: पुण्य श्लोका माता वीरांगना अहिल्याबाई होलकर की 300 वी जयंती पर भाजपा द्वारा विभिन्न मंडलों में रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया
Tue, May 27, 2025
पुण्य श्लोका माता वीरांगना अहिल्याबाई होलकर की 300 वी जयंती पर भाजपा द्वारा विभिन्न मंडलों में रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया
दमोह - महान वीरांगना पुण्य श्लोका महारानी अहिल्याबाई होलकर जी की 300 वीं जयंती के पुनीत अवसर पर जिला भाजपा के द्वारा जिला अध्यक्ष श्याम शिवहरे के मार्गदर्शन में जिला भाजपा कार्यालय सहित जबेरा, नोहटा, बांदकपुर, हिंडोरिया, हटा नगर, हटा ग्रामीण, सिंग्रामपुर में रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष श्याम शिवहरे ने कहा कि देवी अहिल्याबाई के जीवन से बहनों को प्रेरणा लेने की आवश्यकता है, पुण्यश्लोकी देवी अहिल्याबाई ने परिवार समाज और स्वयं से बढ़कर देश को माना धार्मिक और सामाजिक कार्यों में अग्रणी रही। हैं। दस दिवसीय कार्यक्रम के अन्तर्गत रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
दस दिवसीय कार्यक्रम के संयोजक जिला महामंत्री गोपाल पटेल, सह संयोजक महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती शिखा जैन, जिला कार्यालय मंत्री राम लाल उपाध्याय, रिंकू गोस्वामी, दीनदयाल नगर मंडल अध्यक्ष राजेंद्र चौरसिया, कृष्णा राज, देवल कटारिया, रंगोली प्रतियोगिता प्रभारी श्रीमती रेनु रजक, श्रीमती आरती राय, संगीता जैन, सुषमा विश्वकर्मा, रचना असाटी, राधा सोनी, केसर सूर्यवंशी, भरत यादव, नर्मदा पटेल, संजय गौतम, रीतेश सोनी, सीतू पंडा, अखिलेश सिंह घोषी सहित कार्यकता सम्मिलित हुए। प्रतियोगिता में सुषमा लोधी, निकिता राय, आरती ठाकुर, नेहा रजक, सिमरन को पुरूस्कृत किया गया।
सादर प्रकाशनार्थ
समस्त ब्यूरो चीफ दमोह
प्रेषक
राघवेंद्र सिंह परिहार
जिला मीडिया प्रभारी भाजपा दमोह
: पीएम श्री शासकीय कन्या उमावि वकस्वाहा में समर कैंप का भव्य समापन समारोह संपन्न
Wed, May 21, 2025
पीएम श्री शासकीय कन्या उमावि वकस्वाहा में समर कैंप का भव्य समापन समारोह संपन्न
वकस्वाहा । शिक्षा विभाग के निर्देशन में संचालित पीएम श्री शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, वकस्वाहा में चल रहे ग्रीष्मकालीन समर कैंप का समापन समारोह मंगलवार को गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्राचार्य अरविंद तिवारी ने की, वहीं नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि वृजगोपाल सोनी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। विशेष आमंत्रित अतिथि के रूप में वरिष्ठ पत्रकार विनोद कुमार जैन, अंशुल आसाटी तथा अभिषेक आसाटी , जतिन राय ने समारोह की गरिमा बढ़ाई।
18 छात्राओं ने प्रतिभागिता कर सीखे विविध कौशल
दिनांक 15 मई से प्रारंभ होकर 21 मई तक संचालित इस सात दिवसीय शिविर में कुल 18 छात्राओं ने भाग लिया। समर कैंप में संगीत, लोकनृत्य, खेलकूद, समूह गतिविधियाँ, शारीरिक योग अभ्यास तथा आत्मरक्षा प्रशिक्षण जैसे सत्र आयोजित किए गए। बच्चों को जीवन कौशल एवं व्यक्तित्व विकास से जुड़े गुर सिखाए गए। शिविर की संपूर्ण व्यवस्था विद्यालय स्टाफ व प्रशिक्षकों द्वारा सुनियोजित रूप से की गई।
पुरस्कार व प्रमाण पत्रों के साथ समापन
समापन समारोह में विशिष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को अतिथियों के कर-कमलों से प्रमाण पत्र एवं स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि वृजगोपाल सोनी ने विद्यालय के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि – "इस प्रकार के शिविर बालिकाओं के सर्वांगीण विकास हेतु आवश्यक हैं तथा उनमें आत्मविश्वास का संचार करते हैं।"
वरिष्ठ पत्रकार विनोद जैन ने छात्राओं को निरंतर सीखते रहने की प्रेरणा दी। संचालक का दायित्व विद्यालय के शिक्षिक राधव नापित ने निर्वाह किया।
सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन
कार्यक्रम के अंत में छात्राओं द्वारा प्रस्तुत समूह गीत, नृत्य एवं योग प्रदर्शन ने उपस्थितजनों को मंत्रमुग्ध कर दिया। विद्यालय परिवार एवं अभिभावकों की उपस्थिति में कार्यक्रम उत्साहपूर्वक संपन्न हुआ।