: विश्व हिन्दू परिषद दमोह के द्वारा डाक्टर हाऊस में लगाया गया विशाल निःशुल्क नेत्र एवं मोतियाबिंद शिविर
Wed, Jul 31, 2024
विश्व हिन्दू परिषद दमोह के द्वारा डाक्टर हाऊस में लगाया गया विशाल निःशुल्क नेत्र एवं मोतियाबिंद शिविर
100 से अधिक मरीजों ने शिविर आकर कराई आंखों की जांचदमोह। विश्व हिन्दू परिषद और बजरंग दल जिला दमोह के द्वारा दमोह के डॉक्टर हाऊस में एकदिवसीय विशाल नेत्र शिविर दादा वीरेंद्र पुरी जी नेत्र संस्थान देवजी नेत्रालय के निःशुल्क नेत्र एवं मोतियाबिंद शिविर में 100 अधिक मरीजों ने शिविर में आकर जांच कराई।विश्व हिन्दू परिषद जिला दमोह के ज़िला मंत्री नरेंद्र जैन ने जानकारी देते हुए बताया कि विश्व हिन्दू परिषद के द्वारा सेवा कार्य के अभियान के तहत आज विशाल निशुल्क नेत्र जांच एवं मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर का आयोजन किया गया था। जिसमें 16 मरीज़ जिनके आपरेशन होना है। उन्हें दादा वीरेन्द्रपुरी जी नेत्र संस्थान देवजी नेत्रालय जबलपुर भेजा गया है। जिनका निःशुल्क आपरेशन किया जाएगा।नेत्ररोग सहायक अमित देशपांडे ने दमोह जिले वासियों से अपील करते हुए कहा है कि आपके दमोह जिले में हमारी संस्था निःशुल्क नेत्र जांच एवं मोतियाबिंद आपरेशन शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर आगे भी जिले के अन्य स्थान पर आयोजित किए जाएंगे। अधिक से अधिक संख्या में मरीज शिविर में शामिल होकर लाभ ले।इस दौरान प्रमुख रूप से अजय खत्री ,मोंटी रायकवार, दुर्गा लोधी, बबलू राय सहित बड़ी संख्या कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों की मौजूदगी रही। भवदीयनरेंद्र जैन ज़िला मंत्रीविश्व हिन्दू परिषददमोह
:
Wed, Jul 31, 2024
मुख्यमंत्री मोहन यादव की सरकार ने लिया बड़ा फैसला
रिपोर्टर विनोद जैन बक्सवाहा
हर ग्राम पंचायत में बनेगा मुक्तिधाम और कन्या छात्रावासों में लगेगा बाउंड्रीवाल
वकस्वाहा :-, 29 जुलाई 2024: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव की सरकार ने प्रदेश भर की ग्राम पंचायतों में शमशान घाट (मुक्तिधाम) और कन्या छात्रावासों में बाउंड्रीवाल बनाने के निर्देश जारी किए हैं। यह निर्णय हाल ही में समाचार पत्रों के माध्यम से उठाए गए मुद्दे का नतीजा है, जिसमें ग्राम पंचायतों में मुक्तिधाम की कमी और कन्या छात्रावासों में बाउंड्रीवाल की आवश्यकता पर जोर दिया गया था।पंचायत राज संचालनालय द्वारा जारी अति महत्वपूर्ण आदेश में सभी जिला पंचायतों को निर्देश दिया गया है कि वे अपने-अपने क्षेत्र में स्थित ग्राम पंचायतों में मुक्तिधाम की उपलब्धता की समीक्षा करें। जहां ये सुविधाएं आबादी के मानक के अनुसार नहीं हैं, वहां मनरेगा, 15वां वित्त, 5वां वित्त, सांसद/विधायक मद और अन्य निर्माण योजनाओं से आवश्यक कार्यवाही की जाए।साथ ही, जिन कन्या छात्रावासों में बाउंड्रीवाल की व्यवस्था नहीं है, उनके प्रस्ताव, नक्शा, खसरा और तकनीकी स्वीकृति सहित पंचायत राज संचालनालय को भेजे जाएं। इसके लिए स्वीकृति की प्रक्रिया को शीघ्रता से पूरा किया जाएगा।यह आदेश सभी जिला कलेक्टरों, पंचायत अधिकारियों और संबंधित विभागों को सूचनार्थ और आवश्यक कार्यवाही के लिए भेजा गया है। मुख्यमंत्री मोहन यादव की यह पहल ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने और सुरक्षा को सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
: *पुण्य तिथि के उपलक्ष्य में संपन्न हुआ 5 घंटे का अखंड श्री दुर्गा चालीसा पाठ*
Tue, Jul 30, 2024
*पुण्य तिथि के उपलक्ष्य में संपन्न हुआ 5 घंटे का अखंड श्री दुर्गा चालीसा पाठ*
*बटियागढ़* बटियागढ़ महिला बाल विकास कार्यलय के बाजू में आयोजक श्री सरमन बाबूजी के पिताजी के पुण्य तिथि के उपलक्ष्य में 5 घंटे का अखंड श्री दुर्गा चालीसा पाठ का आयोजन कराया गया उनकी आत्मा की शांति प्रदान करने हेतु नशे माश से मुक्त चरित्रवान चेतनावान जीवन जीते हुए भगवती मानव कल्याण संगठन के सदस्यों द्वारा निशुल्क भाव से 5 घंटे तक अखंड गुड गान आयोजन का शुभारंभ में सुबह 5:00 से किया गया जिसका समापन दोपहर 12:00 में किया गया समापन मेला में सैकड़ो की संख्या में संगठन की लोगों सहित आम जनमानस की उपस्थिति ही रहे वही संगठन के द्वारा आयोजन में सम्मिलित हुए लोगों को संगठन की विचारधारा से अवगत कराया गया वहीं बताया गया कि यदि हमारे पूरे जन्म हम से बिछड़ जाते हैं तो उनकी आत्मा की शांति के लिए गुरुवर श्री ने 5 घंटे या 24 घंटे का दुर्गा पाठ करने से उनकी आत्मा की शांति प्रदान होती है वहीं इस दुर्गा चालीसा पाठ में आए हुए समस्त मां के भक्तों का आभार व्यक्त श्री सरवन बाबू ने किया संगठन के द्वारा निशुल्क शक्ति जल महाप्रसाद वितरण किया गया अंत में भंडारा का आयोजन हुआ