: *मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर पुलिस प्रशासनिक व्यवस्थाएं अंतिम चरण में*
Fri, Aug 2, 2024
*मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर पुलिस प्रशासनिक व्यवस्थाएं अंतिम चरण में*
दमोह. कल 3 अगस्त को प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के आगमन को लेकर पुलिस प्रशासनिक व्यवस्थाएं पूर्ण कर ली गई हैं, सुरक्षा दृष्टि को लेकर आईजी श्री वर्मा और डीआईजी सुनील कुमार जैन के निर्देशन में पुलिस अधीक्षक श्री सोमवंशी ने एडिशनल एसपी संदीप मिश्रा,आर आई हेमंत बरहैया, और भी पुलिस अधिकारी गणों की मौजूदगी में सभी पुलिस अधिकारी और कर्मियों को कल सीएम आगमन को लेकर सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के विशेष निर्देश दिए, साथ ही ब्रीफ कर रिहर्सल भी की गई.
: आबकारी विभाग की बड़ी कार्यवाही,मचा हड़कंप
Fri, Aug 2, 2024
आबकारी विभाग की बड़ी कार्यवाही,मचा हड़कंप
*लखनपुर की पहाड़ी से आबकारी विभाग की टीम ने पकड़ी 51 पेटी शराब*
दमोह. कलेक्टर श्री कोचर के निर्देशन में जिले भर में अवैध शराब पर लगातार पुलिस और आबकारी विभाग के द्वारा कारवाई की जा रही हैं. गुरुवार देर शाम जिला आबकारी अधिकारी रवींद्र खरे के मार्गदर्शन में, सहायक जिला आबकारी अधिकारी केपी गांधी और उपनिरीक्षक सुरेश कुमार गौंड के नेतृत्व में आबकारी विभाग की टीम ने जिले के नोहटा थाना क्षेत्र अंतर्गत लखनपुर की पहाड़ी के पास 41 पेटी मसाला और 10 पेटी प्लेन अवैध शराब पकड़कर यह कार्यवाही को अंजाम दिया गया है. सहायक जिला आबकारी अधिकारी के. पी. गांधी ने बताया कि मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त कि लखनपुर की पहाड़ी के पास उमा, परसोत्तम, गुड्डू, प्रमोद व राजेंद्र यादव द्वारा भारी मात्रा में अवैध शराब रखे हुए हैं. जहां मैने व मेरी समस्त टीम ने जाकर देखा तो पता चला की पहाड़ी में 2 कमरे बने हैं, जिसमें अवैध शराब रखी हुई थी. जहां अवैध शराब बरामद कर विधीवत कार्रवाई करते हुए अग्रिम कार्यवाही की जा रही है. साथ ही राजस्व से भी पता किया जा रहा है कि यह कमरे किसके हैं, यह शराब की कीमत करीब ढ़ाई लाख रुपए के आसपास की बताई जा रही है. इस कार्रवाई में वृत 'ब' प्रभारी आबकारी उपनिरीक्षक सुरेश कुमार गोंड,आबकारी आरक्षक जगदम्बा पांडे,हरिसिंह घुरैया,कुलदीप कटारे, छोटेलाल चौरसिया, तपिश हल्वी, अरविंद जाटव, भूपति सिंह व महिला आबकारी आरक्षक गीतांजलि गुप्ता, मेघा अहिरवार सहयोगी रहे.
: देशी कुत्तों ने किया जंगली चीतल का शिकार
Thu, Aug 1, 2024
देशी कुत्तों ने किया जंगली चीतल का शिकार
वन अमले ने बचाने का प्रयास किया, कुत्तों ने चीतल को पीछे से किया घायल
विनोद कुमार जैन
वकस्वाहा:-एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना में, वन परिक्षेत्र बाजना अंतर्गत एक रहवासी बस्ती के निकट जंगली चीतल का शिकार देशी कुत्तों ने कर दिया। वन परिक्षेत्र बाजना के डिप्टी रेंजर रामेश्वर प्रसाद मिश्रा ने बताया कि आज सुबह लगभग 4:30 बजे ग्रामीणों से सूचना मिली कि कुत्तों का एक झुंड एक चीतल का शिकार करने का प्रयास कर रहा है।
जैसे ही सूचना मिली, डिप्टी रेंजर मिश्रा और बृजेश विल्थरे अपने दल के साथ तुरंत मौके पर रवाना हुए। वहां पहुंचकर उन्होंने देखा कि कुछ कुत्ते झुंड में एक चीतल को घेरकर हमला कर रहे थे। वन अमले ने कुत्तों को भगाने और चीतल को बचाने का भरसक प्रयास किया। हालांकि, तब तक कुत्तों ने चीतल को पीछे से बुरी तरह घायल कर दिया था। हमले से डरा और घायल चीतल कुछ ही देर में दम तोड़ बैठा।ग्रामीणों ने बताया कि यह घटना उस समय हुई जब चीतल भोजन की तलाश में बस्ती के पास आया था। जंगल से भटककर आए इस चीतल ने शायद ही सोचा होगा कि उसे ऐसे खतरनाक कुत्तों का सामना करना पड़ेगा।वन विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित करने के बाद, मृत चीतल को पोस्टमार्टम के लिए वकस्वाहा के सामुदायिक पशु चिकित्सालय ले जाया गया। हालांकि, चिकित्सालय में डॉक्टर की अनुपस्थिति और आवश्यक सुविधाओं की कमी के चलते पोस्टमार्टम नहीं हो सका। इसके बाद वन विभाग की टीम को चीतल के शव को बड़ामलहरा ले जाना पड़ा, जहां पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।इस घटना ने एक बार फिर से जंगली जानवरों और बस्तियों के बीच संघर्ष की गंभीरता को उजागर किया है। वन विभाग के अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि वे इस तरह की घटनाओं की तुरंत सूचना दें और जंगली जानवरों को सुरक्षित रखने में सहयोग करें।