: समस्त वार्डवासियों ने ज्ञापन सौंपा
Tue, Dec 17, 2024
समस्त वार्डवासियों ने ज्ञापन सौंपा
दमोह। पुराना तलाव के ग्रीन बेल्ट में माल के अवैध निर्माण को सीमांकन कर तुड़वाने के संबंध में समस्त वार्डवासियों द्वारा ज्ञापन सौंपा गया जिसमें बताया कि दमोह प्रशासन द्वारा लगातार पुराना तालाब के किनारे अवैध अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जा रही है, जो निर्माण नियम अनुसार ग्रीन बेल्ट पर बने हुए हैं उन सभी नवनिर्माणों को एवं पुराने निर्माण को नियम अनुसार प्रशासन तोड़ रहा है,
आपसे अनुरोध है कि नियम विरोध ग्रीन बेल्ट पर बनाए गए माल के पिछले वाले हिस्से को सीमांकन कर तोड़ने का निर्देश जारी करें।
: विद्यालय के निर्माण से जीवन का निर्माण होता है
Tue, Dec 17, 2024
विद्यालय के निर्माण से जीवन का निर्माण होता है
दमोह।
विद्यालय के निर्माण से जीवन का निर्माण होता है विद्यालय में संस्कारों से अनेक जीवन खिलते हैं विद्यालय जब अपनी ऊंचाइयों पर बढ़ेगा तो समाज का गौरव अपने आप बढ़ेगा आपके द्रव्य के उपयोग से अनेक व्यक्तियों के जीवन का निर्माण विद्यालय में होता है द्रव्य का सदुपयोग कर जीवन को सौभाग्यशाली बना लेना चाहिए। उपरोक्त विचार निर्यापक मुनि श्री अभय सागर जी महाराज ने जैन स्कूल की नवीन इमारत के निर्माण हेतु भूमिपूजन शुद्धिकरण एवं भक्तांबर कार्यक्रम में अभिव्यक्त किय इसके पूर्व ब्रह्मचारी संजीव भैया कटंगी अंकित भैया एवं पंडित आशीष जैन के निर्देशन में भक्तांबर विधान का आयोजन हुआ इस मौके पर अनेक दानवीरों ने विद्यालय की इमारत के लिए अपनी ओर से कमरा निर्माण हेतु रशि घोषित की दान राशि देने वालों ने मुनि संघ के चरणों में श्रीफल अर्पित कर आशीर्वाद ग्रहण किया इसके बाद भूमि पूजन का कार्यक्रम संपन्न हुआ
सर्वाधिक दान देने वालों ने शिलान्यास में अपनी ओर से सिला अर्पित की समिति की ओर से उनका सम्मान किया गया। मुनि श्री ने अपने मंगल प्रवचन में आगे कहा कि जिस तरह किसान अपने बीजों को सुरक्षित रखता है और बोनी के समय उदारता पूर्वक खाद्य पानी के साथ बीज का बपन करता है और फसल आने पर प्रसन्न होता है उसी तरह आज आप विद्यालय के निर्माण हेतु दान कर रहे हैं किंतु आगे आने वाले समय में अपने इस दान पर आप गर्व करेंगे।
: संकल्प समाज सेवी सस्था ने मनाया निर्भया दिवस
Mon, Dec 16, 2024
संकल्प समाज सेवी सस्था ने मनाया निर्भया दिवस
दमोह। दिसम्बर को ऐक्सिस टू जस्टिस परियोजना के अन्तगर्त सकल्प समाज सेवी सस्था ने ब्लाक ते दूखेडा मे निर्भया दिवस मनाया सस्था के अजीवीका मिशन कार्यलय मे ये दिवस मनाया गया है कार्यक्रम मे बतौर अतिथी श्रीमति नर्मदा सिह एकता, वरिष्ट्र भाजपा नैत्री मनिषा दुबे वही सामाजिक कार्यकर्ता श्रीमति खुशबू तिवारी रही। सस्था के समन्यवक देवेन्द दुबे ने निर्भया दिवस मनाने के उद्देश्य पर प्रकाश डाला वही उन्हों ने कहा 2012 मे 16 दिसबर के दिन ही 23 वषीर्य बेटी के साथ जो जघन्न अपराध हुआ था वो देश कभी नही भूल सकता साथ ही उन्होंने पूरे केश का सक्षिप्त परिचय उपस्थित समारोह मे दिया वही खुशबू तिवारी ने निर्भया केश को तथा कानूनी लडाई को विस्तार से समझाया
साथ ही सस्था के कार्य की सराहना की नर्मदा सिह एकता ने कहा की इतने समय वाद आज जब निर्भया को याद किया जा रहा है तो हमारी उस मंजर की कल्पना से ही रूह काप जाती है विचार करो उस बेटी पर जिसने इतना अत्याचार सहा होगा निर्भया की निडरता से ही निर्भया का नाम रखा गया
उस समय पूरे देश ने एक साथ इसका विरोध किया था न्याय मे समय लगा इस पर भी अपनी बात रखी मनीषा दुबे ने अपने उधबोदन मे कहा की उस माँ से किसी ने पूछा जिसकी बेटी ने उनके सामने दम तोडा था उस माँ पर क्या बीती होगी और आज भी ना जाने कितनी बेटिया कही ना कही इस प्रकार के कारनामो का शिकार होती है ये तो निर्भया के निडरता का नतीजा था की इस जघन्न अपराध करने वाले फासी के फन्दे तक पहुचे उन्होंने निर्भया के साथ हुई घटना को देश मे महिला सुरक्षा पर बात रखी कार्यक्रम मे कालेज के छात्रो तथा अजीविका मिशन की महिलाये उपस्थित रही। कार्यक्रम को तेदूखेडा ब्लाक के सस्था के वीरेन्द दुबे ने भी अपने विचार रखे कार्यक्रम मे अजीवीका मिशन के तेदूखेडा प्रभारी तथा रश्मि साहु भी रही कार्यक्रम का सफल सचालन सामाजिक कार्यकर्ता श्रीकान्त पोरते ने किया वही अभार वीरेन्द दुबे ने किया।