*चाय पीने के बाद पिता सहित दो बच्चों की बिगड़ी तबीयत, हालत गंभीर* *ज : *चाय पीने के बाद पिता सहित दो बच्चों की बिगड़ी तबीयत, हालत गंभीर* *जबलपुर रेफर, परिजनों ने जताई प्वाइजन की शंका* *द
Jankranti Express
Sat, Jun 20, 2026
चाय पीने के बाद पिता सहित दो बच्चों की बिगड़ी तबीयत, हालत गंभीर
जबलपुर रेफर, परिजनों ने जताई प्वाइजन की शंका
दमोह। जिले के बटियागढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बेलखेड़ा में गुरुवार-शुक्रवार की देर रात चाय पीने के बाद पिता सहित दो बच्चों की तबीयत बिगड़ गई। तीनों को गंभीर हालत में दमोह जिला अस्पताल लाया गया, जहां से डॉक्टर ने जबलपुर रेफर कर दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पुस्सु पटेल, शिवानी पटेल और महेंद्र पटेल ने चाय पी थी। चाय पीने के बाद अचानक उल्टियां शुरू हो गईं और हालत बिगड़ने लगी। परिजनों द्वारा प्वाइजन की शंका जताई जा रही है। जिला अस्पताल में ड्यूटी रत डॉक्टर यशपाल ने तीनों की हालत गंभीर होने पर तत्काल जबलपुर रेफर किया है। मामले की जांच की जा रही है।
Tags :
#damoh
विज्ञापन
विज्ञापन