: पिच्छी परिवर्तन समारोह सानंद संपन्न हुआ
Sat, Jan 4, 2025
पिच्छी परिवर्तन समारोह सानंद संपन्न हुआ
दमोह। नन्हे मंदिर दमोह में चातुर्मास के पश्चात मुनि श्री प्रयोग सागर जी महाराज एवं मुनि श्री सुब्रत सागर जी महाराज का पिच्छी परिवर्तन समारोह धूमधाम से संपन्न हुआ मुनि श्री प्रयोग सागर जी महाराज की पिच्छी प्राप्त करने का सौभाग्य श्रीमती सुरभि सलिल लहरी परिवार एवं मुनि श्री सुब्रत सागर जी महाराज की पिच्छी लेने का सौभाग्य श्रीमती दिशा संगीत मंडला परिवार को प्राप्त हुआ। इसके पूर्व कार्यक्रम के प्रारंभ में आचार्य श्री एवं बड़े बाबा के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन किया गया मंगलाचरण उपरांत संगीत के साथ आचार्य श्री की मंगल पूजन की गई शास्त्र भेंट किए गए शिवपुरी से पधारे श्रावक गणों ने मुनि श्री के पद प्रक्षालन करने का सौभाग्य प्राप्त किया इस मौके पर चतुर्मास स्थापना में प्रथम कलश स्थापित करने वाले विपिन जैन द्वितीय कलश मीनू जैन विजय श्री आयरन तृतीय कलश रूपचंद सौरव अरिहंत का नन्हे मंदिर कमेटी एवं जैन पंचायत के द्वारा सम्मान किया गया इसके अलावा अन्य कलश लेने वालों का भी समिति की ओर से सम्मान किया गया एवं कलश भेंट किए गए चातुर्मास में विशेष सहयोग करने वाले कार्यकर्ताओं का भी विशेष सम्मान किया गया।
[caption id="attachment_5763" align="alignnone" width="720"]
Oplus_131072[/caption]
विशेष सहयोग करने वाले कार्यकर्ताओं एवं ब्रह्मचारी बहनों को मुनि श्री को पिच्छी भेंट करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ दिगंबर जैन पंचायत के अध्यक्ष सुधीर सिंघई कुंडलपुर क्षेत्र कमेटी के पूर्व अध्यक्ष संतोष सिंघई एवं नन्हे मंदिर कमेटी के अध्यक्ष नवीन निराला के साथ अन्य लोगों को भी पिच्छी भेंट करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ इस अवसर पर मुनि श्री ने अपने मंगल प्रवचन में कहा कि पिच्छी परिवर्तन समारोह संयम का पर्व है इस कोमल पिच्छी से अहिंसा धर्म की रक्षा होती है सूक्ष्मजीवों के रक्षा का यह उपकरण है
[caption id="attachment_5762" align="alignnone" width="720"]
Oplus_131072[/caption]
जो भव्य जीव इसको धारण करता है उसका कल्याण अति शीघ्र हो जाता है प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में संयम को धारण करने की मनो इच्छा रखनी चाहिए संयम और अहिंसा के माध्यम से ही इस मानव का कल्याण हो सकता है गुरु ने हम पर उपकार करके यह संयम और अहिंसा का उपकरण हमें बड़े सौभाग्य से प्रदान किया प्रत्येक व्यक्ति को इसे प्राप्त करने की भावना रखनी चाहिए।
: अवैध हथियार बनाने की फैक्ट्री में पुलिस का छापा..
Fri, Jan 3, 2025
अवैध हथियार बनाने की फैक्ट्री में पुलिस का छापा..
10 कटा, दो पिस्टल, दो रिवाल्वर सहित सामग्री बरामद
पुलिस अधीक्षक श्री सोमवंशी ने किया खुलासा....
दमोह. दमोह पुलिस को एक अवैध हथियार कट्टा, पिस्टल, रिवाल्व व बनाने की वाली फैक्ट्री को पकड़ कर पर्दाफाश करने का खुलासा शहर के जबलपुर नाका स्थित पुलिस कंट्रोल रूम में पुलिस अधीक्षक श्री सोमवंशी द्वारा करते हुए बताया कि तीन आरोपितों में भरत भूषण बंसल चैनपुरा, जटाशंकर परमसुख रैकवार और भून उर्फ रजनीकांत विश्वकर्मा आंवरी हिंडोरिया से जप्त शुदा मशरूका में करीब 10 देसी कट्टा, दो चकरी रिवाल्वर, दो पिस्टल, एक ग्लांडर, एक बोर मशीन देसी कट्टा व पिस्टल बनाने का अधबना सामान बरामद किया गया है.
बताया गया है कि यह कार्रवाई दमोह पुलिस अधीक्षक श्री सोमवंशी के निर्देशन में और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संदीप मिश्रा तथा सीएसपी अभिषेक तिवारी के मार्गदर्शन में साइबर सेल की विशेष भूमिका से की गई है. यह कार्रवाई में विशेष रूप से थाना प्रभारी कोतवाली आनंद राज, एएसआई राकेश पाठक, एएसआई रघुराज सिंह, प्रधान आरक्षक राकेश अठया, सौरभ टंडन, मडियादो थाने में पदस्थ प्रधान आरक्षक सूर्यकांत पांडे, प्रआ महेश यादव, देवेंद्र रैकवार, प्रमोद चौबे, आरक्षक नरेंद्र पटेरिया, आरक्षक रानू राय, आरक्षक मनोज पांडे, सैनिक राकेश बबलू दुबे का विशेष योगदान रहा है.
: मुनिश्री प्रयोग सागर एवं सुब्रत सागर जी का पिच्छी परिवर्तन समारोह 4 जनवरी को
Thu, Jan 2, 2025
मुनिश्री प्रयोग सागर एवं सुब्रत सागर जी का पिच्छी परिवर्तन समारोह 4 जनवरी को
दमोह। नगर केसरी पारसनाथ दिगंबर जैन नन्हे मंदिर जी में वर्षा योग सानन्द संपन्न होने के बाद मुनि श्री प्रयोग सागर जी महाराज एवं मुनि श्री सुब्रत सागर जी महाराज का पिच्छी परिवर्तन समारोह चार जनवरी शनिवार को दोपहर एक बजे से जैन धर्मशाला में आयोजित किया गया है। परमपूज्य समाधिष्ट आचार्य श्री विद्यासागर जी महामुनिराज एवं अभिनव आचार्य श्री समयसागर जी महाराज के आज्ञानुवर्ती द्वय शिष्य मुनि श्री प्रयोग सागर जी महाराज एवं मुनि श्री 108 सुव्रत सागर जी महाराज के दमोह चातुर्मास उपरान्त पिच्छीका परिवर्तन महोत्सव को लेकर जैन धर्मशाला में व्यापक तैयारियां की गई है। नन्हे मंदिर कमेटी के अध्यक्ष नवीन निराला एवं महामंत्री राजकुमार जैन रानू ने सकल जैन समाज से 4 जनवरी 2025 दिन शनिवार को होने जा रहे पिच्छी परिवर्तन समारोह में दोपहर 1ः00 बजे श्री दिगम्बर जैन धर्मशाला नन्हे मंदिर, दमोह पहुंच कर धर्म लाभ उठाने की अपील की है।