: बडी देवी 11 ने 40 रनों से मैच जीता
Sat, Jan 11, 2025
बडी देवी 11 ने 40 रनों से मैच जीता
दमोह। बुंदेलखण्ड एन.पी.के. स्पोर्टस एकेडमी एवं कीडा भारती के तत्वाधान में पूर्व प्रधानमंत्री स्व. श्री पं.अटल बिहारी वाजपेयी जी की स्मृति में एवं स्व.श्री नर्मदा प्रसाद करोसिया जी की याद में राज्य स्तरीय टेनिस बाल क्रिकेट प्रतियोगिता अटल-सदभावना कप का 6वां दिन का पहला मैच महेश 11 और बड़ी देवी 11 के मध्य हुआ। बडी देवी 11 मैच में 40 रनो से विजेय रहा। मैच ऑफ दा मैच पप्पू पटेल। मुख्य अतिथि विनय मोहन आयोजन कमल कसोरिया एवं पूरी आयोजित समिति के द्वारा प्रदान किया गया। प्रथम मैच के अतिथि संजीव खोशला, बबलू नामदेव, रमाकांत मिश्रा, अभिषेक चौरसिया आदि रहे। आशीष शर्मा, रमाकांत मिश्रा, मंयक वाधवा, पप्पेन्द्र राजपूत, अर्जुन, विकास, रोहित, करन, रोहित अठया, शदर यादव, आकाश, अनिल गोदरे, अनवर, वसीम, आकाश जैन, श्यामू पारासर, पूष्पेन्द्र राजपूत, सुजीत राजपूत, मान्टू, संजीव, विकास, शकील, सप्पू आदि का विशेष सहयोग रहा।
: बकस्वाहा में 4 साल से चल रहा निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर: 1500 लोगों को मिली नई रोशनी
Fri, Jan 10, 2025
बकस्वाहा में 4 साल से चल रहा निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर: 1500 लोगों को मिली नई रोशनी
समाजसेवी संस्था 'उत्थान सेवा संस्थान' का 60वां शिविर, 20 लोग मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए भेजे गए
बकस्वाहा। समाजसेवी संस्था 'उत्थान सेवा संस्थान बकस्वाहा' और संस्कार कंप्यूटर एवं कोचिंग सेंटर द्वारा निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन पिछले चार वर्षों से लगातार किया जा रहा है। 28 जनवरी 2021 को शुरू हुआ यह शिविर आज अपने 60वें पड़ाव पर पहुंच चुका है, और अब तक लगभग 1500 लोगों के मोतियाबिंद ऑपरेशन कराए जा चुके हैं। इस माह आयोजित शिविर में 150 लोगों का परीक्षण किया गया, जिनमें से 20 लोगों को मोतियाबिंद के ऑपरेशन के लिए सद्गुरु नेत्र चिकित्सालय चित्रकूट भेजा गया। साथ ही 44 लोगों को चश्मे भी वितरित किए गए।
शिविर का उद्घाटन जनपद पंचायत बकस्वाहा के अध्यक्ष प्रतिनिधि मोती यादव ने किया। संस्था के अध्यक्ष इंजी. देवकी नंदन गंधर्व ने अपने सहयोगियों और लोगों को धन्यवाद देते हुए बताया कि अंधत्व निवारण और समाज सेवा के प्रति उनका संकल्प लगातार जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि इस तरह के शिविरों का आयोजन भविष्य में भी समाज के जरूरतमंदों तक पहुंचाया जाएगा।
शिविर में उपस्थित भाजपा नेता कपिल देव तिवारी ने इस नेक कार्य की सराहना करते हुए कहा, "समाजसेवा और जनकल्याण के कार्यों को बढ़ावा देना हमारा प्रमुख कर्तव्य है। 'उत्थान सेवा संस्थान' के द्वारा आयोजित निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर जैसे कार्य न केवल समाज के कमजोर वर्ग को राहत देते हैं, बल्कि यह समाज में एकजुटता और सहयोग की भावना भी बढ़ाते हैं। मैं इस संस्था के सभी सदस्यों को उनके इस अनूठे प्रयास के लिए शुभकामनाएं देता हूं और भविष्य में भी उनके हर प्रयास में सहयोग देने के लिए तत्पर हूं।"
इस शिविर में अन्य सहयोगी गनेश प्रजापति, सुरेन्द्र कुमार लोधी और अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे।
: हटा जनपद पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में हुआ दोनों को मिले बराबर वोट,
Fri, Jan 10, 2025
हटा से अतुल पन्या की रिपोर्ट
हटा जनपद पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में हुआ दोनों को मिले बराबर वोट,तो लाटरी सिस्टम से हुआ चुनाव,गंगाराम पटेल चुने गए जनपद पंचायत के अध्यक्ष...हटा/- जनपद अध्यक्ष इंद्रपाल पटेल को देवेंद्र चोरसिया हत्याकांड में दोषी ठहराए जाने और आजीवन कारावास की सजा होने के बाद जनपद पंचायत अध्यक्ष का पद रिक्त होने के चलते शुक्रवार को जनपद पंचायत के सभागार में जनपद के नए अध्यक्ष का चुनाव कराया गया जिसमें दो गुटों के जनपद सदस्यों ने अध्यक्ष पद के लिए अपना नामंकन दाखिल किया। वही 16 जनपद सदस्यों ने अपने मत का प्रियोग किया। मतगणना के दौरान मुकाबले में दौड़ रहे जनपद सदस्य शैलेश पटेल औऱ गंगराम पटेल दोनो उम्मीदवारो को बराबर के मत यानी 8 - 8 मत प्राप्त हुए। जिसके चलते सब हैरान रह गए। और जनपद अध्यक्ष की कुर्सी नियमो के फेर में फस गई वही निर्वाचन अधिकारी एसडीएम राकेश मरकाम ने वरिष्ठ अधिकारियों से मार्गदर्शन प्राप्त कर नियम अनुसार अध्यक्ष के चुनाव का फैसला लाट्री सिस्टम से किये जाने का निर्णय लिया। जिसमे एक बालिका को जनपद के सभागार में बुलाया और निर्वाचन अधिकारी ने शैलेश पटेल और गंगराम पटेल नाम की दो पर्चियां डाली जिसमे बालिका ने एक पर्ची उठाकर अध्यक्ष का फैसला किया। जिसमें गंगराम पटेल को निर्वाचन अधिकारी ने बिजय घोषित किया। चुनाव की प्रक्रिया में बराबर के मत पड़ने से कुछ देर के लिए चुनाव प्रक्रिया में बिलंब हुआ। इसी दौरान भाजपा के ही पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष शिवचरण पटेल अपने समर्थको के साथ जनपद पंचायत के परिसर में आकर जमकर नारेबाजी करने लगे उन्होंने हटा विधायक उमा देवी खटीक के ऊपर अधिकारियों पर दबाब और पक्षपात का आरोप लगाया हटा विधायक मुर्दाबाद के नारे लगाए वही भाजपा विधायक के समर्थक भी जनपद के परिसर में पहुच गए और नारेबाजी शुरू कर दी। जिस पर प्रशासन के अधिकारियों ने मोर्चा संभाला और दोनों गुटों के समर्थकों को समझाइश देकर परिसर से बाहर किया।वही पीठासीन पीठासीन अधिकारी एसडीएम राकेश मरकाम ने कुछ देर के बाद जनपद पंचायत अध्यक्ष पद का फैसला सुनाते हुए गंगराम पटेल का ऐलान कर दिया जिससे दो गुटों में चल रही नोकझोंक खत्म हुई। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष शिवचरण पटेल के समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई।इसी दौरान देवरी फतेहपुर से जनपद सदस्य गंगराम पटेल अपनी जीत यानी जनपद पंचायत अध्यक्ष का प्रमाण पत्र लेकर बाहर आए उन्होंने कहा कि माँ जगदम्बा ने मुझे आशीर्वाद दिया है। में हमेशा छोटे और गरीब लोगों का काम करता रहा। भविष्य में भी गरीबो के लिए काम करूंगा। ईमानदारी से जनपद में काम करूंगा।समर्थकों के बीच हुई नारेबाज़ी को लेकर हटा विधायक उमा देवी खटीक ने कहा कि जनपद सदस्यों के बीच मे अध्यक्ष पद को लेकर चुनाव हआ और दोनों ही प्रत्याशी अध्यक्ष के दावेदार हमारे अपने हैं लेकिन चुनाव के कारण हम चाहते थे कि निर्विरोध अध्यक्ष चुना जाए लेकिन परिस्थितियों इस प्रकार की निर्मित हुई की चुनाव कराया गया नही तो निर्विरोध गंगाराम पटेल अध्यक्ष होते। जब विधायक से परिसर के अंदर पहुचने का सवाल किया तो उन्होंने कहा मुझे जानकारी नही थी दर्शक दीर्घा में हम बैठे रहे।