंडी अध्यक्ष खरगराम पटेल, जनपद अध्यक्ष डॉक्टर डॉ. खिलान अहिरवार,जनपद उपाध्यक्ष उदयभान पटेल, लोकेंद्र पटेल लकी, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष शिवचरण पटेल, जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के पूर्व अध्यक्ष राजेन्द्र गुरु, पूर्व नप अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह, योगेश चौधरी, संदीप पटेल, सीमांत चौरसिया, कुलदीप पटेल, धमेंद्र कटारे, तहसीलदार दीपा चतुर्वेदी, सीईओ मनोज गुप्ता, नायब तहसीलदार, थाना प्रभारी सुधीर बैगी व अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। मंच का संचालन महेश पटेल और अंकित पटेल ने किया तथा आभार प्रदर्शन लोकेंद्र पटेलयह भी पड़े:
*14 जुलाई को तेंदूखेड़ा में होने वाले मुख्यमंत्री सामूहिक कन्यादान विवाह/निकाह कार्यक्रम की बैठक संपन्न*
: *14 जुलाई को तेंदूखेड़ा में होने वाले मुख्यमंत्री सामूहिक कन्यादान विवाह/निकाह कार्यक्रम की बैठक संपन्न*
Tue, Jul 9, 2024
*मुख्यमंत्री कन्यादान विवाह/निकाह योजना में बेहतर और सुदृण व्यवस्था सुनिश्चित की जाए-राज्यमंत्री श्री लोधी**
14 जुलाई को तेंदूखेड़ा में होने वाले मुख्यमंत्री सामूहिक कन्यादान विवाह/निकाह कार्यक्रम की बैठक संपन्न*
1900
से अधिक जोड़ो का होगा विवाह/निकाह*प्रदेश के संस्कृति, पर्यटन, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री धर्मेन्द्र सिंह लोधी ने मुख्यमंत्री कन्यादान विवाह/निकाह योजना के तहत आयोजित बैठक में कहा यह हम सभी के लिए सौभाग्य की बात होगी की प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी हम सभी के बीच में आयेंगे। 14 जुलाई को होने वाले वैवाहिक कार्यक्रम में सभी व्यवस्थाए सुदृण और सुनिश्चित रहे, पुलिस की तदानुसार ड्यूटी लगाई जाए। यहाँ बड़ा और भव्य कार्यक्रम होना हैं। श्री लोधी ने कहा आम नागरिकों को किसी प्रकार की परेशानी ना हो ऐसी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। बरसात का मौसम है, तो थोड़ी चुनौतियां और ज्यादा होगी। इस आशय के विचार प्रदेश के संस्कृति, पर्यटन, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री धर्मेन्द्र सिंह लोधी ने आज तेंदूखेड़ा में मुख्यमंत्री कन्या विवाह/निकाह संबंधी बैठक के दौरान व्यक्त किये।राज्यमंत्री श्री लोधी ने कहा इस अवसर पर लगभग 1932 जोड़ों के विवाह संपन्न होने जा रहे हैं, मैं मानता हूं कि यह प्रदेश का सबसे बड़ा आयोजन है, मुख्यमंत्री जी से भी बात हुई है, उनका आना प्रस्तावित है।उन्होंने कहा वर-वधु को स्थल तक पहुंचाने दमोह दमोह हेतु मार्गो को चिन्हित किया जाए, मार्ग का नाम सूचना सहित जानकारी हेतु चस्पा की जाए, जो लोग बाहर से आ रहे हैं उन्हें पता होना चाहिए कि कहां जाना है। तारादेही तिराहा और बस स्टैंड पर पूछताछ केंद्र बनाए जाएं, यदि किसी को कोई दिक्कत है तो वहां से पूछताछ कर सकते हैं।राज्यमंत्री ने कहा पिछले वर्ष में दो बड़े विवाह सम्मेलन किए थे, एक सम्मेलन नोहटा में जिसमें 726 बेटियों के विवाह किए गए थे और दूसरा सम्मेलन तेंदूखेड़ा में किया गया था जिसमें 866 बेटियों के विवाह किए गए थे।
दमोहराज्य मंत्री श्री लोधी ने कहा सम्मेलन के दौरान पंडाल व्यवस्था, पेयजल, भोजन, वर-वधु के तैयार होने के साथ बुनियादी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं।इसके पूर्व बैठक में एसडीम अविनाश रावत ने वैवाहिक सम्मेलन के संबंध में विस्तृत जानकारी दी और सम्मेलन को सुचारू रूप से संपन्न कराने की बात कही।जनपद सीईओ श्री बागरी ने सम्मेलन की व्यवस्थाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी।इस अवसर पर प्रभारी कलेक्टर श्री अर्पित वर्मा, अपर कलेक्टर मीना मसराम, एडिशनल एसपी संदीप मिश्रा, नगर परिषद अध्यक्ष श्री सुरेश जैन, तहसीलदार सोनम पांडे, रूपेश सेन, एसडीओपी श्री ठाकुर, जबेरा सीईओ रामेश्वर पटेल, तेंदूखेड़ा सीईओ मनीष बागरी, ट्रैफिक सूबेदार दलवीर सिंह मार्को सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी गण तथा आम नागरिक मौजूद थे।