: महादेव घाट रौड़ में मनाई जाएगी भगवान विरसा मुंडा जयंती
Thu, Nov 14, 2024
महादेव घाट रौड़ में मनाई जाएगी भगवान विरसा मुंडा जयंती
जबेरा विधानसभा के महादेव घाट (रौड़) में भगवान बिरसा मुंडा जी की 150वीं जयंती गौरव दिवस के रूप में मनाई जाएगी जिसमें विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन दोपहर 1 बजे से 5 बजे तक किया जाएगा जिसकी संपूर्ण तैयारिया हो चुकी कार्यक्रम में लगभग 5000 लोगों के पहुंचे संभावना जताई जा रही है ।
कार्यक्रम के आयोजक जबेरा विधायक श्री धर्मेन्द्र सिंह लोधी राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संस्कृति पर्यटन धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग मध्यप्रदेश ने कहां कि हमारा सौभाग्य कि भगवान बिरसा मुंडा जी की जयंती हम जनजातिय गौरव दिवस के रुप में मना रहे हैं।
सिर्फ 25 साल की उम्र में अपने देश की रक्षा के लिए शहीद होने वाले भगवान बिरसा मुंडा भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन के जनजातीय और क्रांति के रूप में याद किये जाते हैं।
: *कलेक्टर-एसपी ने सटई रोड डबल लॉक खाद वितरण केंद्र का निरीक्षण किया*
Thu, Nov 14, 2024
*कलेक्टर-एसपी ने सटई रोड डबल लॉक खाद वितरण केंद्र का निरीक्षण किया*
*पीओएस मशीन बढ़ाने के निर्देश*
*व्यवस्थित रूप से टोकन बांटने के दिए निर्देश*
----
कलेक्टर पार्थ जैसवाल एवं एसपी अगम जैन द्वारा छतरपुर शहर के सटई रोड स्थित मंडी में डबल लॉक खाद वितरण केंद्र का औचक निरीक्षण किया। कलेक्टर ने मौके पर व्यवस्थित रूप से टोकन बांटने के निर्देश दिए। साथ ही पीओएस मशीन बढ़ाने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने तहसीलदार को भी निर्देशित किया कि किसानों को व्यवस्थित रूप से खाद उपलब्ध हो, खाद पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है।
रिपोर्टर लालू रैकवार
: आईपीएल की तर्ज पर एनपीएल प्लास्टिक क्रिकेट नाईट टूर्नामेंट का आयोजन
Thu, Nov 14, 2024
आईपीएल की तर्ज पर एनपीएल प्लास्टिक क्रिकेट नाईट टूर्नामेंट का आयोजन
जबेरा विधानसभा के तहसील ग्राउंड नोहटा में प्लास्टिक वॉल टूर्नामेंट का आज आयोजन किया जाएंगा।जिसकी संपूर्ण तैयारी पूर्ण हो चुके हैं खेल में भाग लेने के लिए 180 खिलाड़ियों ने रजिस्ट्रेशन करवा था इन खिलाड़ियों की नीलामी की गई,और 16 टीमों बनी जिसमें,टीम डीएसएल(धर्मेन्द्र सिंह लोधी)को राहुल कुमार जैन एवं भाईसाब पटैल ने खरीदा,
टीम डायनेमो डेविल्स को यश राय ने, नोलेश्वर बारियर्स को गोपाल महोविया ने, नाईट राइडर्स को परसोत्तम राय ने, पुलिस स्टॉप को अरविंद सिंह ने, अभिषेक हंटर को अभिषेक राय ने, भूपेश इलेवन, को भूपेश गंधर्व ने, व्यापार इलेवन को सूरज ने, जंक्शन फायर को राजकुमार राय ने, कंस्ट्रक्शन इलेवन को रानू जैन ने, टाइगर्स को नीतेन्द्र सिंह ने, रायल चैलेंजर्स को शहंशाह खान ने, के के रॉयल्स को सद्दाम खान ने,एमपीईबी को गोपाल रैकवार ने,नितिन इगलेश को नितिन राय ने, सुपर जाइंट्स को दीपेश नामदेव ने खरीदा।
टूर्नामेंट में कुल 16 टीमों को चुना गया सभी टीमे 8-8 खिलाड़ियों के साथ मैदान पर उतरेगी मैच 8-8 ओवरों का होगा 3 ओवर का सर्किल रहेगा। इस मैच का लाइव प्रसारण एवं ऑनलाइन स्कोर क्रैक हीरोज एप पर अपडेट किया जाएगा।
इस कार्यक्रम के आयोजक श्री धर्मेंद्र सिंह लोधी राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संस्कृति पर्यटन धार्मिक न्यास एवं धर्मस्य विभाग।
एवं संरक्षक श्री नितेंद्र सिंह लोधी जी की उपस्थिति में सभी मैच संपन्न किए जाएंगे।