: शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय पथरिया में किया गया विधिक साक्षरता शिविर दिनांक 05-10-24
Sat, Oct 5, 2024
शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय पथरिया में किया गया विधिक साक्षरता शिविर दिनांक 05-10-24
माननीय आनंद कुमार तिवारी प्रधान जिला न्यायाधीश/अध्यक्ष महोदय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण दमोह के निर्देशानुसार तथा माननीय श्री धर्मेश भट्ट जिला न्यायाधीश एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण दमोह के मार्गदर्शन में श्रीमान न्यायिक मजिस्ट्रेट एवं अध्यक्ष तहसील विधिक सेवा समिति पथरिया श्री राजेंद्र बर्मन की अध्यक्षता में शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय पथरिया में किया गया विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन ।
शिविर में माननीय न्यायाधीश महोदय द्वारा बच्चों को मूल कर्तव्य एवं अधिकारो के बारे में जानकारी दी गई तथा शिक्षा का अधिकार के संबंध मे विस्तृत जानकारी दी गई।
शिविर में प्राचार्य श्री एम एल भारद्वाज सहित शिक्षकगण तथा छात्र लगभग 95 उपस्थित रहे।
शिविर का मंच संचालन श्री जीएस राय द्वारा किया गया।
शिविर के अंत में विद्यालय प्राचार्य द्वारा सभी का आभार व्यक्त कर शिविर का समापन किया गया।
: दमोह में मोहन कैबिनेट की बैठक की तैयारी पूरी
Fri, Oct 4, 2024
दमोह में मोहन कैबिनेट की बैठक की तैयारी पूरी
5 अक्टूबर को रानी दुर्गावती जी के कार्य क्षेत्र की राजधानी सिंग्रामपुर में कैबिनेट की बैठक, विशाल सभा एवं लाड़ली बहना, स्व सहायता समूह सम्मेलन होने जा रहा है।
[video width="960" height="540" mp4="https://jankrantiexpress.com/storage/2024/10/km_20241004-1_540p_30f_20241004_204848.mp4"][/video]
यह कैबिनेट वीरांगना रानी दुर्गावती जी की 500 वीं जयंती पर उन्हें समर्पित है।
इस आयोजन से निश्चित तौर पर क्षेत्र के पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और विकास को नए पंख लगेंगे
बाइट- धर्मेंद्र सिंह लोधी राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार)
: कल होने वाली कैबिनेट बैठक में वहां की सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम
Fri, Oct 4, 2024
कल होने वाली कैबिनेट बैठक में वहां की सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम
कल होने वाली कैबिनेट बैठक में वहां की सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजामों के अलावा जबलपुर से सिग्रामपुर और जबेरा से दमोह के लिए पुलिस बल विशेष रूप से तैनात किया गया है. चार हैलीपेड, रानी वीरांगना मूर्ति स्थल,सभा स्थल, केबीनेट बैठक, किला, मंदिर, निदान पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है. इसी को लेकर डीआईजी सागर सुनील कुमार जैन दमोह के सिग्रामपुर पहुंचे, जहां उन्होंने पुलिस अधीक्षक दमोह श्री सोमवंशी के साथ पुलिस अधिकारी और कर्मियों की ड्यूटी लगाते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए. इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संदीप मिश्रा के अलावा और भी मध्य प्रदेश भर से आए पुलिस अधिकारी और पुलिस बल विशेष रूप से मौजूद रहा.