: *भाजपा जिलाध्यक्ष ने जिला कार्यालय में किया झंडावंदन*
Mon, Jan 27, 2025
*भाजपा जिलाध्यक्ष ने जिला कार्यालय में किया झंडावंदन*
दमोह। 76 वे गणतंत्र दिवस को भारतीय जनता पार्टी के सभी मंडलों सहित नगर में हर्षोल्लास व धूमधाम से मनाया गया। जिला भाजपा कार्यालय में भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम शिवहरे ने झंडावंदन किया। इस अवसर पर मध्य प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार लखन पटेल, पूर्व मंत्री दमोह विधायक जयंत मलैया, पूर्व जिला अध्यक्ष प्रीतम सिंह व पदाधिकारियों ने सामूहिक राष्ट्रगान किया। राज्य मंत्री लखन पटेल और विधायक जयंत मलैया ने गणतंत्र दिवस की सभी को शुभकामनाएं दीं।
भाजपा जिला मीडिया प्रभारी राघवेन्द्र सिंह परिहार और सह प्रभारी महेन्द्र जैन ने बताया कि जिला अध्यक्ष श्याम शिवहरे ने समस्त जिलेवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा बड़े गौरव का विषय है कि आज ही के दिन ही भारत का संविधान लागू हुआ था। बाबा साहेब डॉ.भीमराव अंबेडकर ने भारत के संविधान के माध्यम से जिस लोकतंत्र की कल्पना की थी उसे केंद्र व राज्य की भाजपा सरकारों द्वारा साकार किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में समूचे विश्व में देश का मान, सम्मान बढ़ा है। देश तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की ओर तेजी से अग्रसर है। हमें भारत के संविधान व लोकतंत्र पर गर्व हैं।
: "बकस्वाहा को स्वच्छ और आदर्श नगर बनाने की हमारी साझा जिम्मेदारी" - नेहा शर्मा
Mon, Jan 27, 2025
"बकस्वाहा को स्वच्छ और आदर्श नगर बनाने की हमारी साझा जिम्मेदारी" - नेहा शर्माविनोद कुमार जैन, बकस्वाहाबकस्वाहा नगर परिषद परिसर में 27 जनवरी 2025 को मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान का समापन समारोह धूमधाम से आयोजित किया गया। इस विशेष मौके पर मुख्यमंत्री जनकल्याण योजना के तहत हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ प्रदान किया गया। कार्यक्रम का लाइव टेलीकास्ट भी किया गया, ताकि अधिक से अधिक लोग इस ऐतिहासिक पल से जुड़ सकें और लाभान्वित हो सकें।कार्यक्रम के दौरान, स्वच्छ सर्वेक्षण 2025 के तहत सफाई मित्रों को प्रमाण पत्र और टी-शर्ट वितरित कर उनका सम्मान किया गया। नगर परिषद ने सफाई मित्रों के प्रति आभार जताया और उनके योगदान को सराहा। सफाई मित्रों के कठिन परिश्रम को देखते हुए नगर परिषद ने उन्हें अपने संगठन का अभिन्न हिस्सा माना और उनके कार्यों को महत्वपूर्ण बताया।कार्यक्रम में प्रमुख रूप से बृजगोपाल सोनी (अध्यक्ष प्रतिनिधि), भाजपा वरिष्ठ नेता डॉ. बृजमोहन थैलीदार, पूर्व मंडल अध्यक्ष अनिल सोनी, युवा मोर्चा अध्यक्ष दीपेन्द्र राजा परमार, नगर परिषद के मुख्य नगर पालिका अधिकारी नेहा शर्मा, सहायक ग्रेड 2 झुन्नीलाल दुबे, उपयंत्री शोभित कुमार मिश्रा, सहायक राजस्व निरीक्षक मुहम्मद खुदा बक्श, सहायक राजस्व निरीक्षक अरविंद्र कुमार माली, सहायक ग्रेड 3 जानकी प्रसाद प्रजापति, शाखा प्रभारी दिनेश तिवारी, स्वच्छता एमआईस ऑपरेटर गोविन्द्र बंजारा, और कंप्यूटर ऑपरेटर हामिद खांन के साथ-साथ दीपक विश्वकर्मा भी उपस्थित थे।
मुख्य नगर पालिका अधिकारी नेहा शर्मा ने अपने संबोधन में कहा, "आज का यह कार्यक्रम हम सभी के लिए गर्व का पल है। मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान के तहत लाभ पाने वाले सभी हितग्राहियों के लिए यह एक नई शुरुआत है। साथ ही, स्वच्छ सर्वेक्षण 2025 में हमारे सफाई मित्रों के योगदान को सम्मानित करना, उनके कठिन परिश्रम और समर्पण को मान्यता देने का एक तरीका है। हम सभी मिलकर बकस्वाहा को और भी स्वच्छ और आदर्श नगर बनाने की दिशा में काम कर रहे हैं। यह हम सभी की जिम्मेदारी है कि हम नगर को साफ-सुथरा बनाए रखें, ताकि हमारे नगरवासी एक स्वस्थ और सुरक्षित जीवन जी सकें।"
कार्यक्रम का सफल संचालन उपयंत्री शोभित मिश्रा द्वारा किया गया।
कार्यक्रम मे शामिल नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि वृजगोपाल सोनी ने कहा की बकस्वाहा नगर को स्वच्छ और आदर्श नगर बनाना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। सफाई मित्रों के योगदान को स्वीकारते हुए, नगर परिषद ने यह सुनिश्चित किया कि सभी नगरवासियों को एक सुरक्षित और स्वस्थ वातावरण मिले।
: वाहन में अवैध विस्फोटक सामग्री लिए दो आरोपितों को किया गिरफ्तार
Tue, Jan 21, 2025
वाहन में अवैध विस्फोटक सामग्री लिए दो आरोपितों को किया गिरफ्तार
*(6 सौ सेल, 3 डोरी के बंडल, 1 ब्लास्ट करने की मशीन, 10 कैफे, 2 बिट और 1 लोहे की राड ड्रिल जप्त)*
दमोह. सिटी कोतवाली पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए मामले का खुलासा करते हुए बताया कि कार में अवैध विस्फोटक सामग्री लिए दो आरोपितों को गिरफ्तार कर उन पर कार्रवाई की जा रही है. मंगलवार शाम सिटी कोतवाली में सीएसपी प्रभार संभाले श्रीमती भावना डांगी (डीएसपी महिला सुरक्षा शाखा) ने जानकारी देते हुए बताया कि जिलेभर में लगातार दमोह पुलिस अधीक्षक श्री सोमवंशी और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संदीप मिश्रा के निर्देशन में तरह-तरह की कार्रवाई की जा रही है, इसी दौरान अवैध विस्फोटक सामग्री के विरुद्ध कार्रवाई हेतु निर्देशित किया गया था, इसी तारतम्य में 21 जनवरी को निरीक्षक आनंद राज थाना प्रभारी कोतवाली के नेतृत्व में रघुराज सिंह, प्रधान आरक्षक महेश यादव, सूर्यकांत पांडे, देवेंद्र रैकवार, साइबर सेल प्रआ सौरभ टंडन, राकेश अठया, आरक्षक रूपनारायण, आकाश पाठक, नरेंद्र पटेरिया और आरक्षक कृष्ण कुमार लोधी और कोतवाली पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना के आधार पर दमोह बाईपास सीताबावली मार्ग पर एक चार पहिया क्रमांक एमपी 15 सीए 5159 में संदेही नीलेश विश्वकर्मा और सतीश विश्वकर्मा दोनों निवासी रोन कुमरई थाना गढ़ाकोटा के कब्जे से डायनामईट के कुल 600 सेल, तीन डोरी के बंडल,एक ब्लास्ट करने की मशीन, 10 कैफ, 2 बिट, एक लोहे की रोड ड्रिल कल कीमती करीबन 48600 रूपये और एक चार पहिया वाहन कीमती करीब दो लाख की बताई गई है, जिनसे वैध दस्तावेज मांगने पर उपलब्ध न होना (उ.पु. अधीक्षक महिला सुरक्षा शाखा) ने ना होना बताया है, उपरोक्त संदेहियों का यह कृत्य विस्फोटक अधिनियम की दंडनीय धाराओं में पाए जाने से आरोपितों को गिरफ्तार कर थाना कोतवाली में अपराध क्र. 78/2025 विस्फोटक पदार्थ अधिनियम 1908 की धारा 52 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.