ब्रेकिंग

*चाय पीने के बाद पिता सहित दो बच्चों की बिगड़ी तबीयत, हालत गंभीर* *जबलपुर रेफर, परिजनों ने जताई प्वाइजन की शंका* *द

*कलेक्टर के निर्देशों के बाद भी सीएम हेल्पलाइन लंबित, एसडीएम सौरभ गंधर्व ने दो तहसीलदार, दो राजस्व निरीक्षक सहित पटवारिय

*Photos: किसी से किया दुलार, किसी के सिर पर रखा हाथ, स्कूल के पहले दिन छात्राओं से इस अंदाज में मिले सीएम डॉ. मोहन

❗*आसुरी शक्तियों से* - मुठभेड़ भी करनी पड़ेगी❗ कोई आंदोलन जब प्रखरता के साथ सफलता की ओर बढ़ता है तो आसुरी आक्र

असाटी समाज दमोह के द्वारा मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान कार्यक्रम संपन्न एसपी, डीएफओ और समाज के वरिष्ठ जनों ने 22 छा

Advertisment

खबरों के लिए संपर्क करें विज्ञापन के लिए संपर्क करें 8839573867,9406954088

79 वे स्वतंत्रता दिवस की आप सभी को हार्दिक बधाई शुभकामनाएं

*कलेक्टर के निर्देशों के बाद भी सीएम हेल्पलाइन लंबित, एसडीएम सौरभ गंधर : *कलेक्टर के निर्देशों के बाद भी सीएम हेल्पलाइन लंबित, एसडीएम सौरभ गंधर्व ने दो तहसीलदार, दो राजस्व निरीक्षक सहित पटवारिय

Jankranti Express

Sat, Jun 20, 2026

कलेक्टर के निर्देशों के बाद भी सीएम हेल्पलाइन लंबित, एसडीएम सौरभ गंधर्व ने दो तहसीलदार, दो राजस्व निरीक्षक सहित पटवारियों को थमाया नोटिस,मांगा जवाब

*कलेक्टर के निर्देशों के बाद भी सीएम हेल्पलाइन लंबित, एसडीएम सौरभ गंधर्व ने दो तहसीलदार, दो राजस्व निरीक्षक सहित पटवारियों को थमाया नोटिस,मांगा जवाब*  नवभारत न्यूज  दमोह। राजस्व कार्यों में सीएम हेल्पलाइन में (प्रगति न मिलने पर) लापरवाही बरतने पर दमोह एसडीएम सौरभ गंधर्व ने कड़ा रुख अपनाया है. कलेक्टर के समय-सीमा में निराकरण के निर्देशों के बाद भी सीएम हेल्पलाइन की शिकायतें लंबित रखने पर दमयंती नगर और हिंडोरिया क्षेत्र के राजस्व अधिकारियों को नोटिस जारी किया गया है.राजस्व बैठक में कलेक्टर दमोह प्रताप नारायण यादव ने सभी तहसीलदार, राजस्व निरीक्षक और पटवारियों को समय-सीमा में शिकायतों का निराकरण करने के निर्देश दिए थे. सीएम हेल्पलाइन में लंबित प्रकरणों को जल्द निपटाने के लिए भी बैठक में सख्ती बरती गई थी।बावजूद इसके लापरवाही बरतते हुए काम समय पर न करने पर एसडीएम सौरभ गंधर्व ने कार्रवाई की। उन्होंने दमयंती नगर तहसीलदार, राजस्व निरीक्षक दमयंती नगर सहित 8 पटवारियों को नोटिस जारी कर संतोषजनक कार्य न करने पर जवाब मांगा है. इसी तरह नायब तहसीलदार हिंडोरिया, राजस्व निरीक्षक हिंडोरिया सहित 9 पटवारियों को भी नोटिस थमाया गया है. नोटिस में पूछा गया है कि सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों का निराकरण समय पर क्यों नहीं हुआ और इसके क्या कारण रहे हैं. प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि शासन की मंशा के अनुरूप जनता की शिकायतों का त्वरित निराकरण न करने वाले अधिकारियों-कर्मचारियों पर आगे भी सख्त कार्रवाई होगी.

दमोह। राजस्व कार्यों में सीएम हेल्पलाइन में (प्रगति न मिलने पर) लापरवाही बरतने पर दमोह एसडीएम सौरभ गंधर्व ने कड़ा रुख अपनाया है. कलेक्टर के समय-सीमा में निराकरण के निर्देशों के बाद भी सीएम हेल्पलाइन की शिकायतें लंबित रखने पर दमयंती नगर और हिंडोरिया क्षेत्र के राजस्व अधिकारियों को नोटिस जारी किया गया है.राजस्व बैठक में कलेक्टर दमोह प्रताप नारायण यादव ने सभी तहसीलदार, राजस्व निरीक्षक और पटवारियों को समय-सीमा में शिकायतों का निराकरण करने के निर्देश दिए थे. सीएम हेल्पलाइन में लंबित प्रकरणों को जल्द निपटाने के लिए भी बैठक में सख्ती बरती गई थी।बावजूद इसके लापरवाही बरतते हुए काम समय पर न करने पर एसडीएम सौरभ गंधर्व ने कार्रवाई की। उन्होंने दमयंती नगर तहसीलदार, राजस्व निरीक्षक दमयंती नगर सहित 8 पटवारियों को नोटिस जारी कर संतोषजनक कार्य न करने पर जवाब मांगा है.

इसी तरह नायब तहसीलदार हिंडोरिया, राजस्व निरीक्षक हिंडोरिया सहित 9 पटवारियों को भी नोटिस थमाया गया है. नोटिस में पूछा गया है कि सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों का निराकरण समय पर क्यों नहीं हुआ और इसके क्या कारण रहे हैं.

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि शासन की मंशा के अनुरूप जनता की शिकायतों का त्वरित निराकरण न करने वाले अधिकारियों-कर्मचारियों पर आगे भी सख्त कार्रवाई होगी.

Tags :

#damoh

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें