: **प्राचार्य अरविंद तिवारी की अनूठी पहल: स्कूल परिसर बना हरा-भरा बगीचा**
Tue, Jul 23, 2024
**प्राचार्य अरविंद तिवारी की अनूठी पहल: स्कूल परिसर बना हरा-भरा बगीचा**
विनोद कुमार जैन
**वकस्वाहा**: प्रदेश के छतरपुर जिले के विकासखंड वकस्वाहा स्थित कन्या हाई सेकेंडरी स्कूल के प्राचार्य अरविंद तिवारी ने अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति और अथक परिश्रम से बंजर भूमि को हरे-भरे बगीचे में तब्दील कर प्रदेश में एक मिसाल कायम की है। उनकी इस पहल ने न केवल स्कूल परिसर को सुंदर बना दिया है, बल्कि स्थानीय लोगों के लिए भी प्रेरणास्रोत बन गया है।
**बंजर भूमि को हरा-भरा बगीचा बनाने की प्रेरणादायक कहानी**प्राचार्य तिवारी ने स्कूल की बाउंड्री के भीतर पड़ी खाली जगह को हरियाली से भरपूर बगीचे में बदल दिया। नियमित देखभाल और सिंचाई से अब यहां फल, फूल और पेड़ लहलहाने लगे हैं।**औपचारिकता नहीं, संकल्प का नाम है अरविंद तिवारी**जहां अधिकांश जनप्रतिनिधि और अधिकारी "एक पेड़ माँ के नाम" जैसे अभियानों के तहत केवल औपचारिकताएं पूरी करते हैं, वहीं प्राचार्य तिवारी ने अपने स्कूल में लगभग 200 पेड़-पौधे लगाकर एक अद्भुत बगीचा तैयार किया है। उन्होंने प्रतिदिन अपनी ड्यूटी के बाद दो से चार घंटे का समय देकर इन पौधों की देखभाल की है।**कचरे से हरे-भरे बगीचे तक का सफर**स्कूल के मुख्य द्वार के पास नगर परिषद द्वारा बनाए गए शॉपिंग कॉम्प्लेक्स के पीछे की यह जगह, बस स्टैंड पर आने-जाने वाले लोग वॉशरूम के रूप में इस्तेमाल करते थे। इससे स्कूल की छात्राओं और शिक्षकों को शर्मिंदगी का सामना करना पड़ता था। कई बार शिक्षकों को इस मुद्दे पर लोगों से विवाद भी करना पड़ता था।**दूसरी बार प्रभार मिलने पर लिया संकल्प**प्राचार्य तिवारी 2003 से स्कूल में प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं। बीच-बीच में प्राचार्य के बदलने के कारण उन्हें प्रभार छोड़ना पड़ा। 2020 में पुनः प्रभार मिलने पर तिवारी ने इस समस्या को जड़ से समाप्त करने का संकल्प लिया। उन्होंने सबसे पहले इस जगह को तार और जाली से कवर करवाया और वहां विभिन्न प्रकार के पौधे रोपे।**नगरवासियों के लिए बना नया आकर्षण स्थल**तिवारी के अथक प्रयासों से अब यह जगह हरे-भरे पेड़ों और पौधों से भर गई है। केला, बेल पत्री, तुलसी, पीपल, आम और अन्य पेड़ अब बड़े हो गए हैं। स्कूल परिसर की स्वच्छता और हरियाली को देखकर अब नगरवासी शाम-सुबह वहां टहलने और शांति से बैठने के लिए आने लगे हैं।**चार बगीचों में तीन सौ पौधे किए तैयार**श्री तिवारी ने स्कूल परिसर में चार अलग-अलग स्थानों पर चार बगीचों में लगभग तीन सौ पौधे लगाए हैं। पहले बगीचे की लंबाई दो फीट और चौड़ाई पंद्रह फीट है। दूसरे बगीचे की लंबाई 150 फीट और चौड़ाई बीस फीट है। तीसरे बगीचे की लंबाई 60 फीट और चौड़ाई बीस फीट है। चौथे बगीचे की लंबाई 45 फीट और चौड़ाई बीस फीट है। इसके अतिरिक्त पूरे मैदान में लगभग पंद्रह पेड़ ट्री गार्ड की मदद से लगाए गए हैं।नगर के शिक्षक आनंद जैन, व्यापारी शोभित शाह, ग्राम पंचायत के सचिव सुधीर बन्ना, पत्रकार विनोद और डॉ. देवेंद्र ने बताया कि यह जगह पहले वॉशरूम के रूप में उपयोग होती थी और रात के समय शराब पीने का अड्डा बन गई थी। अब यह जगह साफ-सफाई, रोशनी और बैठने की व्यवस्था के साथ सुंदर और आकर्षक बन गई है।**प्रशंसा की बौछार**प्राचार्य अरविंद तिवारी के इस सराहनीय कार्य की प्रदेशभर में प्रशंसा की जा रही है। उनका यह प्रयास न केवल पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाता है, बल्कि अन्य शिक्षण संस्थानों और उनके प्रमुखों के लिए भी प्रेरणास्रोत है। अगर सभी संस्था प्रमुख अपने-अपने कार्यक्षेत्र में ऐसे प्रयास करें, तो पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ प्रदेश की सुंदरता भी बढ़ेगी और एक स्वस्थ और स्वच्छ वातावरण की स्थापना होगी।
: तहसीलदार और पुलिस विभाग की संयुक्त बड़ी कार्यवाही
Mon, Jul 22, 2024
रिपोर्टर नरपत सेन पथरिया
तहसीलदार और पुलिस विभाग की संयुक्त बड़ी कार्यवाही
बिना परमिशन 5G लाइन बचाने वाले ठेकेदार की वाहन और मशीनें जप्त
लाइन बिछाने के दौरान नगर परिषद की पाइपलाइन हुई क्षतिग्रस्त
पथरिया। सोमवार को पथरिया में पुलिस प्रशासन एवं राजस्व विभाग की बड़ी कार्यवाही देखने को मिली जहां एयरटेल 5G लाइन बिछाने वाले वाहनों को भी जप्त किया गया और तहसीलदार पथरिया दीपा चतुर्वेदी द्वारा जब्त वाहनों को पुलिस थाना पथरिया लाया गया। बता दें कि पथरिया के वार्ड क्रमांक 01 में रजवांस तिराहा के पास एयरटेल की 5G लाइन बिछाने का कार्य चल रहा था जिससे वहां नगर परिषद की पाइपलाइन भी क्षतिग्रस्त हो गई जिस कारण जल सप्लाई भी बाधित हो गई और जल समस्या बनी हुई है।
उक्त पाइपलाइन फूट जाने के बाद जब वार्ड वासियों ने इसका विरोध किया तो पाइपलाइन बिछाने वाले सुपरवाइजर व ठेकेदार भी दबंगतापूर्ण पेश आए, जिस वजह से वार्ड वासियों की शिकायत पर पुलिस प्रशासन की टीम और तहसीलदार दीपा चतुर्वेदी मौके पर पहुंची जहां उक्त कार्य को रुकवाया गया एवं पाइपलाइन बिछाने में उपयोग होने वाले वाहनों मशीनों को जब्त कर पुलिस थाना पथरिया में रखवाया गया।
बिना परमिशन के चल रहा था 5G लाइन बिछाने का कार्यबता दें कि यह पूरा एयरटेल 5G लाइन बिछाने का कार्य उक्त ठेकेदार व सुपरवाइजर द्वारा बिना परमिशन के ही किया जा रहा था, जहां मौके पर जब तहसीलदार दीपा चतुर्वेदी ने जब ठेकेदार से बात की और उनसे परमिशन पूंछी तो उनके पास ना कोई परमिशन मिली ना ही नगर परिषद द्वारा एनओसी भी नहीं ली गई, बिना किसी परमिशन और दस्तावेजों के ही गैर कानूनन तरीके से यह पूरा कार्य कर रहे थे और सड़कों के किनारे भारी गड्ढे खोदकर खोद कर मशीनों का उपयोग कर एयरटेल 5G लाइन बिछाने का कार्य किया जा रहा था। वही जानकारी के अनुसार जिले में विधानसभा चुनाव की दौरान आदर्श आचरण संहिता लागू होने के दौरान भी इन्हीं ठेकेदार द्वारा बिना परमिशन के पथरिया के ग्राम सूखा और बिलानी में भी यही कार्य किया गया है।इनका कहना हैशिकायत प्राप्त हुई थी जब मौके पर जाकर देखा तो एयरटेल 5G लाइन बिछाने का कार्य किया जा रहा था उक्त कार्य के दौरान नगर परिषद की नल सप्लाई होने वाली पाइपलाइन भी ठेकेदार द्वारा फोड़ दी गई, और जब उनसे उक्त कार्य के दस्तावेज और परमिशन मांगी तो उनके पास कोई परमिशन और दस्तावेज नहीं पाए गए, बिना परमिशन के ही सड़कों पर गड्ढे खोदकर लाइन बिछाने का कार्य किया जा रहा था जिस वजह से उक्त कार्य में उपयोग होने वाली मशीनों को जब तक थाने लाया गया है।दीपा चतुर्वेदी, तहसीलदार पथरिया
: *गुरु पूर्णिमा के दिन 1000 स्थानों पर दुर्गा पाठ संपन्न जिले में*
Mon, Jul 22, 2024
*गुरु पूर्णिमा के दिन 1000 स्थानों पर दुर्गा पाठ संपन्न जिले में*
*दमोह* भगवती मानव कल्याण संगठन जिससे संचालक परमहंस योगीराज श्री शक्तिपुत्र जी महाराज के मार्गदर्शन में आज गुरु पूर्णिमा के दिन दमोह जिले के हर तहसील ब्लाक में हर गांव में 5 घंटे 24 घंटे 1 घंटे की मां की दिव्यता की आरती भगवती मानव कल्याण संगठन के सदस्यों के द्वारा 1000 स्थानों अलग-अलग जगह पर निशुल्क भाव से कृम संपन्न हुए बता दें कि गुरु पूर्णिमा के दिन योगीराज श्री शक्तिपुत्र जी महाराज के मार्गदर्शन में पूरे भारतवर्ष में 10000 से अधिक स्थानों पर दुर्गा चालीसा पाठ क्रम निशुल्क भाव से धर्म घरों - घरों में किए गए हैं आए दिन भगवती मानव कल्याण संगठन के सदस्य समाज सेवा जैसी कार्यों में सर्वप्रथम आगे हैं इसी कड़ी में बटियागढ़ तहसील के ग्रामों में भी 200 से अधिक स्थानों पर दुर्गा पाठ व आरती कम संपन्न हुए हैं कहीं दुर्गा पाठ कृम किए गए तो कहीं गुरु पूर्णिमा के दिन पौधा रोपण किए गए तो कहीं किसी ने निशुल्क भाव से जरूरतमंद लोगों को ब्लड दान किया तो कहीं किसी ने गरीब लोगों को संगठन के लोगों ने मदत की भाव से मदद की