: *स्पिकमेके की विरासत श्रंखला में अंतर्राष्ट्रीय कलाकार की शिव स्तुति देख श्रोता हुए मंत्रमुग्ध*
Wed, Sep 4, 2024
*स्पिकमेके की विरासत श्रंखला में अंतर्राष्ट्रीय कलाकार की शिव स्तुति देख श्रोता हुए मंत्रमुग्ध*
दमोह । स्पिकमेके दमोह चेप्टर के द्वारा नव जागृती शाला की मेज़बानी में विरासत श्रंखला का आरंभ 2 सितंबर से हो गया है जो जिले की 12 शासकीय शालाओ में कथक नृत्य की प्रस्तुति 7 सितंबर तक देंगे, *तानसेन संगीत महाविद्यालय की विभिन्न शाखाओं में 7 वर्षों तक कथक नृत्य प्रशिक्षक के रूप में कार्य करने वाले अंतरष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कलाकार विश्वदीप शर्मा * एक युवा स्थापित नर्तक हैं, जिनके पास एक जीवंत और ऊर्जावान रहस्य है जो मंच पर एक मंत्रमुग्ध कर देने वाली प्रस्तुति देते है।वह अपनी उपस्थिति से दर्शकों को बांध लेते हैं ।
आज तृतीय सोपान शासकीय उ.मा.वि. सरदार पटेल एवं शास.उ.मा.वि.बादकपुर में प्रस्तुति की गई, जहां विश्वदीप जी ने कथक के विषय में छात्र-छात्राओं को जानकारी देते हुए कहा कोई ना कोई कहानी हमारे मन में हमेशा चलती है ।कहानी को ही कथक कहते हैं। हम अभिनय के माध्यम से करते हैं
और आप बोली के माध्यम से शिव स्तुति से कर्यक्रम आरंभ कर कृष्ण लीला का सजीव चित्रण करते हुए, कालिया नाग,माक्खन चोरी,गोपी मटकी फोड़ी और द्रोपती चीर हरण को मुद्राओं मध्यम से समझाया, जिससे देख स्कूल के बच्चे मंत्रमुग्ध और स्कूल परिसर तालियों की गढ़-गढाहट से गुंजने लगा कार्यक्रम में स्पिकमेके दमोह चेप्टर के अध्यक्ष प्रदीप अग्रवाल,स्पिकमेके के सलाहकार सदस्य आलोक सोनवलकर , राजीव अयाची सहित दोनों शाला के प्रचार्य एवं स्टाफ के साथ छात्र-छात्रों की उपस्थिति रही ।कल की प्रस्तुति शास.सी.एम.राईज दोपहर 02:30 बजे एवं शास. नवोदय उ.मा.वि.हटा शाम 06:30 बजे होगी, जहां
आप सभी आमंत्रित है
: खनिज विभाग दमोह की कार्यवाही
Wed, Sep 4, 2024
खनिज विभाग दमोह की कार्यवाही-
कलेक्टर महोदय श्री सुधीर कुमार कोचर के आदेशानुसार एवम् अपर कलेक्टर महोदय मीना मसराम के निर्देशन में खनि अधिकारी मेजर सिंह जमरा के द्वारा अवैध खनिज खनन, परिवहन व भंडारण के विरुद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है l
आज दिनांक 04-09-2024 को तेंदूखेड़ा , सिंग्रामपुर, जबेरा, दमोह में खनिज का अवैध परिवहन के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए 01 डंपर व 03 ट्रेक्टर गिट्टी व रेत का परिवहन करते हुए जप्त कर थानो में रखे गये ।
अवेध परिवहनकर्ता के विरुद्ध प्रकरण मध्य प्रदेश खनिज नियम के अंतर्गत पंजीबद्ध किया गया l
: **धरमपुरा लीलौन मौजा के पटवारी पर गंभीर आरोप, ग्रामीणों ने की कार्रवाई की मांग**
Wed, Sep 4, 2024
**धरमपुरा लीलौन मौजा के पटवारी पर गंभीर आरोप, ग्रामीणों ने की कार्रवाई की मांग**
विनोद कुमार जैन
**वकस्वाहा (छतरपुर):** छतरपुर जिले के वकस्वाहा तहसील में धरमपुरा मौजा के लीलौन हार में भूमि विवाद ने नया मोड़ ले लिया है। स्थानीय ग्रामीणों ने पटवारी आनंद चौरसिया पर गंभीर आरोप लगाए हैं और शीघ्र कार्रवाई की मांग की है।
स्थानीय निवासी लालचंद राठौर समेत अन्य सहखातेदारों का कहना है कि 2017-18 में उनकी भूमि का वैध सीमांकन और तरबीन की गई थी। हाल ही में फर्जी तरीके से खसरा नंबर 215 पर सीमांकन और तरबीन किए जाने का आरोप है। ग्रामीणों का दावा है कि पटवारी ने मोती राठौर, संतोष राठौर, कमलेश राठौर, रामाधार राठौर और हिम्मत राठौर के नाम पर अवैध सीमांकन किया है।
आरोप है कि पटवारी कार्यालय में कई बार जाने के बावजूद पटवारी अनुपस्थित रहते हैं और फोन भी नहीं उठाते। इसके अतिरिक्त, पटवारी पर सरकारी कामकाज के लिए रूपयों की मांग और धमकी देने के आरोप भी लगाए गए हैं। पटवारी का कहना है कि फसल कटाई के बाद भूमि का कब्जा छोड़ना पड़ेगा, जबकि यह भूमि ग्रामीणों की पुस्तैनी संपत्ति है।
ग्रामीणों ने 20 और 22 मई 2024 को शिकायत पत्र प्रस्तुत किए थे, लेकिन अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि अगले 10 दिनों के भीतर सीमांकन और तरबीन निरस्त नहीं की जाती और पटवारी पर कार्रवाई नहीं होती है, तो वे भगवती मानव कल्याण संगठन के हजारों कार्यकर्ताओं के साथ अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन करेंगे।
संबंधित खसरा नंबर 221/2, 223/22, 229/2 की कुल 0.845 हेक्टेयर भूमि पर लालचंद राठौर के नाम भूमि स्वामी दर्ज है। आरोप है कि पटवारी ने नक्शे और नंबरों में छेड़छाड़ कर भूमि का स्थान बदल दिया है।
इस मामले की गंभीरता को देखते हुए मुख्यमंत्री, जिला कमिश्नर और अन्य संबंधित अधिकारियों को शिकायत भेजी गई है। ग्रामीण अब न्याय की आशा में हैं और उम्मीद कर रहे हैं कि उनकी समस्याओं का समाधान शीघ्र होगा।