: थाना पथरिया अंतर्गत अवैध शराब पर की गई कार्यवाही
Thu, Dec 26, 2024
थाना पथरिया अंतर्गत अवैध शराब पर की गई कार्यवाही
दिनांक 25.12.24 की दरम्यानी रात थाना प्रभारी पथरिया निरी. सुधीर बेगी को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि दो मोटर साईकिलो द्वारा गढ़ाकोटा से जेरठ तरफ अवैध शराब लाई जा रही है। प्राप्त सूचना की तस्दीक कर मौके पर उनि विंद्धेशवरी कुर्मी, प्रआर. अनिल गौतम, आर. कपिल तिवरी, नवीन बेन, संदीप कुर्मी की टीम रवाना की गई जिसने ग्राम मगरधा पथरिया जेरठ रोड के पास दो मोटर साईकिलो को आते देख कर रोका जो एक मोटर साईकिल पर सवार दो व्यक्तियों में से एक व्यक्ति मोटर साईकिल से कूदकर अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गया एवं एक व्यक्ति पकड़ा गया तथा दूसरी मोटर साईकिल पर सवार दोनो व्यकियों को पकडा गया और उनके कब्जे से पावर स्ट्रांग कंपनी की 600 पाव अंग्रेजी शराब जप्त कर पृथक पृथक प्रकरण पंजीबध्द कर विवेचना में लिये गये एवं आरोपियों को गिरफ्तार कर मान. न्यायालय पेश किया गया हैं। प्रकरण में फरार आरोपी की तलाश की जा रही हैं।
* प्रकरण (01) - अप. क्र. 665/24 धारा 34 (2) आवकारी एक्ट
बरामद मसरूका- 01. 300 पाव पावर स्ट्रांग अंग्रेजी शराब कीमती 30,000 रु.
02. एचएफ डीलक्स मोटरसाईकिल कीमती 40,000 रू.
• गिरफ्तार आरोपी -
01. हरीकिशन पिता लीलाधर वाल्मीकि उम्र 23 साल निवासी लालपुरा थाना गढ़ाकोटा जिला सागर
* प्रकरण (02) - अप. क्र. 666/24 धारा 34 (2) आव.एक्ट
• बरामद मसरूकाः-
01.300 पाव पावर स्ट्रांग अंग्रेजी शराब कीमती 30,000 रु.
02. बजाज डिस्कवर मोटरसाईकिल क्र. MP15 MK 4055 कीमती 50,000 रू.
गिरफ्तार आरोपी
01. शिवम पिता पूरन वाल्मीकि उम्र 20 साल निवासी गढ़ाकोटा
02. विक्की पिता राजू करौसिया उम्र 30 साल निवासी आनंदनगर वायपास भोपाल
: वीर बाल दिवस पर भाजपा ने किए विविध कार्यक्रम
Thu, Dec 26, 2024
वीर बाल दिवस पर भाजपा ने किए विविध कार्यक्रम
दमोह - वीर बाल दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी ने विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए जिसमें भाजपा के जनप्रतिनिधि एवं पदाधिकारी ने गार्डलाइन स्थित गुरुद्वारा जाकर माथा टेकाएवं गुरू नानक विद्यालय में मंचीय कार्यक्रम, एवं बजरिया वार्ड 3 गुरूद्वारा में दीनदयाल मंडल द्वारा कार्यक्रम आयोजित किया गया।
गुरू नानक विद्यालय में अतिथि रूप दमोह सांसद राहुल सिंह, पूर्व मंत्री दमोह विधायक जयंत मलैया, जिलाध्यक्ष प्रीतम सिंह, राजेन्द्र सिंह बग्गा, बलवीर सिंह सलूजा जजपाल सिंह ज्ञानी, भाजपा उपाध्यक्ष रमन खत्री, अरूण तिवारी, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष प्रिंस जैन मंचासीन रहें।
राहुल सिंह ने कहा कि सिख समाज के इतिहास का गौरव पूर्ण दिन है जिसे आज पूरा देश बड़े ही आत्म गौरव और सम्मानपूर्वक सहभागी हों रहा है प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 26 दिसंबर के इस पवित्र दिन वीर बाल दिवस के रुप में याद किया जाएगा यह। घोषणा की थी। हम सभी के लिए यह यादगार अवसर हैं। यह दिन हमें चार साहिब जादों के बलिदान की याद दिलाता है। जिन्होंने धर्म की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति दी।
जयंत मलैया ने कहा कि गुरू गोविन्द सिंह की के साहिब जादों का बलिदान केवल इतिहास का हिस्सा नहीं है। बल्कि यह हमारे जीवन का प्रेरणास्रोत हैं साहिब जादों नै हमें यह सिखाया है कि धर्म की राह पर चलते हुए यदि प्राणों की आहुति देने में भी कोई संकोच नहीं करना चाहिए
प्रीतम सिंह ने कहा कि गुरुनानक देव जी ने जो सीख दी उसी के अनुरूप संपूर्ण सिख समाज देश धर्म संस्कृति की रक्षा के लिए जाना है।
भारतीय जनता पार्टी दीनदयाल मंडल के अंतर्गत बजरिया वार्ड नंबर 3 गुरुद्वारे में बीरवाल दिवस के अंतर्गत कार्यक्रम किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में जिला अध्यक्ष आदरणीय प्रीतम सिंह जी दीनदयाल मंडल के अध्यक्ष राजेंद्र चौरसिया जी पूर्व मंडल अध्यक्ष कृष्णराज जी देवल कोरी जी नर्मदा पटेल जी रामकुमार अहिरवार जी अरुण सोनी जी मुकेश नामदेव पार्षद सुनैना धीरज दारू, श्याम शिवहरे श्याम दुबे रिंकू गोस्वामी जी दमयंती नगर मंडल अध्यक्ष रमाकांत वाजपेई जी के साथ भाजपा कार्यकर्ता की उपस्थिति रही
: मंत्री कप क्रिकेट टूर्नामेंट जबेरा 2024-25 का शुभारंभ
Thu, Dec 26, 2024
मंत्री कप क्रिकेट टूर्नामेंट जबेरा 2024-25 का शुभारंभ
दमोह जिले की विधानसभा जबेरा में मंत्री कप क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ हुआ जिसमें मंत्री श्री धर्मेन्द्र सिंह लोधी जी के पिता श्री भाव सिंह लोधी जी ने फीता काटकर शुभारंभ किया और सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी प्रथम मुकाबले में पुलिस इलेवन दमोह और तेजगढ़ के बीच खेला गया मंत्री श्री लोधी के नेतृत्व में एवं जय नरसिंह सेवा समिति जबेरा के द्वारा आयोजन किया जा रहा
जिसमें फाइनल विजेता टीम को 5100 पुरुस्कार एवं उपविजेता टीम को 2100 रुपये टी पुरुष का राशि प्रदान की जाएगी।
इस दौरान सांसद प्रतिनिधि रुपेश सेन,मंडल अध्यक्ष बंटी दुबे जी, मूरत सिंह सरपंच,बिनोद वाजपेई,बिनोद मलैया,सोने लाला झारिया,नीरज जयसवाल,सुदीप अवस्थी,बंटी ठाकुर,अंशुल वाजपेई,रितिक घोसी,प्रशांत ठाकुर, सहित अन्य सहयोगी एवं जनप्रतिनिधि जनों की उपस्थिति रही।