: दमोह के हटा जेल में चल रहा योग प्रशिक्षण शिविर....
Sun, Sep 1, 2024
दमोह के हटा जेल में चल रहा योग प्रशिक्षण शिविर....
आर्ट ऑफ़ लिविंग के द्वारा प्रतिदिन दिया जा रहा जेल के बंदियों को योग का प्रशिक्षण......
जेल के बंदियो को प्रशिक्षण देने के लिए आर्ट ऑफ लिविंग के प्रशिक्षक सिखा रहे योग के गुर.....
प्रशिक्षक अतुल चौबे अभिनंदन मोदी राज बहादुर पटेल उदयभान पटेल हैं शामिल.....
हटा जेलर नागेंद्र चौधरी के मार्गदर्शन में चल रहा प्रशिक्षण शिविर......
: *आईएटीओ (इंडियन एसोसिएशन ऑफ टूर ऑपरेटर्स) के 39वें वार्षिक सम्मेलन के समापन
Sun, Sep 1, 2024
*आईएटीओ (इंडियन एसोसिएशन ऑफ टूर ऑपरेटर्स) के 39वें वार्षिक सम्मेलन के समापन अवसर पर बोले मंत्री लोधी मध्यप्रदेश में पर्यटकों को होता है आध्यात्मिकता और आलोकिकता का अनुभव*
[video width="854" height="480" mp4="https://jankrantiexpress.com/storage/2024/09/km_20240901_480p_30f_20240901_201335.mp4"][/video]
भोपाल में आयोजित आईएटीओ (इंडियन एसोसिएशन ऑफ टूर ऑपरेटर्स) के तीन दिवसीय 39वें वार्षिक सम्मेलन के समापन अवसर पर प्रदेश सरकार के संस्कृति, पर्यटन मंत्री श्री धर्मेंद्र भाव सिंह लोधी ने कहा कि हिंदुस्तान के दिल मध्य प्रदेश ने सदैव "अतिथि देवो भव" की परंपरा को संजोकर रखा है, प्राकृतिक सौंदर्य से परिपूर्ण मध्यप्रदेश सदियों से समृद्ध संस्कृति, गौरवशाली इतिहास, शिल्प-कला, आध्यात्मिक दर्शनीय स्थल एवं विविध वन्यजीवों के लिए दुनिया भर के पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र रहा है।
मंत्री लोधी ने कहा कि मध्यप्रदेश में पर्यटकों को आध्यात्मिकता और आलोकिकता का अनुभव होता है, उन्होंने सम्मेलन को संबोधित करते हुए बताया कि साल 2023 में 11 करोड़ 23 लाख से अधिक पर्यटक मध्य प्रदेश आए आगे उन्होंने कहा कि पर्यटन के साथ स्वच्छता भी महत्वपूर्ण विषय है हमें गर्व है कि हमारा इंदौर लगातार सातवीं बार देश का सबसे स्वच्छ शहर है, झीलों की नगरी भोपाल देश का पांचवां सबसे स्वच्छ शहर है। मंत्री लोधी ने सम्मेलन में शामिल हुए सभी डेलीगेट्स से मध्यप्रदेश भ्रमण करने का आग्रह किया और कहा कि आप अपने अच्छे अनुभव से अन्य पर्यटकों को भी अवगत कराएं।
कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ला, प्रेसिडेंट आईएटीओ राजीव मेहरा, वाईज प्रेसिडेंट आइएटीओ रवि गोसाईं, सुनील मिश्रा, महेंद्र प्रताप सिंह, प्रबंध संचालक पर्यटन विकास निगम इलैया राजा, एमडी पर्यटन बोर्ड विदिशा मुखर्जी समेत देशभर से पधारे डेलीगेट्स उपस्थित रहे।
: बांसा तारखेड़ा के समीप टोल प्लाजा पर दर्जन भर बदमाशो ने की तोड़ फोड़
Sun, Sep 1, 2024
दमोह-बीते शुक्रवार की शाम दमोह के सागर रोड स्थित
बांसा तारखेड़ा के समीप टोल प्लाजा पर दर्जन भर से
अधिक बदमाशों ने जमकर उत्पात मचाया। बदमाश
फिल्मी अंदाज में आए व दो फोर वहीलरों में हथियारों से
लैस थे। पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
[video width="848" height="478" mp4="https://jankrantiexpress.com/storage/2024/09/VID-20240901-WA0045.mp4"][/video]
बदमाशों ने गाड़ी से उतरते ही टोल के गार्ड से लाठी डंडो
से मारपीट शुरू कर दी। अचानक हुए हमले से टोल गार्ड
रामसिंह ठाकुर हिनोता निवासी घबरा कर प्लाजा से दूर
सागर रोड तरफ भागा। जहां पीछे से दूसरी कार से उतरे
बदमाशों ने उसे दौड़ कर दबोच लिया और खेत में ले
जाकर बुरी तरह पीटा। जब मार खाते-खाते वह बेहोश हो
गया तो उसे पैर पकड़कर जानवरों की तरह घसीटते हुए
लाये और बीच सड़क पर लाकर डाल दिया। इतने से भी
जब उन बदमाशों का मन नहीं भरा तो वह फिर प्लाजा
के केबिन की तरफ लपके और हर बूथ के अंदर घुसकर
उ
न्होंने कंप्यूटर की बोर्ड, लाइट व केबिन के शीशे सभी
तोड़ डाले। कर्मचारियों से मारपीट के बाद प्लाजा की
संपत्ति तोड़फोड़ की उसके बाद भी मन नहीं भरा तो पूरे
प्लाजा क्षेत्र में गाली गलौज करते हुए जमकर गाली
ग
लौज करते हुए दहशत फैलाई।