: *दो बाइक की आमने सामने भिड़ंत में एक की मौत तीन घायल जबलपुर रेफर*
Fri, Jul 19, 2024
*दो बाइक की आमने सामने भिड़ंत में एक की मौत तीन घायल जबलपुर रेफर*
*तेंदूखेड़ा थाना क्षेत्र के दमोह सागर मार्ग पर बम्हौरी चौराहे की घटना पुलिस जांच में जुटी
*
- शुक्रवार की रात 8 बजे तेंदूखेड़ा थाना क्षेत्र के अंतर्गत दमोह सागर मार्ग पर बम्हौरी चौराहे के पास दो बाइकों की आमने सामने जोरदार भिड़ंत हो जाने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो जाने सहित तीन लोगों के गंभीर रूप से घायल होने के चलते जबलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर करने का घटनाक्रम सामने आया है जहां घटना की जानकारी मिलते ही तेंदूखेड़ा पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और जांच शुरू की वहीं 108 की मदद से घायलों को इलाज़ के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तेंदूखेड़ा में भर्ती कराया गया है घटना के संबंध में मिली जानकारी अनुसार तेंदूखेड़ा से खामखेड़ा अपने घर जा रहे एक बाइक पर सवार तीन युवक इस हादसे में शिकार हुए हैं और एक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई है जिसमें संदीप पिता डाल सिंह उम्र 22 वर्ष निवासी खामखेड़ा थाना तेन्दूखेड़ा हल्के भाई पिता रतिराम ठाकुर उम्र 25 वर्ष निवासी खामखेड़ा थाना तेंदूखेड़ा परमलाल पिता बारेलाल यादव उम्र 23 वर्ष निवासी खामखेड़ा थाना तेन्दूखेड़ा जो कि तेन्दूखेड़ा से अपने गांव खामखेड़ा जा रहे थे लेकिन सागर की तरफ से आ रहे विसन सिंह पिता अर्जुन लोधी उम्र 32 वर्ष निवासी ससना कला थाना तेंदूखेड़ा की आमने सामने जोरदार भिड़ंत हो गई इस हादसे परमलाल पिता बारेलाल यादव उम्र 23 वर्ष की घटना पर ही दर्दनाक मौत हो गई वहीं अन्य तीन लोगों को गंभीर हालत में जबलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है वहीं मृतक और घायलों के परिजनों को इस घटना की जानकारी दे दी गई है वहीं शनिवार की सुबह मृतक का पोस्टमार्टम कराया जाएगा और शव परिजनों के सुपुर्द किया जाएगा तेन्दूखेड़ा पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है
: वन राज्य मंत्री दिलीप अहिरवार पहुंचे दमोह
Fri, Jul 19, 2024
वन राज्य मंत्री दिलीप अहिरवार पहुंचे दमोह वन संरक्षण एवं कूपों के उपचार विषय पर कार्यशाला को किया संबोधित
"एक पेड़ मां के नाम" अभियान के तहत किया वृक्षारोपण
दमोह : 19 जुलाई 2024
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के आवाहन पर 'एक पेड़ मां के नाम" अभियान पूरे देश भर में संचालित हो रहा है। दमोह में मध्य प्रदेश सरकार के वन एवं पर्यावरण राज्य मंत्री दिलीप अहिरवार ने जहां एक और वृक्ष लगाएं, वहीं दूसरी ओर वन संरक्षण एवं कूपों के उपचार से संबंधित कार्यशाला को संबोधित भी किया। दमोह जिले के भैसा घाट में आयोजित कार्यशाला में दमोह जिले के वन मंडल क्षेत्र की सभी अधिकारी और कर्मचारियों की इस अवसर पर उपस्थिति रही।
आयोजन के संबंध में वन मंडल अधिकारी महेंद्र सिंह उईके ने जानकारी दी और मंत्री श्री अहिरवार का स्वागत किया। वहीं दूसरी ओर दमोह रेंज के अंतर्गत आने वाले विसनाखेड़ी ग्राम में वन क्षेत्र में पीपल और बरगद के पौधे का रोपण किया। दमोह रेंजर विक्रम सिंह चौधरी ने राज्य मंत्री श्री अहिरवार का स्वागत किया। ज्ञात हो कि विसना खेड़ी ग्राम वन क्षेत्र में 67 हजार पौधों को रोपित किया गया था, जो आज वृक्ष बनते जा रहे हैं जिसको देखकर वन राज्य मंत्री श्री अहिरवार प्रसन्न हुए और दमोह वन मंडल अधिकारी महेंद्र सिंह उईके एवं सहयोगी स्टाफ की सराहना की।
: जब ये लोक बनकर तैयार होंगे धार्मिक पर्यटन में क्रांतिकारी वृद्धि होगी:
Fri, Jul 19, 2024
*मध्यप्रदेश में कुल 18 धार्मिक एवं सांस्कृतिक लोक प्रस्तावित, जब ये लोक बनकर तैयार होंगे धार्मिक पर्यटन में क्रांतिकारी वृद्धि होगी: संस्कृति, पर्यटन धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री श्री धर्मेंद्र सिंह लोधी*
भोपाल। मंत्री लोधी ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने वल्लभ भोपाल में विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक लोकों के निर्माण की समीक्षा बैठक की, बैठक में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने महकाल लोक की तर्ज पर बन रहे अन्य लोकों के निर्माण कार्यों की विस्तृत जानकारी ली और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए
यहां भी देखे:
जब यह लोग बनकर तैयार होगा धार्मिक पर्यटन मैं क्रांति की वृद्धि होगी मंत्री श्री धर्मेंद्र सिंह लोधी*
प्रदेश सरकार के संस्कृति, पर्यटन, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री धर्मेंद्र भाव सिंह लोधी ने कहा कि महाकाल लोक निर्माण से मध्यप्रदेश में धार्मिक पर्यटन में रिकॉर्ड वृद्धि दर्ज की गई है विगत एक वर्ष में पांच करोड़ से अधिक पर्यटक उज्जैन पहुंचे हैं। मध्यप्रदेश में 18 लोक निर्माण प्रस्तावित हैं जिसमें 14 धार्मिक 4 सांस्कृतिक लोक शामिल हैं मंत्री लोधी ने कहा कि मध्यप्रदेश में धार्मिक एवं सांस्कृतिक लोक की सूची में संत रविदास लोक सागर, रानी दुर्गावती स्मारक जबलपुर, देवी लोक सलकनपुर, श्री राम राजा लोक ओरछा, जाम सावली श्री हनुमान लोक पांढुरना, श्री पशुपति नाथ लोक मंदसौर, अटल स्मारक ग्वालियर, श्री परशुराम लोक जानापाव महू इंदौर, महाराणा प्रताप लोक भोपाल, भादवामाता लोक नीमच, रानी अवंतीबाई स्मारक जबलपुर, मां नर्मदा महालोक अमरकंटक, देवी अहिल्या लोक खरगोन, नागलवाड़ी लोक बड़वानी, मां पीतांबरा लोक दतिया, रतनगढ़ माता मंदिर लोक, दतिया, मां शारदा देवी मैहर सतना, मां जागेश्वरी माता मंदिर चंदेरी अशोकनगर के लोक निर्माण प्रस्तावित हैं। मंत्री लोधी ने कहा कि 10 लोकों का निर्माण कार्य शुरू हो चुका है, जब ये लोक बनकर तैयार हो जाएंगे मध्यप्रदेश में धार्मिक पर्यटन के क्षेत्र में यह क्रांतिकारी पहल साबित होगी और पर्यटकों की संख्या में रिकार्ड वृद्धि हमें देखने को मिलेगी।