: *जनपद उपाध्यक्ष ने किया हाई स्कूल का निरिझण*
Wed, Jul 10, 2024
*जनपद उपाध्यक्ष ने किया हाई स्कूल का निरिझण*
*दमोह* जनपद पंचायत भाट खमरिया के हाई स्कूल का निरिझण किया जबेरा जनपद उपाध्यक्ष प्रतिनिधि डॉ सुजान सिंह ने आज सासकीय हाई स्कूल भाट खमरिया का निरीक्षण किया जहां पर शिक्षण कार्य अच्छे तरीके से चल रहा था सभी सभी छात्र-छात्राओं को शासन द्वारा निशुल्क पुस्तके मिल चुकी थी
प्रतिवर्ष भाट खमरिया स्कूल में 220 से 250 बच्चों तक का एडमिशन होता था लेकिन वहां पर मात्र चार कक्ष है जिसमें एक कक्ष प्राचार्य कक्ष स्टाफ कक्ष एक में स्टोर दो कक्ष में कक्षाएं चलती हैं एक कक्ष में लगभग 125 बच्चे ठीक से बैठ भी नहीं पाते ना ही ठीक से शिक्षण कार्य हो पाता है प्राचार्य श्री कमल सिंह ठाकुर का कहना हैकि
अगर हाई स्कूल में दो अतिरिक्त कक्ष का निर्माण हो जाए जिससे एक क्लास के दो वर्ग बना दिए जाएं तो बहुत ही सुविधा होगी स्टाफ की कमी नहीं है कमी है तो सिर्फ कक्ष की प्राचार्य श्री कमल सिंह ठाकुर ने जिला पंचायत सीईओ दमोह के नाम एक आवेदन भी जनपद उपाध्यक्ष प्रतिनिधि सुजान सिंह के माध्यम से दिया और शासन से मांग की कि हमारे स्कूल में कम से कम दो अतिरिक्त कक्ष बना दिए जाएं
: मुख्यमंत्री कन्या विवाह सम्मेलन की तैयारी को लेकर हटा विधायक ने ली बैठक की गई चर्चा
Wed, Jul 10, 2024
मुख्यमंत्री कन्या विवाह सम्मेलन की तैयारी को लेकर हटा विधायक ने ली बैठक की गई चर्चा
हटा /आज आजविका सभागार कक्षा में हटा विधानसभा क्षेत्र की विधायक उमा देवी खटीक की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री कन्यादान विवाह सम्मेलन 16 जुलाई मंगलवार 2024 को कृषि उपज मंडी हटा में किया जाएगा जिसमें सभी तैयारियां को लेकर बैठक में चर्चा की गई
मुख्यमंत्री कन्या विवाह सम्मेलन में नगर एवं ग्रामीण अंचलों में ज्यादा से ज्यादा प्रचार हो इसके लिए रूपरेखा तय की गई उसके पश्चात विधायक श्रीमति उमादेवी खटीक एवं और जन प्रतिनिधियों एवं अधिकारियों के द्वारा कृषि उपज मंडी हटा का निरीक्षण किया गया जिसमें तय किया गया वाहनों की पार्किंग और कृषि उपज मंडी में चारों सेटों अलग-अलग कार्यक्रम किए जाएंगे
यह भी पड़े:” नोहटा पुलिस द्वारा 48 घंटे के अदंर पकड़ी चोरी “
: " नोहटा पुलिस द्वारा 48 घंटे के अदंर पकड़ी चोरी "
Wed, Jul 10, 2024
// प्रेस नोट //जिला दमोहथाना नोहटा
" नोहटा पुलिस द्वारा 48 घंटे के अदंर पकड़ी चोरी "
श्री श्रुतकीर्ति सोमवंशी पुलिस अधीक्षक दमोह द्वारा आदेशित किया गया था कि चोरी एवं नकबजनी की घटनाओं पर अंकुश लगाये। दिनांक 06/07/2024 को प्रार्थी सुभाष पिता रघुवीर प्रसाद खरे निवासी नोहटा द्वारा रिपोर्ट लेख कराई कि उसके घर में अज्ञात चोरो द्वारा करीब 35000/- रूपये का घरेलू सामान चुराया गया है, जिस पर थाना नोहटा में अपराध क्रमांक 375/2024 धारा 305,331(4) B.N.S. का प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। श्रीमान संदीप मिश्रा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दमोह एवं श्रीमान देवीसिंह ठाकुर एसडीओपी महोदय तेंदूखेड़ा के मार्गदर्शन मे थाना प्रभारी नोहटा की नेतृत्व में टीम गठित कर सूचना स्थल के लिए रवाना किया गया जो टीम ने सूचना स्थल दिनांक 08/07/2024 को आरोपी फिरोज खान पिता मख्खू खान उम्र 34 साल निवासी स्टार नगर नोहटा को गिरफ्तार किया गया। जिसकी निशादेही में 01 एल.ई.डी. टी.व्ही., एक सेटअप वॉक्स, 03 पीतल की गुंड, एक लोहे की चेन, 04 गैस सेलेण्डर, 05 स्टील के डिब्बे, 02 प्लास्टिक के डिब्बे जप्त किये गये।
गिरफ्तार आरोपी - 1. फिरोज खान पिता मख्ख खान उम्र 34 साल निवासी स्टार नगर नोहटा थाना नोहटाजप्त मशरूका - 01 एल.ई.डी. टी.व्ही., एक सेटअप वॉक्स, 03 पीतल की गुंड, एक लोहे की चेन, 04 गैस सेलेण्डर, 05 स्टील के डिब्बे, 02 प्लास्टिक के डिब्बे उत्कृष्ट कार्य :- थाना प्रभारी उप निरी अरविंद सिंह ठाकुर, सउनि अक्षेन्द्रनाथ सूर्यवंशी, प्र.आर. 77 जितेन्द्र यादव, आर. 62 कुलदीप सोनी, आर. 386 रविकांत अग्निहोत्री, आर. 614 सुनील सेन, सायबर सेल टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।* देश भक्ति - जन सेवा