: सागर में हुए घटनाक्रम के विरोध में स्वर्णकार समाज के आवाहन पर सराफा संघ के सहयोग से बाजार बंद कर धरना दिया गया
Mon, Jan 6, 2025
सागर में हुए घटनाक्रम के विरोध में स्वर्णकार समाज के आवाहन पर सराफा संघ के सहयोग से बाजार बंद कर धरना दिया गया
दमोह। मध्यप्रदेश के सागर में स्वर्णकार समाज के आराध्या गौड बाबा (हनुमान जी) के मंदिर में तोड़फोड़ की गई इसके बाद स्वर्णकार सोनी समाज के लोगों के साथ जैन समाज के कुछ तथाकथित असामाजिक तत्वों ने जमकर मारपीट की जिसमें कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं,इसका विरोध लगातार सागर में जारी है सागर में हुए घटनाक्रम के विरोध में आज दमोह स्वर्णकार समाज के आवाहन पर सराफा संघ के सहयोग से सभी सर्राफा व्यवसाययों ने अपना व्यवसाय बंद रखा सराफा बाजार पूरी तरह से आज बंद रहा,वहीं बकौली चौराहे पर धरना प्रदर्शन का आयोजन किया गया, इस दौरान बड़ी संख्या में सर्व समाज, सर्राफा संघ दमोह और विभिन्न समाजों के लोग मौजूद रहे सभी ने एक सुर में सागर की घटना का विरोध किया और उस घटना को अंजाम देने वाले सभी दोषियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्यवाही की मांग रखी।
इस धरना प्रदर्शन के बाद एक ज्ञापन मुख्यमंत्री के नाम दिया गया,दमोह एसडीएम ने इस ज्ञापन को लिया और आश्वासन दिया कि मुख्यमंत्री तक वे ज्ञापन पहुंचाएंगे और कार्रवाई जरूर होगी। खास बात ये रही की सराफा संघ से जुड़े हुए अन्य समाज के लोगों ने भी स्वर्णकार समाज का साथ देने अपनी सहमति जताई और धरने में शामिल हुए ,वहीं विभिन्न व्यापारिक संगठनों ने भी एक दिन पहले इसका समर्थन करते हुए अपनी सहमति दी थी, इस कार्यक्रम को मूर्त रूप देने में सर्राफा संघ के जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र सोनी, जिला युवा भारतीय स्वर्णका संघ के अध्यक्ष वीरेंद्र सोनी, संघ के उपाध्यक्ष नीलश्याम सोनी, वरिष्ठ समाज सेवी मनीष सोनी, वरिष्ठ समाज सेवी कपिल सोनी, समाजसेवी पंकज जड़िया, रितेश सोनी, राजकुमार सोनी, पूर्व पार्षद राजाराम सोनी, ने अपने-अपने उद्बोधन दिए, वीरेंद्र सोनी ने मंच से अपना वक्तव्य देते हुए कहा कि सागर में हुए कृत की वे घोर निंदा करते हैं और प्रशासन से इस मामले में दोषियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने की मांग भी रखी,
वही सराफा संघ के अध्यक्ष धर्मेंद्र सोनी ने अपने विचार रखते हुए सभी को चेताया कि आगामी समय में इस तरह की घटनाक्रम की पुनरावृत्ति ना हो,इस दौरान जितेन्द्र सोनी बुंदेला ज्वेलर्स, राजेश सोनी जेरठ, राजकुमार सोनी डाई, निहाल सोनी ,कैलाश सोनी ,अरुण सोनी, सुरेश सोनी, संतोष सोनी,ब्रजकिशोर सोनी, राजू जड़िया,विष्णु जड़िया, श्याम बिहारी जड़िया ,राजेंद्र सोनी, श्रीकांत सोनी, अनिल सोनी सतीश सोनी, श्याम सोनी, गोलू सोनी,प्रदीप सोनी,शुभम सोनी शुभम सोनी,रमेश जड़िया,नरेंद्र जड़िया,रिंकू सोनी, ध्रुव सोनी, कृष्णा सोनी,कमल सोनी,गौरव सोनी,अमन सोनी ,आकाश सोनी नरेंद्र सोनी ,रामजी सोनी ,मनीष सोनी (पत्रकार)गौरी सोनी, सूरज सोनी ,नीरज सोनी विक्की सोनी प्रदीप सोनी नवजोत सोनी मल्लू सोनी कुलदीप सोनी राजेंद्र सोनी बाबू सोनी सुनील सोनी राजेश सोनी रवि सोनी राकेश सोनी अमन सोनी संदीप सोनी कल्लू भैया दामोदर सोनी रत्नेश सोनी ऋतिक जड़िया राहुल सोनी आदि की उपस्थिति रहीं।
: जयकारो के साथ हुआ मासिक महाआरती का आयोजन
Sun, Jan 5, 2025
जयकारो के साथ हुआ मासिक महाआरती का आयोजन
दमोह। श्री शक्तिपुत्र जी महाराज के निर्देशन में हर माह की भांति एक माह के प्रथम रविवार में जबेरा की कृषि उपज मंडी में मासिक महाआरती का क्रम हुआ आरती का संचालन कु. प्रतिभा ठाकुर ने किया आरती के दो दो मिनट के मां गुरुवर जी के जयकारे दीपक सिंह जी बंशीपुर एवं कु. सुदीक्षा ठाकुर ने लगाए सभी ने मिलकर आरती संपन्न की आरती के बाद चिंतनों का संचालन संगठन के जिला सचिव सुरेश राय जी ने किया चिंतनों की प्रथम कड़ी में ग्राम जलहरी टीम प्रमुख अशोक अहिरवार जी ने कहा कि इस सृष्टि की रचयिता मां आदि शक्ति जगत जननी जगदंबे मां है और उन्हीं की कृपा से सारा संसार चल रहा है और माता आदि शक्ति जगत जननी जगदंबे मां के आशीर्वाद से ब्रह्मा विष्णु महेश सारी सृष्टि का संचालन कर रहे हैं मां की साधना आराधना करने से समस्त देवी देवताओं की साधना आराधना एक साथ हो जाती। अगली कड़ी में भारतीय शक्ति चेतना पार्टी महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष बहन ललिता पाल जी ने कहा कि हमारे श्री शक्तिपुत्र जी महाराज समाज में एक परिवर्तन की लहर लाना चाहते हैं और वह लहर चहे धर्म की रक्षा राष्ट्र की रक्षा मानवता की सेवा की हो चाहे राजनीति में परिवर्तन की हो और धर्म की रक्षा के लिए भगवती मानव कल्याण संगठन कार्य कर रहा है एवं राजनीतिक में बदलाव के लिए भारतीय शक्ति चेतना पार्टी समाज सेवा का निरंतर कार्य कर रही हैं।
अगली कड़ी में भारतीय शक्ति चेतना पार्टी किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष शोभा सिंह राजपूत जी ने कहा कि भगवती मानव कल्याण संगठन निरंतर समाज सुधार धर्म का काम कर रहा है इसी कड़ी में नशा मुक्त प्रदेश बनाने के लिए निरंतर गांव गांव और शहर शहर जाकर लोगों को नशा मुक्ति की प्रेरणा दे रहा है उसी क्रम में नशामुक्त जबलपुर पदयात्रा में भगवती मानव कल्याण संगठन की केंद्रीय अध्यक्ष शक्ति स्वरूपा बहन पूजा दीदी जी एवं भगवती मानव कल्याण संगठन के केंद्रीय महासचिव अजय अवस्थी जी द्वारा दिनांक 11 जनवरी 2025 को नशा मुक्त रैली निकाली जा रही है जिसमें दमोह जिले के समस्त गुरु भाई गुरु बहने सम्मिलित होंगे।
वहीं दूसरी ओर श्री शक्तिपुत्र जी महाराज के दिशा निर्देशन में जिला डिंडोरी मध्य प्रदेश में लगने जा रहे शक्ति चेतना जन जागरण शिविर 8-9 फरवरी का दो दिवसीय शिविर में समस्त देशवासी सादर आमंत्रित है ईश्वर में श्री शक्तिपुत्र जी महाराज द्वारा अच्छा रहस्यौं की जानकारी समाज कल्याणकारी विचारधारा एवं निःशुल्क दीक्षा प्रदान की जाती है जो व्यक्ति नशा करते हैं उनको इस शिविर में ले जाने मात्र से ही लाभ होता हैं अतः आपको रहने खाने पीने की निःशुल्क व्यवस्था रहेगी। महा आरती में आए हुए समस्त मां भक्तों का आभार प्रकट भारतीय शक्ति चेतना पार्टी तहसील जबेरा के ब्लॉक अध्यक्ष भु*महाआरती का हुआ आयोजन जनपद पंचायत कार्यालय में*
*बटियागढ* परम पूज्य परम हंसयोगीराज श्री शक्तिपुत्र जी महाराज के मार्गदर्शन में वा आशीर्वाद स्वरूप से बटियागढ में हर माह की भांति इस बार भी माह के प्रथम रविवार को जनपद पंचायत कार्यालय में भव्यता पूर्वक संपन्न हुई मासिक महाआरती का आयोजन दोपहर 12 बजें से प्रारंभ किया गया जिसका शुभारंभ सुरेंद्र सिंह द्वारा किया गया मां गुरुवर जी के जयकारे लगाते हुए गुरुवर श्री की आरती व माता भगवती की आरती की वही मंत्रों का उच्चारण करते हुए व तीन-तीन बार शंख ध्वनि की आरती करने के तत्पश्चात नए मां के भक्तों को संगठन के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा गुरुवर श्री जी व संगठन की विचारधारा से अवगत कराया चिंतन मंच संचालन हरिनारायण पटेल द्वारा किया गया जिसमें बताया गया कि बहुत ही सौभाग्य शाली है हम सभी लोग जो 2025 लगते ही नए वर्ष के पावन पर पर ममता मई मां की आरती करने का सौभाग्य प्राप्त हो रहा है तो आगे की कड़ी में भगवती मानव कल्याण संगठन के जिला अध्यक्ष पं राकेश तिवारी द्वारा बताया गया कि हमारे गुरुवर श्री जी द्वारा आज हम सभी को इस परिवर्तन के यंग में सम्मिलित होने का सौभाग्य प्राप्त हो रहा है
एक पिता अपने बालक को नहीं सुधार पाता मगर हमारे गुरुवर श्री जी ने करोड़ों लोगों को सुधार दिया इससे बड़ा चमत्कार और कुछ नहीं हो सकता है ऐसे गुरुवर श्री जी से जुड़े हैं हम जिन्होंने मां भगवती के अपने हाथों से चरण स्पर्श किए हैं साक्षात और भी संगठन सदस्यों द्वारा संगठन की विचारधारा बतलाईं गई आयोजन में हजारों लोगों की उपस्थिति रही अंत में सभी का आभार व्यक्त ब्लाक अध्यक्ष बबलू नायक द्वारा किया गया अंत में सभी को निशुल्क शक्तिजल एवं प्रसाद वितरण किया गयाजबल सिंह जी ने किया।
: *💥लक्ष्य फाउंडेशन का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित*
Sun, Jan 5, 2025
*💥लक्ष्य फाउंडेशन का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित*
👉 लगन व कठिन परिश्रम से मिलती है सफलता :श्री अमर पाल सिंह (जॉइंट कमिश्नर)
👉नृत्यक आशुतोष लोधा के भारत नाटयम नृत्य ने सबका मन मोहा
====================
दमोह / स्थानीय मानस भवन मे 4 जनवरी शनिवार को लक्ष्य शिक्षा एंड राहत कोष फाउंडेशन एवं लोधी क्षत्रिय समाज महासभा मध्यप्रदेश के बैनर तले समाज के आर्थिक सामाजिक शैक्षणिक विकास पर प्रशिक्षण सह प्रांतीय अधिवेशन के प्रथम दिवस प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन श्री भाव सिंह लोधी जी की अध्यक्षता मे आयोजित किया गया। जिसमे लक्ष्य फाउंडेशन के राष्ट्रीय संयोजक व संरक्षक इनकम टैक्स जॉइंट कमिश्नर श्री अमर पाल सिंह लग्न व कठिन परिश्रम से सफलता मिलती है।
लक्ष्य फाउंडेशन के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. नारायण पटेल ने कार्यक्रम की रूपरेखा पर प्रकाश डाला तत्पश्चात प्रथम सत्र मे डॉ.अबधेश पटेल ने माईड पावर बिषय पर अपनी बात रखते हुए माईड के कांसियस सबकांसियस एवं अनकोंसीयस पर तथा कर्नल राजेश सिंह राजपूत ने आर्मी फील्ड व उसमे रोजगार पर विस्तार से जानकारी देते हुए कॉम्पटीसन मे सफलता प्राप्त करने के गुर सिखाये।
कार्यक्रम के द्वितीय सत्र मे लक्ष्य के महामंत्री पूरन पटेल ने लक्ष्य फाउंडेशन व संगठन की अवधारणा पर बात रखी, लक्ष्य के प्रांत प्रचारक शैलेन्द्र लोधी कासगंज उत्तर प्रदेश ने शहीद गुलाब सिंह की जीवनी, पत्रकार व लेखक चंद्रभान सिंह ने रानी अवंति बाई जी के जीवंनगाथा पर प्रकाश डाला, सतेन्द्र सिंह दमोह ने रानी अवंति बाई जी का जयकारा लगवाते हुए तकनीकी शिक्षा व कौशल विकास पर जानकारी देते हुए कहा की रूचि अनुसार लक्ष्य निर्धारित कर स्वाध्याय करना, होगा उन्होंने आई आई टी जैसे संस्थानो मे प्रवेश हेतु विद्यार्थियों को एक रणनीति व लग्न के साथ प्लानिंग कर शिक्षा ग्रहण करने की बात कहीं। उन्होंने यहभी कहा जितनी अच्छी प्लानिंग व टाईम मैनेजमेंट होगा और अनुशासन तथा धैर्य होगा सफलता उतनी ही अच्छी होगी। देवदत्त आचार्य ने प्राथमिक शिक्षा के क्षेत्र मे नवोदय, सैनिक स्कूल, विद्याज्ञान संस्थान मे प्रवेश संबंधी जानकारी दी। सागर से आये डॉ. राम स्वरूप राजपूत ने मृत्युभोज के दुष्परिणामो और रोकथाम बिषय पर अपनी बात रखी, पूना से आये धर्मेन्द्र सिंह लोधी ने समाज के आर्थिक शासक्तिकरण व रोजगार पर बात रखते हुए कुटीर उद्योग तथा बड़ी कम्पनीयों के बारे मे जानकारी दी, महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष तृप्ति बाबू सिंह लोधी ने कहा कि बच्चियों की शिक्षा पर जोर देते हुए, महिलाओ को चारदीवारी से बाहर लाना होगा और ऐसे कार्यक्रमों मे सहभागी बनाना होगा, महिलाओ को रोजगार से भी जोड़ने की जरूरत है। श्रीमती हेमंत लोधी ने उच्च शिक्षा पर जोर दिया, जबलपुर से आई कला पटेल व लक्ष्मी पटेल ने कहा शिक्षा समाज विकास का आधार है, चंडीगढ़ से आई अंजलि वर्मा ने शिक्षा को सर्वोपरि बताया, जिया ठाकुर ने कौशल विकास पर जोर दिया, कार्यक्रम मे महाराष्ट, उत्तरप्रदेश, उत्तराखंड, दिल्ली, राजस्थान, छत्तीशगढ़, गुजरात कर्नाटक जैसे अनेक राज्यों से लोग शामिल हुए।कार्यक्रम की शुरुआत महापुरुषों के पूजन एवं राष्ट्रीय व प्रदेश कार्यकारणी पदाधिकारियों के परिचय से हुई।
कार्यक्रम मे प्रमुखरूप से
राष्ट्रीय अध्यक्ष जवाहरलाल वर्मा, दादा बहादुर सिंह लोधी, उमराव सिंह लोधी, चंद्रशेखर शास्त्री, डॉक्टर मोनू राजपूत, आचार्य देवदत्त जी कार्यक्रम संयोजक राजकुमार सिंह लोधी, हाकम सिंह, सतेंद्र सिंह लोधी, त्रिपाल सिंह, पूरन सिंह पाटन,रूपेंद्र सिंह लोधी संचालक डॉक्टर जयपाल सिंह, पुष्पा पटेल नरसिंगपुर, अनीता पटेल कटनी, कला पटेल जबलपुर, लीलावती पटेल, सुचिता लोधी, लक्ष्मी लोधी, नीलिमा पटेल जबलपुर, सहयोगी तिरपाल सिंह, पूरन सिंह पाटन, शिव मोहन सिंह पन्ना नरेंद्र सिंह सतना आरबीएस नरवरिया दतिया विश्वनाथ सिंह ग्वालियर, सत्यदेव सिंह भिंड, अशोक राजपूत दतिया, राजकुमार लोधी, अशोक नगर मोहन सिंह नरसिंहपुर गिरधारी लोधी पवई संतोष सिंह रीटी केसरी सिंह रायपुर दुर्जन सिंह कटनी किशोरी लाल जबलपुर इत्यादि उपस्थित रहे।
सागर से प्रदेश महिला मोर्चा की अध्यक्ष तृप्ति बाबू सिंह लोधी, जिला पंचायत सदस्य सर्वजीत सिंह कानोनी, शहरी जिला अध्यक्ष डॉ. रामस्वरूप राजपूत, लक्ष्य फाउंडेशन के सह शिक्षा प्रभारी व लोधी समाज महासभा के जिला संयुक्त सचिव संयोजक महेंद्र लोधी, रामराज सिंह लोधी, किशोरी भण्डारी, जगमोहन सिंह लोधी, प्रवीण सिंह लोधी, योगाचार्य खूब सिंह, विजय लोधी, शीतल लोधी, नरेंद्र लोधी, दादा प्रेम सिंह वर्मा निवोदिया, आलोक संघ के जिला अध्यक्ष राजकुमार लोधी इत्यादि उपस्थित रहे।