: *कृषकों को खाद लेने में नहीं हो समस्या : कलेक्टर*
Wed, Oct 23, 2024
*कृषकों को खाद लेने में नहीं हो समस्या : कलेक्टर*
*कलेक्टर ने खाद उपलब्धता को जांचने डबल लॉक बड़ामलहरा का निरीक्षण किया*
*तहसीलदार द्वारा दी गई रिपोर्ट का मौके पर स्टॉक से मिलान किया*
----
खाद वितरण को सुदृढ़ बनाने के लिए कलेक्टर पार्थ जैसवाल ने बुधवार को खाद भंडारण डबल लॉक बड़ामलहरा का औचक निरीक्षण किया। साथ ही खाद की उपलब्धता एवं किस प्रकार की खाद उपलब्ध है आदि का अवलोकन किया। कलेक्टर ने तहसीलदार द्वारा किए गए सत्यापन रिपोर्ट का भी मौके पर मिलान किया। कलेक्टर ने चस्पा किए गए उर्वरक संबंधित जानकारी को देखा। साथ ही पी.ओ.एस. मशीन से खाद वितरण की अपडेटेड जानकारी ली। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ तपस्या परिहार, सहायक कलेक्टर काजोल सिंह सहित तहसीलदार एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
: क्षेत्रीय प्रतिभाओं को मिला मंच कॉलेज में तीन दिवसीय युवा उत्सव हुआ
Wed, Oct 23, 2024
क्षेत्रीय प्रतिभाओं को मिला मंच
कॉलेज में तीन दिवसीय युवा उत्सव हुआ
हटा दमोह
श्री राघवेंद्र सिंह हजारी शासकीय स्नातक महाविद्यालय हटा में महाविद्यालय स्तरीय तीन दिवसीय युवा-उत्सव कार्यक्रम का हर्षोल्लास के साथ रंगारंग आयोजन किया गया। माॅं सरस्वती की पूजा-अर्चना के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। प्रथम दिवस युवा-उत्सव के सांगीतिक पक्ष का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में महाविद्यालय के जनभागीदारी अध्यक्ष श्री राजीव मोहन पाण्डे एवं अध्यक्ष के रूप में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ० पी० के० ढाका उपस्थित रहे। सांगीतिक पक्ष के अंतर्गत एकल गायन सुगम (भारतीय), समूह गायन (भारतीय) एवं एकल वादन (परकुशन) में विद्यार्थियों ने प्रतिभागिता की। द्वितीय दिवस रूपांकन पक्ष के अंतर्गत स्पॉट पेंटिंग एवं रंगोली में एवं तृतीय दिवस साहित्यिक पक्ष के अंतर्गत प्रश्न-मंच एवं भाषण प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने प्रतिभागिता की।
विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को जनभागीदारी अध्यक्ष श्री राजीव मोहन पाण्डे जी एवं प्राचार्य डॉ० पी०के० ढाका जी के कर कमलों से पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र वितरित कर कार्यक्रम का समापन किया गया। इस अवसर पर श्री राजीव मोहन पाण्डे जी ने महाविद्यालयीन स्टाफ को अपने पिता डाॅ० एम० एम० पाण्डे द्वारा विगत पन्द्रह वर्षों से निकाली जा रही महत्त्वपूर्ण पत्रिका बुन्देली-दरसन भेंट स्वरूप प्रदान की गई। तीन दिवसीय युवा-उत्सव कार्यक्रम में महाविद्यालयीन स्टाफ एवं विद्यार्थियों की गरिमामयी उपस्थिति एवं सहभागिता रही। कार्यक्रम का संयोजन एवं संचालन श्रीमती आशा राठौर ने किया।
: संगम सेवा एवं महिला उत्थान समिति ने कराया मजदूरों को भोजन
Wed, Oct 23, 2024
संगम सेवा एवं महिला उत्थान समिति ने कराया मजदूरों को भोजन
दमोह। संगम सेवा एवं महिला उत्थान समिति के पदाधिकारी मोंटी रायकवार और संजय गौतम ने जानकारी देते हुए बताया कि गुजरात से बिहार जा रही स्लीपर कोच बस के कन्डेक्टर की गिरने से मौत हो जाने के बाद बस में लगभग 65-70 मजदूर थे। जिन्होंने कल से भोजन ग्रहण नहीं किया था। दमोह कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर के द्वारा संकट के साथी वाट्सएप समूह में मदद के लिए सूचना डाली तो समिति के सदस्य मोंटी रायकवार और संजय गौतम को जानकारी प्राप्त हुई तो उन्होंने तत्काल ही बस में सवार सभी मजदूरों से बात की और उन्होंने कहा कि भोजन की आवश्यकता है। सभी मजदूरो की भोजन की व्यवस्था *संगम सेवा एवं महिला उत्थान समिति* के पदाधिकारी मनीष तिवारी,कमल करोसिया,मोंटी रायकवार, संजय गौतम, श्याम दुबे,पत्रकार मनीष सोनी,वैभव नायक,विनय असाटी, नितिन चौबे, विट्टू दुबे, अभिषेक जैन, कृष्णकांत द्विवेदी के द्वारा भोजन की व्यवस्था की गई है। साथ ही शव की पोस्टमार्टम भी कराया गया है। भोजन के उपरांत सभी मजदूरों को विहार रवाना किया गया। पानी की व्यवस्था पत्रकार विनय असाटी के द्वारा की गई है।