: बोरवेल से लगातार खुद ब खुद पानी निकल रहा है.
Thu, Oct 24, 2024
बोरवेल से लगातार
खुद ब खुद पानी निकल रहा है.
[video width="848" height="478" mp4="https://jankrantiexpress.com/storage/2024/10/VID-20241024-WA0016.mp4"][/video]
*दमोह/हटा-* दमोह जिले के हटा विकासखंड के इटवाछक्का गांव के किसान गणेश पटेल पिता भैयालाल पटेल द्वारा अपने खेत में 23 अक्टूबर 2024 को बोरवेल कराया गया . इस बोरवेल से लगातार पानी की धार बह रही है न तो बोरवेल में सबमर्सिबल डली है और न कि अन्य किसी तरीके से पानी निकालने का प्रयास किया जा रहा है. किसान गणेश पटेल द्वारा बताया गया की उनके 10 एकड़ खेत की सिंचाई के लिए बहुत दूर से पानी लाना पड़ता था इसी समस्या को दूर करने के लिए उन्होंने बोरवेल करवाने की सोची आज सुबह 11 बजे तक 308 फिट बोरवेल करवाया तबसे बोरवेल से लगातार
खुद ब खुद पानी निकल रहा है.
: *नरसिंहपुर करेली में एंबुलेंस में अवैध शराब का परिवहन, 45 पेटी शराब जप्त, दो आरोपी गिरफ्तार*
Thu, Oct 24, 2024
*नरसिंहपुर करेली में एंबुलेंस में अवैध शराब का परिवहन, 45 पेटी शराब जप्त, दो आरोपी गिरफ्तार*
एंबुलेंस में अपने मरीज को जाते हुए देखा होगा, गर्भवती महिलाओं को अस्पताल तक ले जाते हुए देखा होगा इतना ही नही एंबुलेंस का सायरन सुनते ही लोग उसे इमरजेंसी वाहन समझते हुए साइड दे देते हैं लेकिन जब एंबुलेंस में अवैध धंधा शुरू हो जाए तो इसे आप क्या कहेंगे जी हां हम आपको दिखाएंगे कि नरसिंहपुर में एंबुलेंस में अवैध शराब का परिवहन हो रहा है और करेली पुलिस ने घेराबंदी करते हुए एक एंबुलेंस से 45 पेटी अवैध शराब जप्त की है।
मामला करेली थाना अंतर्गत गाडरवारा रोड का है जहां पर आरोपी एंबुलेंस गाड़ी में अवैध शराब भरकर गाडरवारा की ओर से नरसिंहपुर की ओर आ रहे थे तभी करेली पुलिस ने एम्बुलेंस को पकड़ लिया , पकड़ी गई एंबुलेंस में 45 पेटी अवैध शराब की मिली जिसकी कीमत दो लख पचास हजार रुपए की बताई जा रही है वहीं पुलिस ने पकड़े गए दो आरोपी विजय श्रीवास और बबलू ठाकुर को न्यायालय पेश कर दिया है और फरार आरोपी शैलेंद्र पटेल की तलाश जारी है वही तीनों आरोपियों पर पुलिस ने 34/2 आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज करते हुए एंबुलेंस क्रमांक एमपी 20 DA 0531
: सरपंच के ढाबा से अवैध शराब पकड़ी
Thu, Oct 24, 2024
सरपंच के ढाबा से अवैध शराब पकड़ी
*महाकाल पुराना ढाबा सरपंच रश्मि यादव के ढाबा से 13 पेटी अवैध शराब बरामद*
दमोह।भगवती मानव कल्याण संगठन के संस्थापक संचालक श्री शक्तिपुत्र जी महाराज के दिशानिर्देशन में नशा विरोधी जन आंदोलन के तहत गुरुवार को रात्रि 2:00 बजे से दोपहर 4:00 तक अवैध शराब के खिलाफ पांच बड़ी कार्रवाई करवाई गई जिसमें सुबह 3:00 बजे पटेरा थाना अंतर्गत दमोह पुलिस लाइन में पदस्थ आरक्षक अजय यादव कुम्हारी सरपंच प्रतिनिधि एवं राजेंद्र यादव बिलगुवा तहसील पटेरा जिला-दमोह निवासी से 20 पेटी अवैध शराब लाल मसाला फोर व्हीलर गाड़ी से भगवती मानव कल्याण संगठन ने बरामद
पुलिस को बुलाकर आबकारी एक्ट 2 के तहत कार्यवाही की गई वही आरक्षक को दमोह एसपी ने निलंबित कर दिया है वही चार बड़ी कार्यवाही कुम्हारी थाना अंतर्गत आरक्षक का भाई दीपू यादव के टैंपल से 12 पेटी अवैध शराब जप्त की गई महाकाल ढाबा जिसकी संचालक रश्मि यादव सरपंच कुम्हारी के यहां से 39 पाव लाल एवं 36 पाव सफेद वही कोलू वाले महाकाल पुराना ढाबा सरपंच रश्मि यादव के ढाबा से 13 पेटी अवैध शराब बरामद ,
वही उसी के बाजू से नया मकान जो सरपंच द्वारा निर्माण किया जा रहा है इंग्लिश की 35 हॉप बाटल 9 पेटी लाल मसाला आठ पेटी प्लेन सादा यहां से कुल 18 पेटी जप्त की गई महाकाल ढाबा के 10 कदम पीछे राम गणेश दुबे पिता राम मिलन दुबे के मकान से 24 पाव लाल मसाला भी बरामद की गई 3 लाख रुपए 25 हजार कीमत की अवैध शराब जप्त की गई इस मौके पर आबकारी विभाग पुलिस विभाग एव पटेरा तहसीलदार शैलेंद्र शर्मा मौजूद रहे पुलिस ने आबकारी एक्ट 2 के तहत कार्यवाही की गई है