: चंकी प्रभात कछवाहा राष्ट्रीय संगठन सचिव नियुक्त
Tue, Dec 31, 2024
चंकी प्रभात कछवाहा राष्ट्रीय संगठन सचिव नियुक्त
दमोह। अखिल भारतीय वाल्मीकि महासभा के सम्मानीय राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा श्री चंकी प्रभात कछवाहा जी दमोह को राष्ट्रीय संगठन सचिव पद पर नियुक्त किया गया जिसमें मध्य प्रदेश संभाग एवं दमोह के समस्त वाल्मीकि समाज को बहुत ही हर्ष एवं गौरव की बात है।
श्री चंकी प्रभात कछवाहा जी को संभाग एवं जिला दमोह वाल्मीकि समाज की तरफ से नए वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं हार्दिक शुभकामनाओं के साथ आगामी भविष्य की ईश्वर से कामना करते हैं। इसी शुभकामनाओं के साथ-साथ चंकी प्रभात कछवाहा जी को आगामी मध्य प्रदेश राज्य सफाई कर्मचारी आयोग उपाध्यक्ष बनने हेतु ईश्वर से प्रार्थना करते हैं चंकी प्रभात कछुवाहा जी को अति शीघ्र आयोग का उपाध्यक्ष बनाया जाएं।
: *मध्य प्रदेश में कौन बनेगा भारतीय जनता पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष ?*
Sun, Dec 29, 2024
*मध्य प्रदेश में कौन बनेगा भारतीय जनता पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष ?*
*!!.विधानसभा चुनाव हारने वाले कई महारथी दौड़ में शामिल सांसद ही बनते आ रहे प्रदेश अध्यक्ष, इस बार किसका चमकेगा भाग्य.!!*
*पंकज पाराशर छतरपुर✍️*
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पद पर किसकी ताजपोशी होगी ? इस बात की चर्चा भोपाल से लेकर दिल्ली तक चल रही है । 15 जनवरी तक बीजेपी की मध्य प्रदेश इकाई को नया अध्यक्ष मिल जाएगा, लेकिन किसके नाम का ऐलान होगा ? इसे लेकर हर कोई अलग अलग नाम पर चर्चा कर रहा है । मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी के जिला और शहर अध्यक्ष पद को लेकर नेताओं के बीच रायशुमारी चल रही है । सभी जिला और शहर अध्यक्षों की घोषणा के बाद प्रदेश अध्यक्ष का चयन होगा । प्रदेश अध्यक्ष पद की दौड़ में इस बार कई नेताओं के नाम शामिल हैं । मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव हारने वाले कई नेता प्रदेश अध्यक्ष पद की दौड़ में शामिल हैं । इसके अलावा प्रदेश पदाधिकारी के लिए भी कई नामों का जिक्र हो रहा है। हालांकि, अभी आलाकमान का पूरा फोकस शहर और जिला अध्यक्ष पर किया है ।
शहर, जिला अध्यक्ष और जिला प्रतिनिधि मिलकर प्रदेश अध्यक्ष का चयन करेंगे । प्रदेश बीजेपी के अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा को 4 साल का कार्यकाल मिला है । लोकसभा चुनाव की वजह से पिछले साल होने वाले चुनाव को इस बार संपन्न कराया जा रहा है । प्रदेश प्रवक्ता राजपाल सिंह सिसोदिया के मुताबिक, 15 जनवरी तक नए अध्यक्ष का नाम सामने आ जाएगा । उन्होंने बताया कि अभी शहर और जिला अध्यक्ष को लेकर विचार विमर्श चल रही है ।
*सांसद ही बनते आ रहे हैं प्रदेश अध्यक्ष, इस बार क्या होगा ?*
अगर बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष के पद की बात की जाए तो लंबे समय से यह देखने में आ रहा है कि सांसदों को ही ये जिम्मेदारी दी जा रही है । इनमें पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सत्यनारायण जटिया, नंदू चौहान, राकेश सिंह, विष्णु दत्त शर्मा जैसे कई नाम शामिल हैं । इस बार भी यह कोशिश की जा रही है कि किसी सांसद को ही प्रदेश अध्यक्ष पद की कमान मिले ।
*वर्तमान अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्माभी दौड़ में शामिल*
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा भी दोबारा कार्यकाल की दौड़ में शामिल नजर आ रहे हैं । उनके कार्यकाल में ही बीजेपी की दो बार सरकार बन चुकी है। जब उन्हें प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया था । उस समय मध्य प्रदेश में कांग्रेस की सरकार थी । इसके बाद केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के बीजेपी में शामिल होने के बाद बीजेपी की सरकार बन गई । इसके पश्चात विधानसभा चुनाव 2023 में भी विष्णु दत्त शर्मा का ही कार्यकाल था । जब बीजेपी ने ऐतिहासिक जीत हासिल की ।
: भाजपा जिला अध्यक्ष के नाम पर मुहर दिल्ली दरबार से लगेगी।
Sat, Dec 28, 2024
भाजपा जिला अध्यक्ष के नाम पर मुहर दिल्ली दरबार से लगेगी।
जिला भाजपा कार्यालय में आयोजित भाजपा जिला अध्यक्ष की रायशुमारी में आपेक्षित श्रेणी के पदाधिकारियों में प्रमुख रूप से सांसद, विधायक, जिला पंचायत अध्यक्ष, जिला पंचायत उपाध्यक्ष, पूर्व सांसद,पूर्व विधायक, पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष, 23 मंडल अध्यक्ष और 23 जिला प्रतिनिधियों से भाजपा जिला अध्यक्ष की रायशुमारी जबलपुर सांसद और दमोह जिला संगठन के निर्वाचन अधिकारी पंडित आशीष दुबे, शिवपुरी के पूर्व विधायक और दमोह के पर्यवेक्षक नरेंद्र बिल्थरे के द्वारा रायशुमारी लेकर बंद लिफाफा भोपाल में आलाकमान को सौंपा जाएगा। जिसके बाद दमोह के भाजपा जिला अध्यक्ष के नाम पर मुहर दिल्ली दरबार से लगेगी।
*इनके नाम पर बनी रायशुमारी*
प्रीतम सिंह लोधी
रमन खत्री
मोहन गुप्ता
अनिल मिश्रा
अमित बजाज
मनीष तिवारी
मोंटी रैकवार
कपिल सोनी
रामेश्वर चौधरी
संतोष रोहित
वर्षा रैकवार
गोपाल पटेल
आलोक गोस्वामी
अनिल मिश्रा
मालती असाटी
सोना बाई अहिरवार
अनिता सिंह
कविता राय
शिखा जैन
श्याम शिवहरे