: शासकीय भूमि से अतिक्रमण और अवैध निर्माण हटाने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा
Wed, Dec 18, 2024
शासकीय भूमि से अतिक्रमण और अवैध निर्माण हटाने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा
दमोह। सर्व हिंदू समाज दमोह के द्वारा एक ज्ञापन दमोह कलेक्ट को सौंपा गया जिसमें बताया कि जिले भर में शासन के निर्देश पर प्रशासन द्वारा लगातार अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही की जा रही है, जिसका हम सभी आमजन समर्थन करते है। लेकिन उक्त कार्यवाहियों में लगातार यह देखने में आ रहा है कि कार्यवाहियों में भू माफियाओं दबंगों और असामाजिक तत्वों के प्रशासन के संज्ञान में रहे अतिक्रमण के स्थान पर सामान्य और गरीब वर्ग के लोगों के अतिक्रमणों को ही तोड़ा जा रहा है, जबकि पूर्व से संबंधित अधिकारियों के संज्ञान में रहे बड़े और अवैध अतिक्रमण को हटाने के प्रयास नहीं किए जा रहे है। हम सभी आमजन प्रशासन से यह अपेक्षा रखते है कि वह बगैर पश्चात और बगैर डर के सभी अतिक्रमणकारियों के अतिक्रमण सख्ती के साथ हटाए। ऐसे में सभी आमजन आपके माध्यम से पिछले दिनों सामने आए अतिक्रमणों पर प्रशासन का पुनः ध्यान आकर्षण कराना चाहते है। नगर के पुरैना तालाब के समीप नगर पालिका क्षेत्र अंतर्गत शिक्षा विभाग की जमीन सिविल स्टेशन शीट 43-48 भूखंड क्रमांक 291/6 सहित आसपास की जमीन पर पक्के निर्माण कर अवैध कब्जा है, जो प्रशासन के संज्ञान में होने के बाद भी खाली नहीं कराया गया। ग्राम ग्वारी में विवर्त लाल पिता एसएल लाल द्वारा किए गए अतिक्रमण पर आज दिनांक तक कोई भी कार्यवाही नहीं की गई। नगर के पुरैना तालाब के समीप निर्माणाधीन शॉपिंग मॉल का कुछ हिस्सा ग्रीन बेल्ट क्षेत्र में होने का मामला भी प्रशासन के संज्ञान में है। नगर के फुटेरा तालाब क्षेत्र में ग्रीन बेल्ट क्षेत्र में हो रहे निर्माण और अतिक्रमण पर कार्यवाही के सम्बन्ध में भी प्रशासन को पूर्व में कई आवेदन दिए जा चुके है नगरपालिका क्षेत्र स्थित नौगजा पहाड़ी पर भी असामाजिक तत्वों द्वारा लगातार अवैध अतिक्रमण किए जा रहे हैं जो प्रशासन के संज्ञान में ले जा चुके हैं। नगर पालिका क्षेत्र अंतर्गत नगर के मध्य स्थित मिशन अस्पताल की जमीन को भी खाली कराने की कार्यवाही प्रस्तावित की गई थी जो ठंडे बस्ते में है। कुछ वर्ष पूर्व गढ़ी मोहल्ला क्षेत्र में सड़क चौड़ीकरण के नाम पर मुआवजा राशि वितरित किए जाने के बाद भी आज दिनांक तक उक्त जगह प्रशासन ने संबंधितों से पूर्ण रूप से खाली नहीं कराई। रामकुमार स्कूल के सामने और पुरैना तालाब के किनारे शासकीय बोरवेल में उसका नाल हटाकर मोटर डालकर गाड़ी धोने का अवैध काम किया जा रहा है, उक्त मोटर चलाने हेतु बिजली चोरी भी की जा रही है, शिकायत के बाद भी उक्त विषय पर कार्रवाई नहीं की गई। बसस्टैंड पेट्रोल पंप के सामने वर्षों से अतिक्रमण जमाएं बैठे लोगों पर कार्यवाही नही हुई, जबकि शहर को सुंदर बताने के लिए व्यापारियों के निर्माण तोड़ दिए गए। इसके अलावा नगर सहित जिले के अनेक स्थानों पर भूमाफियाओं और दबंगों ने अवैध रूप से अतिक्रमण और कब्जा कर रखा है। ऐसे में प्रशासन को इस ज्ञापन के माध्यम से हम सभी जिलेवासी यह अपील करते हैं कि प्रशासन नियमानुसार, गाइड लाइन के अनुसार, निष्पक्षता और बगैर किसी दबाव के कार्यवाही करते हुए सभी अतिक्रमणों और अवैध निर्माणों को तत्काल हटाए जाने की कार्यवाही सुनिश्चित करें।
: वैश्य महासम्मेलन के कलेन्डर का हुआ विमोचन
Wed, Dec 18, 2024
पटेरा तहसील इकाई ने किया आयोजन
वैश्य महासम्मेलन के कलेन्डर का हुआ विमोचन
पटेरा। वैश्य महासम्मेलन तहसील ईकाई पटेरा द्वारा नगर के ऋषभ गार्डन में नवीन सत्र के वार्षिक कलेन्डर का विमोचन समारोह पूर्वक किया गया। बैठक के मुख्य अतिथि संभागीय पूर्वक किया गया। बैठक के मुख्य अतिथि संभागीय अध्यक्ष राकेश अग्रवाल थे तो अध्यक्षता जिलाध्यक्ष के सी अग्रवाल ने की। विशेष अतिथि युवा ईकाई के संभागीय प्रभारी जुगल अग्रवाल जिला महिला इकाई अध्यक्ष सुनीता अग्रवाल, दमोह नगर अध्यक्ष अनीता अग्रवाल, संदीप असाटीर रूपेन्द्र गुप्ता, एवं दिनेश गुप्ता, संगीता अग्रवाल, जिला कार्यकारी अध्यक्ष नरेन्द्र बजाज, जिला अध्यक्ष प्रहलाद अग्रवाल, की उपस्थिति में संपन्न हुआ। मंच पर तहसील अध्यक्ष प्रकाश गुप्ता, महिला इकाई अध्यक्ष आशािमा गुप्ता, युवा अध्यक्ष स्वपनिल सिंघई, नीरज गुप्ता, सुरेश गुप्ता, मंचासीन रहे।
माँ लक्ष्मी के पूजन से शुभारंभ हुआ। अतिथियों का पुष्पाहार से स्वागत किया गया। बैठक को मुख्य अतिथि राकेश अग्रवाल ने सभी से सप्ताह में दो दिन सक्रिय रहने, जरूरत मंदो को सहयोग करने एवं तीनों ईकाई को सोंपे गये बारह कार्यक्रमों को संपादित करने का निवेदन किया। उन्होने वैश्य चेतना रैली व अन्य कार्यक्रमों को सराहा। उन्होने पुन: सक्रियता से कार्य करने की बात कही। जुगल अग्रवाल ने कहा कि तहसील में पटेरा में सर्वप्रथम कलेन्डर विमोचन हो रहा है। उन्होने इकाईयों के व्हाटस एप ग्रुप हो पर तहसील का पूरा एक ग्रुप रहे जिससे सभी सदस्य एक साथ जुडकर कार्य करें। जिलाध्यक्ष के सी अग्रवाल ने कलेन्डर की महत्वता बताई एवं सक्रियता से सदस्यों की समस्याओं को हल करने के लिये तहसील पदाधिकारियों को आगे आने की बात कही। जिलाध्यक्ष पर हम सभी तैयार है। महिला जिलाध्यक्ष श्रीमति गुप्ता ने अपनी तहसील ईकाई की सराहना की। कार्यकारी अध्यक्ष नरेन्द्र बजाज ने जनवरी में नवीन सत्र में वृहद बैठक कर शीघ्र ही तहसील स्तरीय सम्मेलन करने की बात कही। सभी ने अपना समर्थन व्यक्त किया। प्रारंभ के तहसील व प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। कलेण्डर का विमोचन किया गया। इस अवसर पर आभार महामंत्री महेश जैन ने माना। बैठक में प्रमुख रूप से दिनेश गुप्ता, अशोक बड़कुल, स्वतंत्र सेठ, राजेन्द्र बजाज, पं जय कुमार जैन, अतुल चौधरी, वकील जैन, प्रशांत सेठ, जुगल अग्रवाल, राजकुमार जैन, महेश कुमार जैन, निर्मल जैन, शरद सेठ, सौरभ बजाज, जिनेन्द्र बडकुल, मनोज सेठ, अमरीश अग्रवाल आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम में महिला इकाई से कविता बड़कुल, अन्जना अग्रवाल, रुचि अग्रवाल, सुमन अग्रवाल, वर्षा अग्रवाल, अंगूरी जैन, सिमी जैन, सोनम असाटी, सरोज अग्रवाल, बबीता जैन, आशिमा गुप्ता, नीती गुप्ता, प्राची गुप्ता, नीती गुप्ता, संगीता गुप्ता, कमल गुप्ता, प्रियंका जैन, संगीता जैन, अनुजा जैन, संजना जैन, संध्या जैन, सरोजरानी बड़कुल आदि की सहभागिता रही।
: विधानसभा घेराव में कांग्रेस सेवादल ने भी की भागेदारी
Tue, Dec 17, 2024
विधानसभा घेराव में कांग्रेस सेवादल ने भी की भागेदारी
दमोह। प्रदेश कांग्रेस कमेटी एवं प्रदेश कांग्रेस सेवादल के आहवान पर म.प्र. की भाजपा सरकार की कुनीतियों के विरोध में जिला कांग्रेस सेवादल के अध्यक्ष संजय चौरसिया के नेतृत्व में सैंकड़ो युवाओं ने स्लीपर कांच बस एवं फोर व्हीलरों से भोपाल पहुंचकर अपनी भागेदारी करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी, प्रदेश कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष योगेश यादव एवं अन्य वरिष्ठ नेताओं ने मुलाकात की वरिष्ठ नेताओें के समक्ष अपनी बात रखते हुए संजय चौरसिया ने कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी मिली है वह जितनी मेहनत कर सकते है वह कर रहे है और उनका प्रयास पूरे जिले की पंचायतों में वार्डो में सेवादल के साथी की नियुक्ति करेगे जो आमजन को कांग्रेस की रीति नीति से अवगत करा सके। इस अवसर पर उनके साथ धर्मेन्द्र सोनी, बंसत कुशवाहा, पप्पू साबिर, मुकेश रोहिताश, डिम्पल सेन, चिन्टू ठाकुर, शंभु राय, सुरेन्द्र हजारी, अजय पारोचे, हेमराज पार्षद, संतोष अहिरवार सहित अनेको कांग्रेस सेवादल कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।