: *भगवती मानव कल्याण पुलिस को सूचना देकर पकड़वाई 2 पेटी अबैध शराब*
Sun, Jul 21, 2024
*भगवती मानव कल्याण पुलिस को सूचना देकर पकड़वाई 2 पेटी अबैध शराब*
*दमोह बटियागढ़* बटियागढ़ थाना अंतर्गत जगह जगह पुलिस की सात गाठ से शराब माफियाओं द्वारा क्षेत्र में अवैध शराब फैलाई जा रही है ऐसा ही आज देखने को मिला जब भगवती मानव कल्याण संगठन के कार्यकर्ता सहडोल जिले के ब्यौहारी तहसील में स्थित श्री पंचज्योति शक्तितीर्थ सिद्धार्थ धाम से वापिस लोट रहे तभी रास्ते में बटियागढ ब्लाक के ग्राम लुकायन गांव में बटियागढ तरफ से आ रही TVS काले रंग की मोटरसाइकिल नम्बर mp 34 ZA 6334 जिस पर 2 पेटी अबैध शराब जा रही थी संगठन के कार्यकर्ता को देखकर शराब माफिया भागने लगे भाट बमोरी रोड़ तरफ तभी संगठन के सदस्यों ने तत्काल बटियागढ़ पुलिस को सूचना दी पुलिस मौके पर पहुंची पूछताछ की तो 2 पेटी अबैध शराब दो आरोपी गाड़ी चालक का नाम *(सौरभ ठाकुर पिता मुन्ना ठाकुर निवासी दमोह)* पीछे बैठा व्यक्ति का नाम *(देवेंद्र राय पिता देवी लाल राय निवासी रनेह)* 2 पेटी अबैध मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार कर एवं आवकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज विवेचना में लिया वहीं संगठन के कार्यकर्ताओं कहना है कि गांव गांव साफ पानी पीने के लिए तो नहीं पहुंच रहा मगर अबैध शराब बराबर पहुंच रहीं पुलिस प्रशासन की सात गाठ से आएं दिन शराब के कारण युवा पीढ़ी बर्बाद होती जा रही वहीं छोटे छोटे बच्चे नशे की चपेट में आते जा रहे शराब पीने वालों का गांव में आतंक रहता है
: गुरु पूर्णिमा पर्व गुरुओं का सम्मान कर मनाया
Sat, Jul 20, 2024
गुरु पूर्णिमा पर्व गुरुओं का सम्मान कर मनाया
मुकेश जैन झलौन
गुरु पूर्णिमा की शुभ अवसर पर शनिवार को हाई सेकेंडरी स्कूल झलौन में गुरुओं का सम्मान किया और बच्चों ने भी गुरुओं का सम्मान किया एवं सांस्कृतिक प्रस्तुति दी कार्यक्रम में अतिथि दुर्जन सिंह स्वर्गीय राम सिंह लोधी समग्र कल्याण समिति मुकेश जैन क्षेत्रीय संवाददाता प्राचार्य अशोक साहू सहायक शिक्षक प्रेम सिंह राजेश जैन जितेंद्र जैन अतिथि शिक्षक शिव कुमार करेरा भ्रथ मिथिलेश यादव समस्त स्टाफ मौजूद रहे
: *हथनी के जंगल में विधायक, भाजपा अध्यक्ष ने डीएफओ और एडीएम की मौजूदगी में किया पौधारोपण....*
Sat, Jul 20, 2024
*हथनी के जंगल में विधायक, भाजपा अध्यक्ष ने डीएफओ और एडीएम की मौजूदगी में किया पौधारोपण....*
दमोह. एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत
दमोह में वन विभाग के द्वारा जगह-जगह पौधारोपण किया जा रहे हैं. आज हथनी के समीप वन विभाग के आग्रह पर दमोह के विधायक जयंत कुमार मलैया ने जिला अध्यक्ष प्रीतम सिंह, एडीएम मीना मसराम, के साथ पौधारोपण कर एक वृक्ष अवश्य लगाने का संदेश दिया है. इस दौरान प्रीतम सिंह जिला अध्यक्ष भाजपा और एडीएम मीना मसराम, वन मंडल अधिकारी महेंद्र सिंह उईके,उपवन मंडल अधिकारी आरसी चौबे,रेंजर विक्रम चौधरी डिप्टी रेंजर प्रेमलाल अहिरवार, वनरक्षक लक्ष्मीकांत, परम लाल मयंकविश्वकर्मा, ईश्वर कांत, अमित तिवारी, भाजपा नेता रामलाल उपाध्यक्ष, सुरेश पटेल,पवन तिवारी, मनीष तिवारी, देवेंद्र राजपूत, अजय सिंह, भीम पटेल, नीलेश सिंघई,विवेक अग्रवाल, हर्ष पटेल सरपंच गोविंद भूरी और भी ग्रामीण जन विशेष रूप से मौजूद रहे. जहां सभी ने पौधारोपण कर वृक्ष लगाने का संदेश दिया।