असाटी समाज दमोह मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान कार्यक्रम सं : असाटी समाज दमोह के द्वारा मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान कार्यक्रम संपन्न एसपी, डीएफओ और समाज के वरिष्ठ जनों ने 22 छा
Jankranti Express
Fri, Jun 19, 2026
असाटी समाज दमोह के द्वारा मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान कार्यक्रम संपन्न
एसपी, डीएफओ और समाज के वरिष्ठ जनों ने 22 छात्र-छात्राओं को किया सम्मानित
दमोह. नवयुवक मंडल असाटी समाज दमोह द्वारा मेधावी छात्र-छात्राओं का प्रतिभा सम्मान समारोह मंगलवार को शहर के असाटी वार्ड-1 स्थित संस्कार भवन में आयोजित किया गया.समारोह का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ.मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगि (आईपीएस), वन मंडल अधिकारी (डीएफओ) ईश्वर जरांडे, सीएसपी एच.आर. पांडे, टीआई कोतवाली मनीष कुमार, सेवानिवृत शिक्षक पीतांबर असाटी, श्रीमती निशा राजेश असाटी, शिक्षिका श्रीमती विद्या दिनेश असाटी तहसीलदार, समाजसेवी भगवान दास असाटी, विद्युत विभाग सेवानिवृत केएल असाटी और समाज अध्यक्ष वीरेंद्र असाटी मंच पर उपस्थित रहे.दीप प्रज्ज्वलन के उपरांत नवीका असाटी और संस्कृति असाटी ने श्री गणेश भगवान की मनमोहक प्रस्तुति देकर सभा का मन मोह लिया. इसके उपरांत अतिथियों का सम्मान किया गया.सभी अतिथियों को स्मृति चिन्ह, उपहार, पुष्पगुच्छ देकर व शाल-श्रीफल से वरिष्ठजनों का सम्मान किया गया.सम्मान समारोह की बेला में कक्षा 10वीं और 12वीं एमपी बोर्ड व सीबीएसई के करीब 85 प्रतिशत से अधिक अंक लाने वाले 22 छात्र-छात्राओं को पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगि और डीएफओ ईश्वर जरांडे ने एक-एक कर मंच पर बुलाकर सम्मानित किया. सभी को शील्ड, उपहार और प्रशस्ति पत्र भेंट किए गए.पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगि (आईपीएस) ने उद्बोधन में बच्चों को शुभकामनाएं देते हुए कहा - आप सभी इसी तरह आगे बढ़ते रहो और मेरे जैसा मुकाम हासिल कर मंच पर बैठो. मेरी ओर से आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं.वन मंडल अधिकारी ईश्वर जरांडे ने अपने वक्तव्य में बच्चों और समाजजनों को करियर व जीवन की जरूरी टिप्स दिए. उन्होंने कहा कि अधिक जानकारी के लिए बच्चे उनके कार्यालय आ सकते हैं.उन्होंने सभी को खूब आगे बढ़ने की प्रेरणा दी. कार्यक्रम का सफल मंच संचालन करने वाली सुश्री शिवानी असाटी की विशेष सराहना की गई.साथ ही समारोह की व्यवस्थाओं में लगे सभी स्वयंसेवकों के कार्यों की सराहना की गई. समाज भवन के जीर्णोद्धार और सामाजिक गतिविधियों में सहयोग देने वाले वरिष्ठजनों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की गई.कार्यक्रम के अंत में युवा अध्यक्ष विनय असाटी ने समाज के वरिष्ठजनों, शिक्षकों, महिला समिति, महासभा पदाधिकारियों, पत्रकार बंधुओं और युवा टीम के सभी सदस्यों का विशेष धन्यवाद ज्ञापित किया. उन्होंने कहा कि सभी के सहयोग, मार्गदर्शन और सकारात्मक रवैये से ही कार्यक्रम सफल हो पाया है.कहा कि समाज के होनहार विद्यार्थियों को सम्मानित कर उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना नवयुवक मंडल का उद्देश्य है.भविष्य में भी शिक्षा, संस्कार और समाज उत्थान से जुड़े कार्यक्रम निरंतर आयोजित किए जाते रहेंगे.अंत में कार्यक्रम का आभार युवा उपाध्यक्ष विवेक असाटी (अप्सरा) ने किया.
यह सम्मानित हुए छात्र-छात्राएं
पुलिस अधीक्षक और डीएफओ सहित वरिष्ठ समाज जनों से सम्मानित हुए कक्षा दसवीं और बारहवीं के छात्र-छात्राओं में हर्ष देवी प्रसाद असाटी, अलीशा आनंद असाटी, परी मनीष नायक, प्रगति सुदामा असाटी, सक्षम जितेंद्र असाटी, कृष्ण कुमार खेमचंद असाटी, दीपांश प्रेमचंद असाटी, मुस्कान सुरेंद्र असाटी,अर्पिता दिनेश असाटी, हरिओम अजीत चौधरी निर्माण, समृद्धि अरविंद असाटी, आराध्य अजय असाटी, परी खेमचंद असाटी, विनायक उत्तम असाटी, छाया छोटेलाल, सपना देवी प्रसाद असाटी राधिका दिनेश, यश शाह अभिषेक असाटी, श्रेयांशी मनीष असाटी, देव असाटी इमलाई, कोहिल असाटी, अनुष्का असाटी का सम्मान किया गया और सभी ने तालियां बजाकर बधाई,शुभकामनाएं दी.
Tags :
#damoh
विज्ञापन
विज्ञापन