: राज्य मंत्री श्री पटेल ने ग्राम खडेरी में छात्र-छात्राओं को की साइकिल वितरित
Tue, Nov 5, 2024
राज्य मंत्री श्री पटेल ने ग्राम खडेरी में छात्र-छात्राओं को की साइकिल वितरित
साइकिल पाकर खिल उठे छात्रों के चेहरे
बटियागढ़= प्रदेश के पशुपालन, डेयरी विभाग राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार लखन पटेल आज पथरिया विधानसभा क्षेत्र के ग्राम केरबना और खडेरी पहुंचे। श्री पटेल केरबना में ग्रामीणों से मिले तथा उनकी समस्याएं सुनी। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खड़ेरी पहुंचकर नि:शुल्क साइकिल वितरण योजना के अंतर्गत विद्यालय के 75 छात्र-छात्र-छात्राओं को साइकिल वितरित की गई ।
इस अवसर पर राज्य मंत्री श्री पटेल ने कहा सरकार किसानों से लेकर हर वर्ग के लोगों को पात्रता के अनुसार सुविधा मुहैया करा रही है। प्रदेश के मुख्यमंत्री की मंशा के अनुसार छात्र-छात्राओं को पढ़ाई में किसी प्रकार की परेशानी ना हो, सुविधा से स्कूल जा-आ सके इसकी भी पूरी व्यवस्था सरकार ने की है। उन्होंने कहा साइकिल का वितरण किया गया है अब छात्र-छात्राएं साइकिल से विद्यालय आ और जा सकेंगी। उन्होंने छात्रों को दीपावली पर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा बेटियां अच्छा पढ़े लिखे, अच्छे नंबर लाएं और अपने माता-पिता परिवार, ग्राम, जिले तथा प्रदेश में अपना नाम रोशन करें।
इस अवसर पर कपिल शुक्ला, महेश पटेल, अरविंद पटेल, वेद राम पटेल, विकासखंड शिक्षा अधिकारी टी आर कारपेंटर, गोविन्द पटेल, जितेंद्र पटेल, जगदीश पटेल, ,प्रभारी प्राचार्य संदीप प्रजापति, शिक्षक के के चौरहा, जितेंद्र अहिरवाल, गोविंद विश्वकर्मा, रतन कुमार अहिरवार एवं समस्त स्टाफ की उपस्थिति रही
: संस्कृति मंत्री का दिवारी पर गायन और नृत्य
Sun, Nov 3, 2024
संस्कृति मंत्री का दिवारी पर गायन और नृत्य
मध्य प्रदेश शासन में राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री धर्मेंद्र सिंह लोधी जी संस्कृति पर्यटन धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग के द्वारा उनके निज निवास नोहटा में दीपावली के अवसर पर आयोजित कार्यकर्ता मिलन समारोह पर जबेरा विधानसभा के कार्यकर्ता एवं क्षेत्रवासी सम्मिलित होने पहुंचे जहां मंत्री श्री लोधी ने सभी को पुष्प पर माला एवं तिलक लगाकर स्वागत कर शुभकामनाएं प्रेषित की।
इस दौरान बुंदेलखंड की प्राचीन परंपरा का आयोजन किया गया जिसमें मंत्री लोधी ढोलक बांधकर एवं नृत्य करते हुए गायन किया के इस दौरान उपस्थित सभी क्षेत्रवासी भी मंत्री श्री लोधी नृत्य को देखकर नाचते नजर आए।
कार्यक्रम के पश्चात क्षेत्र से पधारे सभी कार्यकर्ता एवं आमजनों के साथ सहभोज संपन्न हुआ।
: गौवर्धन पूजन में सम्मिलित हुए मंत्री श्री धर्मेन्द् सिंह लोधी जी
Sat, Nov 2, 2024
गौवर्धन पूजन में सम्मिलित हुए मंत्री श्री धर्मेन्द् सिंह लोधी जी
जबेरा विधायक श्री धर्मेन्द्र सिंह लोधी जी राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संस्कृति पर्यटन धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग मध्यप्रदेश शासन जबेरा विधान सभा के नगर परिषद तेंदूखेड़ा के आचार्य विद्यासागर दयोदय गौशाला में गौवर्धन पूजन करने के लिए पहुंचे जहां विधि विधान से पूजन किया एवं अन्नकूट कार्यक्रम के तहत गौ माता को पुष्प माला एवं मौसमी फल खिलाकर आशीर्वाद प्राप्त किया।
मंत्री श्री लोधी ने कहा कि हम सभी गौ माता का पालन पोषण करें ताकि सुख समृद्धि और श्री कृष्ण भगवान का आशीर्वाद बना रहे। भगवान श्री कृष्ण ने बचपन से ही गौ माता चराने का काम किया और सेवा की गौ माता से प्राप्त दूध बहुत शक्तिशाली होता है और भगवान श्री कृष्ण ने दूध का सेवन कर पापी कंस,पूतना कागासुर का बंध कर कालिया नाग को बाल्यकाल के समय ही अपने बस में किया था।
प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री मोहन यादव जी की सरकार में आज संपूर्ण प्रदेश में गोवर्धन पूजन का आयोजन किया जा रहा है और भारतीय जनता पार्टी की सरकार में गौ माता के पालन पोषण के लिए निरंतर प्रयास किये जा रहे हैं।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित महामंडलेश्वर श्री अखिलेश्वरानंद जी महाराज, जगद्गुरु सुखानंद जी महाराज, सहित तेलघानी बोर्ड के अध्यक्ष श्री रविकरण साहू जी, कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त, दमोह जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि गौरव पटेल जी, सांसद प्रतिनिधि मूरत सिंह लोधी, भाजपा मंडल अध्यक्ष गोविंद यादव, एवं अन्य जनप्रतिनिधि जन व क्षेत्र वासियों की उपस्थिति रही।।