: *भाजपा जिला कार्यालय दमोह में धूमधाम से मनाया गया स्थापना दिवस*
Sun, Apr 6, 2025
*भाजपा जिला कार्यालय दमोह में धूमधाम से मनाया गया स्थापना दिवस*
*जिला अध्यक्ष श्याम शिवहरे सहित सभी कार्यकर्ताओ ने फहराया भाजपा का झंडा*
*बूथ क्रमांक 177 पर सांसद राहुल सिंह ने भाजपा ध्वज फहरा कर मनाया स्थापना दिवस*
दमोह :- भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस रविवार को जिला भाजपा कार्यालय सहित जिले के सभी मंडलों के प्रत्येक बूथ पर हर्षोउल्लास व उमंग के साथ मनाया गया। भाजपा जिला कार्यालय पर जिला अध्यक्ष श्याम शिवहरे सहित पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने भाजपा का झंडा फहराया। जिला मीडिया प्रभारी राघवेंद्र परिहार सह प्रभारी महेन्द्र जैन ने बताया स्थापना दिवस के अवसर पर भारत माता, पण्डित दीनदयाल उपाध्याय व डॉक्टर श्यामाप्रसाद मुखर्जी के चित्र का पूजन अर्चन कर दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष श्याम शिवहरे ने भाजपा के इतिहास पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भाजपा एक राष्ट्रवादी राजनीति दल है जो भारत को एक सदृढ़, समृद्ध एवं शक्तिशाली राष्ट्र के रूप में विश्व पटल पर स्थापित करने के लिए कृत संकल्पित है। भारत को एक समर्थ राष्ट्र बनाने के लक्ष्य के साथ भाजपा का गठन 6 अप्रैल 1980 को नई दिल्ली के कोटला मैदान में आयोजित कार्यकर्ता अधिवेशन में किया गया। भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी व लाल कृष्ण आडवाणी से लेकर आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तक भाजपा पार्टी ने कई उतार चढ़ाव देखे व कार्यकर्ताओं की मेहनत व शीर्ष नेतृत्व के कुशल नेतृत्व के चलते आज भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी के रूप में विद्यमान है।
पूर्व जिला अध्यक्ष प्रीतम सिंह लोधी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज पूरे विश्व मे भारत का मान सम्मान बढ़ा है व भारत एक मजबूत एवं विकसित राष्ट्र की श्रेणी में निरंतर अग्रसर है। भाजपा हि एक मात्र ऐसी पार्टी है जो सिर्फ सत्ता हासिल करने के लिए नही बल्कि देश सेवा के लिए प्रतिबद्ध है ओर आज प्रदेश तथा केंद्र की भाजपा सरकारो द्वारा कई जनहितैषी योजनाए चलाकर जरूरतमंदों तक लाभ पहुचाया जा रहा है तथा देश व प्रदेश निरंतर प्रगति की राह पर आगे बढ़ रहे है।
इस अवसर पर पूर्व जिला अध्यक्ष प्रीतम सिंह, जिला महामंत्री रामेश्वर चौधरी, जिला उपाध्यक्ष संजय सेन, संजय यादव, वर्षा रायकवार, रामलाल उपाध्याय, सुरेश पटेल, राघवेन्द्र परिहार, महेंद्र जैन, युवा मोर्चा ज़िलाध्यक्ष प्रिंस जैन, महिला मोर्चा ज़िलाध्यक्ष शिखा जैन, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष हरिश्चंद्र पटेल, अल्प संख्यक मोर्चा ज़िलाध्यक्ष साजिद रिजबी मंडल अध्यक्ष रमाकांत बाजपेई एवं राजेंद्र चौरसिया सहित भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं की मौजूदगी रही।
*बूथ क्रमांक 177 पर सांसद राहुल सिंह ने भाजपा ध्वज फहरा कर मनाया स्थापना दिवस*
दमोह सांसद राहुल सिंह लोधी ने सिविल वार्ड 1 के बूथ क्रमांक 177 पर भाजपा जिला अध्यक्ष श्याम शिवहरे एवं भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा ध्वज फहराकर भाजपा स्थापना दिवस मनाया साथ ही कहा कि भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी ऐसे ही नहीं बनी इसमें हमारे हजारों वरिष्ट्र कार्यकर्ता की अथक मेहनत और परिश्रम है में ऐसे समस्त वरिष्ट्र कार्यकर्ताओं को दोनों हाथ जोड़कर प्रणाम करते हुए बंदन अभिनंदन करता हूँ और स्थापना दिवस कार्यक्रम में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं का स्वागत पुष्प वर्षा से किया एवं वार्ड के वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ताओं का माला पहनकर स्वागत किया
जिले के सभी बूथों पर मनाया स्थापना दिवस:-स्थापना दिवस के अवसर पर जिला अध्यक्ष श्याम शिवहरे ने बताया कि प्रदेश संगठन से प्राप्त निर्देशानुसार भाजपा का स्थापना दिवस जिले भर के सभी मंडलों में प्रत्येक बूथों पर मनाया गया व सभी कार्यकर्ताओ ने अपने-अपने घरों पर भाजपा का झंडा फहराया तथा अनेक मण्डलों में कार्यक्रम आयोजित कर कार्यकर्ताओ का सम्मेलन आयोजित कर संगोष्ठीया की गई।
: संत शिरोमणि माँ कर्मा जयंती महोत्सव एवं सामाजिक समरसता सम्मेलन
Sun, Apr 6, 2025
संत शिरोमणि माँ कर्मा जयंती महोत्सव एवं सामाजिक समरसता सम्मेलन आज ग्राम निवास, जिला सिंगरौली (म.प्र.) में साहू समाज समिति के तत्वावधान में भव्य रूप से संपन्न हुआ। इस आयोजन में माँ कर्मा की 1009वीं जयंती के अवसर पर श्रद्धा, भक्ति और सामाजिक समरसता का अनुपम संगम देखने को मिला।
कार्यक्रम का शुभारंभ भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में समाज की बहनों और मातृशक्ति ने सहभागिता की। दोपहर मंचीय कार्यक्रम आरंभ हुआ, जिसमें समाज के विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े वरिष्ठजनों, जनप्रतिनिधियों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
प्रमुख अतिथि के रूप में माननीय श्री रविकरण साहू जी, अध्यक्ष तेलघानी बोर्ड (कैबिनेट मंत्री दर्जा) ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए समाज को एकजुटता, समरसता और सेवा का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि "माँ कर्मा का जीवन हमें निस्वार्थ सेवा और सामाजिक उत्थान की प्रेरणा देता है। साहू समाज का यह आयोजन आने वाली पीढ़ियों को दिशा देने का कार्य करेगा।"
इस अवसर पर मुख्य अतिथियों के रूप में माननीय श्री कुंवर सिंह टेकाम जी (विधायक, धौहनी), माननीय श्री रामनिवास शाह जी (विधायक, सिंगरौली), और माननीय श्री राजेन्द्र मेश्राम जी (विधायक, देवसर) की गरिमामयी उपस्थिति रही।
अन्य गणमान्य अतिथियों में माननीय श्री दिलीप शाह जी (राज्यमंत्री दर्जा, अध्यक्ष - सिंगरौली विकास प्राधिकरण), माननीय श्री सुन्दरलाल शाह जी (जिलाध्यक्ष भाजपा, सिंगरौली), माननीय श्री प्रभात साहू जी (पूर्व महापौर, जबलपुर), माननीय गुलाब सिंह गोल्हानी जी, माननीय तिलकराज सिंह जी (पूर्व विधायक, धौहनी), माननीय ताराचंद साहू जी (प्रदेश अध्यक्ष, अखिल भारतीय तेली महासभा, म.प्र.), माननीय रामशिरोमणि शाहवाल जी (अध्यक्ष, म.प्र. कांग्रेस पि० वर्ग), माननीय सुरेश शाहबाल जी (पूर्व अध्यक्ष, बसपा), माननीय प्रदीप शाह जी एडवोकेट, माननीय संदीप शाह जी, माननीय लखनलाल साहू जी, माननीय नरेश शाह जी, माननीया रेनू शाह जी, माननीया कमलेश सिंह जी, माननीय राममिलन साहू जी, माननीय रामऔतार साहू जी, माननीय रामकुमार साहू जी, माननीय बंसीलाल साहू जी, माननीय लक्ष्मण प्रसाद साहू जी, माननीय विष्णुदेव साहू एडवोकेट, माननीय बाबूलाल राठौर जी एवं माननीय बृजेश शाहवाल जी एडवोकेट शामिल रहे।
कार्यक्रम की विशेष अध्यक्षता श्री जीवधन साहू एवं श्री दुर्गा साहू ने की, जिनके कुशल मार्गदर्शन में आयोजन सफलता की ऊँचाईयों तक पहुँचा। आयोजन को सफल बनाने में श्री राकेश साहू, श्री कैलाश साहू एवं अन्य सभी समर्पित कार्यकर्ताओं का योगदान सराहनीय रहा।
इस अवसर को और भी मनोरम बनाने के लिए छत्तीसगढ़ की सुप्रसिद्ध बाल गायिका आरू साहू ने अपने संगीतमय कार्यक्रम से भक्तिमय वातावरण की सृष्टि की, जिससे उपस्थित श्रद्धालु भावविभोर हो उठे।
माँ कर्मा जयंती महोत्सव एक धार्मिक ही नहीं, बल्कि सामाजिक चेतना का प्रतीक बनकर उभरा। इस कार्यक्रम ने साहू समाज को संगठित करने, सामाजिक समरसता को बल देने और युवा पीढ़ी को अपने संस्कारों से जोड़ने का प्रेरक कार्य किया।
जय माँ कर्मा | जय साहू समाज | जय भामाशाह
#माँ_कर्मा_जयंती #सामाजिक_समरसता #RaviSahuMp #RavikaranSahu #MadhyaPradesh #TelghaniBoard #तेलघानी_बोर्ड #साहू_समाज #जय_माँ_कर्मा #जय_साहू_समाज #जय_भामाशाह
: *मेधावी विद्यार्थियों को मिला* *निशुल्क स्कूटी एवं लैपटॉप* *योजना का लाभ*
Sun, Apr 6, 2025
*मेधावी विद्यार्थियों को मिला* *निशुल्क स्कूटी एवं लैपटॉप* *योजना का लाभ*
शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नरसिंहगढ़ विकासखंड पथरिया जिला दमोह में भी मध्य प्रदेश शासन की योजना के तहत मुख्यमंत्री निशुल्क स्कूटी एवं लैपटॉप योजना सत्र 2024 -25 में छात्र राजेंद सिंह लोधी पिता श्री गोरे लाल लोधी ग्राम खेजरा ने 88 % बना कर विद्यालय में प्रथम स्थान एवं छात्रा शिवानी श्रीवास्तव पिता बाबू लाल श्रीवास्तव निवासी इमलीजोग ने 87.8% बनाकर विद्यालय में द्वितीय स्थान प्राप्त कर निशुल्क स्कूटी एवं 25000 लैपटॉप की राशि प्राप्त कर जिले में अपना तथा गांव एवं विद्यालय नरसिंहगढ़ का नाम रोशन किया है।
मेधावी निशुल्क लैपटॉप योजना में 75 % से अधिक अंक प्राप्त करने वाले पांच और छात्र/छात्रा जिसमे ज्योति काछी पिता दम्मू नंदिनी लोधी पिता मान सींग लोधी रूपेश तिवारी पिता श्याम सुन्दर तिवारी प्रहलाद अहिरवार पिता रामावतार, कमल सींग लोधी पिता पूरन ने लैपटॉप कि राशि प्राप्त कर बताया की भविष्य में इसी तरह से अच्छी पढाई करके आई.पी . एस.एवं आई.ए.एस.जैसे पदों पर नियुक्त होना चाहते है। जिसमें छात्र छात्राओं को विद्यालय के प्राचार्य महोदय शीलचन्द्र जैन ने निशुल्क स्कूटी/लैपटॉप योजना में चयनित छात्र छात्राओं को शुभकामनाएं एवं बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है तथा इसी तरह से विद्यालय नरसिंहगढ़ से विद्यार्थी अधिक से अधिक अंक प्राप्त कर आने वाले वार्षिक परीक्षा परिणाम में मेधावी छात्र निशुल्क स्कूटी लैपटॉप योजना प्राप्त कर भविष्य बनाने के लिए प्रोत्साहित किया जिसमें विद्यालय के समस्त स्टॉफ ने भी छात्र छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। दमोह सहित नरसिंहगढ़ एवं आस पास के छात्र छात्राओं एवं अभिभावकों में खुशी एवं प्रसन्नता जाहिर की है।