: डूमर में पानी में डूबने से चार बच्चियों की हुई मौत के बाद अंत्येष्टि में पहुंच मंत्री
Mon, Sep 9, 2024
डूमर में पानी में डूबने से चार बच्चियों की हुई मौत के बाद अंत्येष्टि में पहुंच मंत्री
जबेरा विधानसभा जनपद जबेरा के ग्राम में खेर माता के भंडारे से लोट रही बच्चियों तलैया नहाने पहुंची थी जिसमें से एक बच्ची डूबने और उसे बचाने गई तीन बच्चियां भी डूब गई थी यह घटना रविवार शाम 4 बजें की बताई जा रही।
जिनके अंतिम संस्कार में सोमवार को जबेरा से विधायक एवं मध्य प्रदेश शासन में राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार श्री धर्मेन्द्र सिंह लोधी जी सम्मिलित हुए।
श्री लोधी ने बताया कि देर रात बहुत ही दुखद सूचना प्राप्त हुई थी जिसको संज्ञान में लेकर माननीय मुख्यमंत्री श्री मोहन यादव जी से कॉल के माध्यम से सूचना दी और उन्होंने तत्काल ही प्रशासन को मृतक हुई चार बच्चियों को चार चार लाख रुपए की आर्थिक मदद के निर्देश दिए हैं।
यह एक हृदय विदारक घटना है मैं पुण्य आत्माओं के श्री चरणों में नमन करता हूं परमपिता से प्रार्थना करता हूं कि अपने श्री चरणों में स्थान दें ।
इस दुख की घड़ी में मैं परिवार जनों के साथ हूं हर संभव मदद की जाएगी
: मध्य प्रदेश कलम की ताकत
Sun, Sep 8, 2024
मध्य प्रदेश कलम की ताकत
वी डी शर्मा को कथित रूप से नपुंसक कहने पर घिरे दिग्विजय सिंह...
पूर्व सीएम के विरुद्ध क्राइम ब्रांच में हुई शिकायत...
जिलाध्यक्ष सुमित पचौरी के नेतृत्व में सौंपा शिकायती आवेदन...
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पर टिप्पणी को लेकर की गई शिकायत...
आवेदन में दिग्विजय सिंह को बताया अभ्यासिक आपराधिक व्यक्ति...
धारा 356, 356(1) और 352 में एफआईआर दर्ज करने की मांग...
: शहीद श्री प्रदीप पटेल जी की अंतिम यात्रा में शामिल होकर श्रद्धा सुमन अर्पित किये
Sun, Sep 8, 2024
शहीद श्री प्रदीप पटेल जी की अंतिम यात्रा में शामिल होकर श्रद्धा सुमन अर्पित किये
कटनी जिले के ग्राम हरदुआ निवासी भारतीय सेना के वीर जवान मां भारती के सपूत श्री प्रदीप पटेल जी की अंतिम यात्रा में शामिल होकर श्रद्धा सुमन अर्पित किये व परिवार को ढांढस बंधाया.
उनकी कुर्बानी और वीरता को कभी नहीं भुलाया जा सकता। हम वीर सपूत की शहादत को सलाम करते हैं और उनके बलिदान के प्रति कृतज्ञता और सम्मान प्रकट करते हैं।
इस दौरान भाजपा के मा प्रदेश अध्यक्ष श्री बीडी शर्मा, राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) लखन पटेल मा स्कूल शिक्षा एवं परिवहन मंत्री उदय प्रताप जी, स्थानीय विधायक संजय पाठक, कलेक्टर -एसपी और पुलिस प्रशासन जी की उपस्थिति रही।