: दमोह वासी ,संकट के साथी
Sun, Sep 1, 2024
लोगों की मदद के लिए और संस्थागत स्वरूप देने के लिए एक गूगल लिंक
https://forms.gle/T5fFurWTbrmNaJs28
तैयार-कलेक्टर श्री कोचर
==
[video width="854" height="480" mp4="https://jankrantiexpress.com/storage/2024/09/km_20240901_480p_30f_20240901_180722.mp4"][/video]
रजिस्ट्रेशन करें ताकि हम जरूरतमंद के समय मदद करके मानव सेवा के अपने लक्ष्य को सार्थक कर सकें
: गोबर गैस प्लांट में गोबर से तैयार गैस से बन रहा भोजन
Sun, Sep 1, 2024
रिपोर्टर संतोष मोदी
लोकेशन बटियागढ़ दमोह
गोबर गैस प्लांट में गोबर से तैयार गैस से बन रहा भोजन
एक किसान ने यूट्यूब में वीडियो देखकर बनाए गोबर गैस प्लांट, मिल रहा लाभ
बटियागढ़ !रसोई गैस के सिलेंडर के बढ़ते दाम ने सभी को परेशान कर दिया है. कई लोगों को बजट भी इससे गड़बड़ा जाता है. लेकिन, एलपीजी के बढ़ते दाम को आप काबू कर सकते हैं. इसके लिए आप इस एक किसान परिवार से सीख सकते हैं.हम बात कर रहे है दमोह जिले के बटियागढ़ विकासखंड के ग्राम पंचायत गढ़ोला खांडे में एक किसान परिवार चूल्हा जलाने के लिए गैस पर तो निर्भर है लेकिन वह एलपीजी नही है. किसान खुद के मवेशियों के गोबर से चूल्हा जलाने का जुगाड़ बना लिया है किसान और सरपंच प्रतिनिधि कमल सिंह लोधी ने पत्रकार चर्चा करते हुए बताया की हमारे पुत्रो और हमने ने यूट्यूब पर वीडियो देख कर गोबर गैस प्लांट बनाया है और गोबर गैस प्लांट से गैस के साथ-साथ जैविक खाद भी मिलता है, जो कि फसलों के लिए संजीवनी है।
इसके निर्माण के दौरान एक ओवरफ्लो पाइप डाला जाता है। जब टैंक गोबर से भर जाता है तो इस पाइप के जरिए से जैविक खाद के रूप में बाहर निकलने लगता है। इसमें नाइट्रोजन होने से फसल के लिए फायदेमंद है। आजकल सभी तरह के ईंधन जैसे पेट्रोल, डीजल, केरोसीन और रसोई गैस सभी लगातार महंगे होते जा रहे हैं। इतना ही नहीं, जबसे इन ईंधनों का उपयोग बढ़ा है, वायु, जल व ध्वनि प्रदूषण भी बढ़ा हैं। जिसका सीधा असर इंसानों की सेहत पर पड़ा है। यहाँ तक कि हमारा खानपान भी प्रदूषित हो गया है। आज खाने में वो स्वाद ही नहीं है। इसका कारण कृत्रिम खादों और कीटनाशक दवाओं का फसलों पर मनमाना उपयोग है।हमारे परिवार में 20 लोगो का खाना बनता है और गैस बची रहती है इस गोबर गैस की लागत लगभग 40 से 50 हजार रुपए आई है
: “शास्त्र सेवा सुख समाजोत्थान राधे-कृष्ण फाउंडेशन” के संस्था के सदस्य मौक़े पर पहुँचे
Sun, Sep 1, 2024
आज रात लगभग 11 बजे कोपरा पुल पर चोटिल गौ वंश की जानकारी मिलते ही “शास्त्र सेवा सुख समाजोत्थान राधे-कृष्ण फाउंडेशन” के संस्था के सदस्य मौक़े पर पहुँचे और गौ वंश को सुरक्षित किया और ज़रूरी उपचार किया
🙏🕉️ राधावल्लभ श्री हरिवंश🕉️🙏
@ शास्त्र सेवा सुख समाजोत्थान राधे-कृष्ण फाउंडेशन@
हमारा उद्देश्य ,हमारा लक्ष्य
धर्म,धरा,धेनु,प्रकृति,सनातन संस्कृति संरक्षण