: गरीब परिवार जिनके कच्चे मकान है उनको सबसे पहले दिए जाए प्रधानमंत्री आवास मंत्री लोधी
Wed, Jan 8, 2025
गरीब परिवार जिनके कच्चे मकान है उनको सबसे पहले दिए जाए प्रधानमंत्री आवास मंत्री लोधी
जबेरा विधानसभा के जनपद तेंदूखेड़ा में आयोजित जनपद स्तरीय मुख्यमंत्री जन कल्याण अभियान मेगा शिविर का आयोजन किया गया जिसमें विभिन्न विभागों के अधिकारियों के द्वारा शिविर लगाकर जन समस्याओं के निराकरण किए गए।
शिविर में सम्मिलित होने पहुंचे स्थानीय विधायक मध्य प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री धर्मेद्र सिंह लोधी ने मंच से जिला सीईओ को निर्देशित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री आवास पोर्टल में सबसे पहले जिन गरीब परिवारों के कच्चे मकान बने उन सभी का सर्वे कर सबसे पहले आवास दिया जाए।
उपस्थित जनों को संबोधित किया और कहा कि हमारी सरकार लाडली बहनों को प्रतिमाह 1250 रुपये देने का कार्य कर रही है,जब चुनाव के पहले विकास यात्रा में मैंने कहा था कि हमारी सरकार बहनों को ₹1000 प्रति माह देने का काम करेगी तो किसी को विश्वास नहीं हुआ था हमारी सरकार जो कहती है सो करती है।यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के मार्गदर्शन में एवं प्रदेश के मुखिया डॉक्टर मोहन यादव जी नेतृत्व में मध्य प्रदेश सरकार युवाओं, किसानों,महिलाओं और गरीबों के कल्याण के लिए संकल्पित है।
इस दौरान लाभांवित हितग्राहियों को हितलाभ वितरित किये जिसमें पी.एम स्वनिधि योजना में 9 हितग्राहियों को 1,80,000 लाख, पुष्प क्षैत्र विस्तार में 4 हितग्राही, लाडली लक्ष्मी योजना 6 हितग्राही, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना 3 हितग्राही,गोद भराई कार्यक्रम 7 हितग्राही, स्वच्छ भारत मिशन 6 हितग्राही 72,000 हजार, प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण 50 हितग्राही 70,93,500 लाख, जनकल्याण संबल योजना 8 हितग्राही 16,000,00 लाख, पेंशन योजना 34 हितग्राही 20,400 हजार, राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन 12 हितग्राही 19,50,000 लाख,नलकूप 1 लागत 40,000,हजार,बायोगैस प्लांट 4 हितग्राही 88,000हजार,गौमेत्री 1 हितग्राही एआई किट,पशुधन 1 हितग्राही 80,000 हजार, पशुपालन 2 हितग्राही 1,80,000 लाख,पट्टा वितरण 23 हितग्राही सहित
कुल 1,13,43,900 करोड़ के हित लाभ वितरित किए गए।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित जिला सीईओ अर्पित वर्मा, तेंदूखेड़ा एसडीएम श्री सौरभ गंधर्व, तहसीलदार विवेक व्यास, सांसद प्रतिनिधि मूरत सिंह, जनपद अध्यक्ष तुलाराम यादव, नगर परिषद अध्यक्ष सुरेश जैन,सहित संबधित विभागों के अधिकारी कर्मचारी व अन्य जनप्रतिनिधिगणों की उपस्थिति रही।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तेंदूखेड़ा में आयोजित रोगी कल्याण समिति की बैठक में सम्मिलित होकर स्वास्थ्य संबंधी उपकरणों एवं सेवाओं के विषय में विस्तृत चर्चा कर मरीज को उत्तम व्यवस्था एवं समय पर इलाज देने के लिए निर्देशित किया।
तेंदूखेड़ा जनपद के ग्राम बम्होरी पांजी में निर्माणधीन सीएम राईज मॉडल स्कूल का निरीक्षण किया एवं अधिकारियों को दिशा निर्देशित हुए कहा कि उच्च गुणवत्ता के साथ बिल्डिंग का निर्माण किया।
किसी प्रकार से लापरवाही करने पर संबंधित के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
: सामूहिक तीर्थ वंदना का कार्यक्रम किया
Tue, Jan 7, 2025
सामूहिक तीर्थ वंदना का कार्यक्रम किया
दमोह। अखिल भारतवर्षीय दिगंबर जैन महिला परिषद प्रियकारिणी संभाग नसिया शाखा दमोह ने रविवार को सामूहिक तीर्थ वंदना का कार्यक्रम किया। जिसमें सर्वप्रथम रहली पटनागंज की वंदना एवं बड़ी देवरी में विराजमान निर्यापक मुनि योगसागर जी महाराज ससंघ के दर्शन किए उसके बाद बीना बारह की वंदना एवं अतिशय क्षेत्र विद वास में चंदा प्रभु जिनालय के दर्शन किए ।अंत में अतिशय क्षेत्र पटेरिया जी में सायं कालीन आरती की । बीना बारह में सामूहिक स्नेह भोज कर पिकनिक मनाई। इसके बाद प्रांतीय चेयरपर्सन श्रीमती कविता जैन के प्रोजेक्ट सामाजिक कार्य के तहत जरूरतमंदों को नए पुराने एवं गर्म कपड़े वितरित किए कार्यक्रम में प्रांतीय विशिष्ट अधिकारी एवं केंद्रीय संरक्षिका श्रीमती रोहिणी जैन, प्रांतीय संरक्षिका श्रीमती चंद्रप्रभा जैन, चेयरपर्सन श्रीमती रोशनी जैन, चेयरपर्सन श्रीमती कविता जैन, शाखा अध्यक्ष चंपा जैन, सचिव सीमा जैन स्टूडियो शाखा संरक्षिका चंदन वाला जैन के साथ पदमा जैन, सीमा दिगंबर, सुषमा जैन, महिमा जैन, मीना बमोरिया, आशा जैन बरतन, समीक्षा बजाज, नीता जैन एवं स्मृति जैन की उपस्थिति रही।
: 120 श्रमिक मजदूरों की जांच कैंप, शोभा नगर चैनपुरा में संपन्न
Tue, Jan 7, 2025
120 श्रमिक मजदूरों की जांच कैंप, शोभा नगर चैनपुरा में संपन्न
दमोह। प्रधानमंत्री के आवाहन के अनुसार जिले से टीवी बीमारी समाप्त करने की मनसा से आज मंगलवार को शोभा नगर चैनपुरा में शिविर लगाया गया जिसमें डॉक्टर विक्रांत सिंह चौहान जिला स्वास्थ्य अधिकारी, डॉ मनीष संगतानी जिला छह अधिकारी, एवं भारतीय मजदूर संघ के जिला मंत्री, देवेंद्र चौबे, (पैरा लीगल लीगल वालंटियर) जिला विधिक सेवा प्राधिकरण दमोह बीड़ी मजदूर संघ उमेश उपाध्याय, धर्मेंद्र जाटव, कुमारी रिशु जाटव, जगदीश जैन भारतीय मजदूर संघ के सहयोग से कैंप का शुभारंभ शुभारंभ हुआ।
जिसमें सभी मजदूर वर्ग के लोगों का पोर्टेबल एक्स-रे मशीन से एक्स-रे भी किया गया एवं निशुल्क जांच निशुल्क दवा वितरण किया गया शिविर में बड़ी संख्या में लोगों की उपस्थिति रही।