: *भगवती मानव कल्याण संगठन की सूचना पर पुलिस पकड़ी 3 पेटी अबैध शराब*
Thu, Jul 11, 2024
*भगवती मानव कल्याण संगठन की सूचना पर पुलिस पकड़ी 3 पेटी अबैध शराब*
*दमोह बटियागढ* भगवती मानव कल्याण संगठन एवं भारतीय शक्ति चेतना पार्टी शाखा बटियागढ़ के कार्यकर्ताओं ने पुलिस को सूचना देकर पकड़वाई 3 पेटी अबैध शराब जानकारी अनुसार संगठन के कार्यकर्ता शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे तभी रास्ते में बटियागढ तरफ से आ रही सफेद और काले कलर की बोलोरो महेंद्रा कंपनी की गाड़ी जिसमें 3 आरोपी अबैध शराब ले जा रहे बताया संगठन के कार्यकर्ताओं ने तत्काल बटियागढ़ पुलिस को सूचना दी पुलिस ने मौके पर आकर देखा तो 3 पेटी अबैध शराब *
तीन आरोपी पहले का नाम सौरभ ठाकुर निवासी दमोह दूसरे का नाम मुकेश राय निवासी चिरोद तीसरे का नाम भगवान दास निवासी रनेह* बटियागढ़ कलारी से सभी क्षेत्र में अबैध शराब सप्लाई करते हैं आज संगठन की सूचना पर पुलिस ने आंजनी तिगडा पर पकड़ी गाड़ी नम्बर mp,16,c,6977 वाहन से सप्लाई करते हैं दिनांक 10 जुलाई 2024 समय रात्रि 9 बजे बटियागढ़ पुलिस को पर पहुंचकर शराब जब्त कर एवं आरोपी गाड़ी सहित अपने कब्जे में लेकर मामला विवेचना में लिया
: स्लग - सड़क किनारे खड़ी बोलेरो में तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से मारी टक्कर, दो को आई मामूली चोटे।
Thu, Jul 11, 2024
रिपोर्टर - विनोद उदेनिया
स्लग - सड़क किनारे खड़ी बोलेरो में तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से मारी टक्कर, दो को आई मामूली चोटे।
एंकर - दमोह जिले के बटियागढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत नीमन तिराहे पर सड़क किनारे खड़ी बोलेरो जिसका नंबर UP11 AR1550 में पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक जिसका नंबर CG08 AG3426 ने टक्कर मार दी। इस हादसे में बोलेरो में सवार दो लोग घायल हुए है
। बताया जा रहा है कि बोलेरो सवार शादी में शामिल होने छतरपुर बाजना होते हुए दमोह जा रहें थे। वहीं ट्रक भी छतरपुर से दमोह की ओर आ रहा था। गाड़ी में दो लोग बैठे थे और बाकी लोग बाहर कुछ सामान खरीदने उतरे थे। बोलेरो सवार दो युवकों को मामूली चोटे आई है। टक्कर इतनी तेज थी कि बोलेरो जाकर बिजली के खंबे में टकराई जिससे खंभा टूट गया और बोलेरो छतिग्रस्त हो गई।
घायलो को हंड्रेड डायल से बटियागढ़ स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां पर उनका इलाज जारी है। वही इस घटना के बाद ट्रक चालक और परिचालक ट्रक छोड़कर मौके से फरार हो गए। बटियागढ़ थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर ट्रक को जप्त कर थाना परिसर में रखवाया है। ट्रक चालक और परिचालक की तलाश शुरू कर दी है।