: भाजपा कार्यालय में नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष ने पदभार ग्रहण किया,
Thu, Jan 16, 2025
प्रत्येक भाजपा कार्यकर्त्ता का सम्मान ही मेरी प्राथमिकता - श्याम शिवहरे
भाजपा कार्यालय में नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष ने पदभार ग्रहण किया,
नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष का कार्यकर्ताओं ने किया भव्य अभिनंदन
दमोह - भारतीय जनता पार्टी के नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष श्याम शिवहरे का भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। तत्पश्चात जिले के समस्त जनप्रतिनिधियों एवं पदाधिकारियों के साथ जिलाध्यक्ष की उत्सव यात्रा जिला कार्यालय से अंबेडकर चौक, घंटाघर होते हुए पुनः कार्यालय पहुंची। नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष ने डॉ भीमराव आंम्बेडकर और महात्मा गाँधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया।
सभी प्रमुख जनप्रतिनिधि एवं पदाधिकारियों के साथ-साथ जिले भर से आये कार्यकर्ताओं ने नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष जिला अध्यक्ष श्याम शिवहरे का फूल मालाओं तथा अंग वस्त्रों के साथ अभिनंदन किया तथा उनको शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर पूर्व जिला अध्यक्ष प्रीतम सिंह, सांसद राहुल सिंह,जिला प्रभारी सतानंद गौतम,पूर्व मंत्री दमोह विधायक जयंत मलैया, मध्य प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार लखन पटेल, धर्मेन्द्र सिंह, पूर्व जिला अध्यक्ष विद्या सागर पांडे, नरेंद्र व्यास, हेमंत छावड़ा, जिला महामंत्री गोपाल पटेल, सतीश तिवारी जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि गौरव पटेल, उपाध्यक्ष प्रतिनिधि धर्मेंद्र कटारे मंचासीन रहे।
निवर्तमान जिला अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी प्रत्येक कार्यकर्ता को सम्मान देने वाली पार्टी है तथा मुझ जैसे सामान्य परिवार के कार्यकर्ता को जिला अध्यक्ष का दायित्व दिया जिसे मैंने विपरीत परिस्थितियों में भी संगठन को मजबूत करके दिखाया जिसका परिणाम जिले की चारों विधानसभा में जीत का परचम लहराया और लोकसभा चार लाख से अधिक मतों से जीत हासिल की और यह सब ज्येष्ठ श्रेष्ठ कार्यकर्ताओ के सहयोग से ही सार्थक हो सका हैं। पूर्व वित्तमंत्री विधायक जयंत मलैया ने कहा कि ऊर्जावान जिला अध्यक्ष सबको लेकर चलता है और नव नियुक्त जिला अध्यक्ष श्याम शिवहरे के आगामी उत्तम कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दी।
नव निर्वाचित जिला अध्यक्ष को शुभकामनाएं देते हुए सांसद राहुल सिंह ने कहा कि पद के साथ अहंकार नहीं आना चाहिए, राजनीति में व्यक्ति जब भी ऊपर की ओर जाता हैं तो उसमे विनम्रता आनी चाहिए तभी सफलता अर्जित की जा सकती हैं साथ ही प्रत्येक कार्यकर्ता का उद्देश्य संगठन को मजबूत बनाने और श्रेष्ठ भारत के निर्माण में अहम भूमिका निभाना चाहिए।
जिला प्रभारी सतानंद गौतम ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी में कोई भी कार्यकर्ता दावेदारी कर सकता हैं, सबको विचार अनेक हो सकते हैं पर निर्णय एक होता हैं, हर कार्यकर्ता को दीन दयाल उपाध्याय जी के सपनों को पूरा करने का काम करते हुए जिला अध्यक्ष के कंधे से कंधा मिलाकर सहयोग करना है।
मंत्री धर्मेन्द्र सिंह ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता आधारित पार्टी है जो देश, समाज, राष्ट्र के लिए काम करता हैं, कार्यकर्ता को पद के साथ धैर्य और उत्साह के भरा होना चाहिए संगठन को मजबूत करने का हमेशा प्रयास करना है वही सच्चा कार्यकता होता हैं। शायराना अंदाज में उत्साह वर्धन किया। अपने पहले अध्यक्षीय उद्बोधन में सबको विश्वास देते हुए नव निर्वाचित जिला अध्यक्ष श्याम शिवहरे ने कहा कि कमल ही हमारा सम्मान है, सभी वरिष्ठ जनों के स्नेह और आशीर्वाद को संगठन को जमीन स्तर पर मजबूत करने में लगाऊंगा, संगठन श्रेष्ठ कार्यकर्ताओ के कारण चलता है, मैं पार्टी के सम्मान के लिए हमेशा कार्य करूंगा। अपने भावुक अंदाज में कार्यकर्ताओं का आभार प्रकट किया तथा कार्यकर्ताओं से मिले स्नेह के लिये उनको नमन किया। मैंने संगठन के दिये समस्त दायित्वों का पूर्ण रूप से निर्वहन करने का प्रयास किया है, जो भी दायित्व हमें संगठन दे उसका निर्वाह निष्ठा से किया जाय तो पार्टी उसका अवलोकन भी करती है तथा उसका प्रतिफल भी प्राप्त होंगे। जिलाध्यक्ष ने कहा कि आप सभी वरिष्ठों तथा समस्त कार्यकर्ताओं के सहयोग तथा दिशानिर्देश पर ही ये संगठन काम करेगा तथा आपके आशानुरूप ही जिले का संगठन प्रदेश में अपनी छवि उत्कृष्ट बनाने में सफल होगा। हमारे बूथ स्तर तक के कार्यकर्ता का सम्मान होगा तथा कार्य के आधार पर उनको आगे आने का अवसर अवश्य प्राप्त होगा। प्रत्येक कार्यकर्त्ता का सम्मान ही मेरी प्राथमिकता है। हम संगठन की गतिविधियों को बूथ स्तर तक ले जायेंगे तथा जिले के समस्त बूथों को हम सशक्त बनाने में कोई कोर कसर बाकी नहीं रखेंगे।स्वागत कार्यक्रम में संपूर्ण जिले से मंडल अध्यक्ष, पदाधिकारियों वरिष्ठ कार्यकर्त्ता ने पूरे जोश के साथ नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष का स्वागत किया कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री रामेश्वर चौधरी ने किया!
सादर प्रकाशनार्थ
समस्त ब्यूरो चीफ दमोह
प्रेषक
राघवेंद्र सिंह परिहार
जिला मीडिया प्रभारी
महेंद्र जैन
सह प्रभारी
दमोह
: जय भीम जय बापू जय संविधान रैली में जिले की सर्वाधिक भागेदारी हो- हर्ष यादव
Wed, Jan 15, 2025
जय भीम जय बापू जय संविधान रैली में जिले की सर्वाधिक भागेदारी हो- हर्ष यादव
दमोह। जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की मप्र के महू में 27 जनवरी 2025 को जय भीम जय बापू जय संविधान रैली को लेकर जिला कांग्रेस कार्यालय में बैठक आयोजित की गई। बैठक को जिला कांग्रेस प्रभारी पूर्व मंत्री हर्ष यादव ने संबोधित करते हुए कहा कि रैली में दमोह जिले की कितनी भागेदारी होगी उस तारतम्य में वह जिले के समस्त कांग्रेस नेताओं से चर्चा कर रहे है क्योंकि भारतीय जनता पार्टी ने पिछले विधानसभा मप्र के महाराष्ट्र के विधानसभा चुनाव में छलावा करके लुटकर सरकार बना ली। कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रतनचंद जैन ने कहा कि वह दमोह जिले की तरफ से यह विश्वास दिलाते है कि सर्वाधिक भागेदारी हमारी होगी। पूर्व विधायक अजय टंडन ने कहा कि भाजपा संविधान को कुचलने का काम कर रही है। गृहमंत्री द्वारा सरेआम बाबा साहेब का अपमान किया गया। पूर्व विधायक प्रताप सिंह, मनु मिश्रा, संतोष भारती, रजनी ठाकुर, मानक पटेल, राजेश तिवारी, तिलक सींग, बृजेन्द्र सिंह, परम यादव, प्रदीप पटैल, सुषमा ठाकुर, संध्या नायक, वीरेन्द्र ठाकुर, नितिन मिश्रा, रोहन पाठक, शमीम कुरैशी ने भी कहा कि उन सभी का भरसक प्रयास रहेगा कि जो रैली महू में पूरे भारत के कांग्रेसजनों की रैली हो रही है उसे ऐतिहासिक बनायेगें। इस अवसर पर मंजीत यादव, दिनेश रैकवार, भूपेन्द्र आजवानी, प्रफुल्ल श्रीवास्तव, अरूण मिश्रा, अरविन्द अवस्थी, संदीप बरदिया, मुकेश रोहिताश, अभिषेक डिम्हा, अभिषेक यादव, गोलू चौरसिया, अखिलेश सोनी, अनुज ठाकुर, जावेद खान, सहित नगर के पार्षदों सहित अनेकों कांग्रेसजनों की उपस्थिति रहीं।
2.पूर्व मंत्री व कांग्रेस के जिला प्रभारी की अध्यक्षता में आयोजित हुई ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की बैठक, नपा अध्यक्ष ने उठाया भितरघतियों का मुद्दा
दमोह। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा एक बैठक का आयोजन किया गया जिसमें पूर्व मंत्री व कांग्रेस के प्रभारी हर्ष यादव, कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष रत्नचंद जैन विशेष रूप से शामिल हुये। बैठक में जिला प्रभारी ने स्पष्ट कहा कि पार्टी के कार्यक्रमों और गतिविधियों में जो लोग सक्रिय नहीं है और पद पर हैं उन्हें हटाकर नए लोगों को मौका दिया जायेगा और जो भी कार्यकर्ता ईमानदारी से पार्टीहित में कार्य कर रहे हैं उनका सम्मान किया जाएगा। बैठक के दौरान ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष घनश्याम यादव ने अपने पद से इस्तीफा देने की बात भी रखी जिसे सभी ने खारिज कर दिया। उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने श्री यादव के कार्यकाल की सराहना करते हुये उनके पद पर बने रहने की बात की। इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष शैलेंद्र खटीक ने पार्टी विरोधी कार्य करने वाले भितरघतियों का मुद्दा उठाया।
उन्होंने स्पष्ट कहा कि चंडीजी वार्ड से पार्षद देवेन्द्र राय द्वारा लंबे समय से पार्टी विरोधी गतिविधियों को अंजाम दिया जा रहा है जिस कारण उन्हें पार्टी से निष्कासित किया जाना जरूरी है। नपा अध्यक्ष ने बताया कि नगर पालिका में कांग्रेस की परिषद है और देवेन्द्र राय कांग्रेस पार्टी से ही पार्षद चुने गए थे जबकि वे विपक्षी दल के पार्षदों का साथ देते हैं और प्रस्तावों में विरोधियों का नेतृत्व करते हैं। समस्त नेताओं ने पार्टी को मजबूत करने के लिए प्रभारी जी से अपनी अपनी बात रखी बैठक में विधानसभा प्रत्याशी रहे प्रदीप खटीक, चौधरी महेंद्र प्रताप, सुनील बजाज, नगर पालिका अध्यक्ष शैलेंद्र खटीक, बृजेश गुप्ता, प्रीतम पाठक मथुरा पटेरिया रामनाथ राय सुनील राय दिलीप पटेल योगेश शराफ़ आलोक वर्धन हजारी पार्षद कैलाश ताम्रकार हाजी अंजार मनहार लखन कोरी अतुल खान जानकी पटेल विनोद बर्मन पुष्पेंद्र लोधी कृष्ण गोपाल श्रीवास्तव क्षेत्र की वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे कार्यक्रम का संचालन शहजाद हुसैन द्वारा किया गया।
: गजानन टेकरी पर 17 जनवरी को लगेगा तेल गणेश मेला
Wed, Jan 15, 2025
गजानन टेकरी पर 17 जनवरी को लगेगा तेल गणेश मेलाजिला प्रशासन ने लिया व्यवस्थाओं का जायजादमोह - स्थानीय गजानन टेकरी संतोषी माता मंदिर परिसर में प्रतिवर्ष गणेश चतुर्थी के अवसर पर तिल गणेश मेला का आयोजन किया जाता है इस बार गणेश चतुर्थी 17 जनवरी 2025 के शुभ अवसर पर दमोह की गजानन टेकरी पर विशाल तिल गणेश मेला का आयोजन किया जाएगा।
गजानन टेकरी मेला आयोजन समिति के व्यवस्थापक दिलीप चौरसिया व युवा सकल सकल हिन्दू समाज के जिला अध्यक्ष मोंटी रैकवार ने बताया कि गजानन टेकरी संतोषी माता मंदिर पर प्रतिवर्ष प्राचीन तिल गणेश मेला का आयोजन किया जाता है। इस वर्ष 17 जनवरी 2025 को गजानन टेकरी पर प्राचीन तिल गणेश मेला का आयोजन सुबह 9 बजे विधिवत पूजन अर्चन कर किया जाएगा। मेला आयोजन समिति द्वारा समस्त धर्म प्रेमियों से तिल गणेश मेला में पहुंचने की अपील की गई है।
सकल हिन्दू समाज के जिला अध्यक्ष कपिल सोनी और विश्व हिन्दू परिषद जिला दमोह के अध्यक्ष अजय खत्री ने समस्त सकल हिन्दू समाज एवं समस्त सामाजिक संगठनों एवं धार्मिक संगठनों से 17 जनवरी 2025 को तिल गणेश चतुर्थी के अवसर पर आयोजित तिल गणेश मेला में अधिक से अधिक संख्या सम्मिलित होने की अपील की गई है।गजानन टेकरी मेला स्थल का जिला प्रशासन ने लिया जायजा
17 जनवरी 2025 को गजानन टेकरी पर आयोजित तिल गणेश मेला की तैयारियों का जायजा जिला कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर के निर्देश पर दमोह एसडीएम आर.एल. बागरी, मुख्य नगरपालिका अधिकारी प्रदीप शर्मा, नगर पुलिस अधीक्षक अभिषेक तिवारी, वन विभाग के रेंजर विक्रम चौधरी, बिजली विभाग के महेंद्र राय, नगरपालिका के स्वास्थ्य अधिकारी इंजीनियर जितेन्द्र पटेल,आर आई अभिषेक जैन, नीलेश दुबे ने अधिकारियों कर्मचारियों एवं मेला आयोजन समिति के पदाधिकारियों के साथ गजानन टेकरी का जायजा लिया जहां पर दमोह एसडीएम आर एल वागरी ने सुरक्षा, साफ़ सफाई व्यवस्था बिजली और जल व्यवस्था करने के आदेश दिए।भवदीय
मोंटी रैकवार
जिला अध्यक्ष
युवा सकल हिन्दू समाज जिला दमोह